Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पीठ पर छुरा घोंपने वालों को दिया गौरव पुरस्कार, अरविंद सावंत बोले- शरद पवार का ये पैंतरा नहीं समझा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को हाल ही में महादजी शिंदे राष्ट्र गौरव पुरस्कार दिया गया। इस पुरस्कार के मिलते ही महाराष्ट्र में सियासी माहौल एक बार फिर गरमा गया है। खासकर शिवसेना यूबीटी ने इस पर जमकर सुनाया है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Feb 12, 2025 | 04:34 PM

अरविंद सावंत (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मंगलवार को महादजी शिंदे राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एकनाथ शिंदे को ये गौरव एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार ने प्रदान किया। महादजी शिंदे राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर शिवसेना यूबीटी ने विरोध किया।

एकनाथ शिंदे को महादजी शिंदे राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार शरद पवार द्वारा दिए जाने पर शिवसेना यूबीटी भड़क गई है और इस फैसले को निंदनीय बता रही है। इस यूबीटी ने अरविंद सावंत ने एकनाथ शिंदे को भगोड़ा बताते हुए इसके पीछे का कारण पूछा है।

अरविंद सावंत ने बताया भगोड़ा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को एनसीपी (सपा) प्रमुख शरद पवार से महादजी शिंदे राष्ट्र गौरव पुरस्कार मिलने पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत ने कहा, ” महादजी शिंदे देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले लोग है। महादजी शिंदे ने देश की आजादी और स्वाभिमान के लिए लड़ाई लड़ी।”

सम्बंधित ख़बरें

शिंदे के बाद CM फडणवीस से भी मिलेंगे राज; क्या MNS थामेगी महायुति का हाथ! डिप्टी सीएम से क्यों की थी मुलाकात?

MMR का होगा कायाकल्प: ठाणे बनेगा ‘मोबिलिटी हब’ और कल्याण ‘स्मार्ट सिटी’, 48,000 करोड़ के बजट को मिली मंजूरी

राज्यसभा के लिए लॉबिंग तेज, शरद पवार के नाम पर सस्पेंस बरकरार, बीजेपी कोटे से चौंका सकते हैं ये नए चेहरे!

आदित्य ठाकरे बिगाड़ेंगे शरद पवार का खेल! राज्यसभा की सीट पर ठाेका दावा, MVA में मचा हड़कंप

#WATCH | Delhi | On Maharashtra Dy CM Eknath Shinde receiving the Mahadji Shinde Rashtra Gaurav Puraskar from NCP (SP) chief Sharad Pawar, Shiv Sena (UBT) MP Arvind Sawant says, "Mahadji Shinde fought for the independence and self-respect of the country. Awarding Mahadji Shinde's… pic.twitter.com/y9EtjocPKV — ANI (@ANI) February 12, 2025

एकनाथ शिंदे को भगोड़ा बताते हुए अरविंद सावंत ने कहा, “अपनी पार्टी की पीठ में छुरा घोंपकर दुश्मनों के पास भागने वाले इन भगोड़ों को महादजी शिंदे के नाम से सम्मानित करना गलत है। यह महाराष्ट्र के गौरव के लिए अच्छा नहीं था। शरद पवार उन लोगों को सम्मानित करने गए जिन्होंने सरकार गिराई और विश्वासघात किया?”

महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

शरद पवार के सम्मानित करने पर अरविंद सावंत ने कहा, “ये महाराष्ट्र के गौरव के लिए अच्छा नहीं है। ये हमारे समझ के बाहर की बात है।” इस बीच शिवसेना यूबीटी संजय राउत ने भी शरद पवार को खूब सुनाया है।

संजय राउत ने भी साधा निशाना

संजय राउत ने संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र का राजनीतिक परिदृश्य बहुत अजीब दिशा में जा रहा है। कौन किसको धोखा देता है, कौन किसका समर्थन करता है, यह सब देखने वाली बात है। एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र सरकार गिराई, विश्वासघात किया। ऐसे व्यक्ति को शरद पवार पुरस्कार दे रहे हैं, यह महाराष्ट्र के गौरव को ठेस पहुंचाने वाला है।

Arvind sawant on eknath shinde receiving mahadji shinde rashtra gaurav from sharad pawar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 12, 2025 | 04:27 PM

Topics:  

  • Arvind Sawant
  • Eknath Shinde
  • Sharad Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.