यूबीटी सांसदों के संभावित दल-बदल पर अंजली दमानिया का सवाल, ‘क्या इसके पीछे कोई बड़ा राजनीतिक खेल है?’
Anjali Damania Questions UBT MPs: शिवसेना (यूबीटी) के कुछ सांसदों के संभावित दल-बदल की अटकलों के बीच सामाजिक कार्यकर्ता अंजली दमानिया ने पूरे घटनाक्रम पर सवाल उठाए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
अंजलि दमानिया (सोर्स: सोशल मीडिया) (फाइल फोटो )
Anjali Damania Questions UBT MPs News: शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) के कुछ सांसदों के संभावित दल-बदल की चर्चाओं के बीच सामाजिक कार्यकर्ता अंजली दमानिया ने पूरे घटनाक्रम पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसके पीछे कहीं देवेंद्र फडणवीस बनाम अमित शाह के बीच कोई राजनीतिक एंगल तो नहीं है।
उन्होंने कहा कि सांसदों के अचानक चार्टर्ड फ्लाइट से दिल्ली पहुंचने और केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की खबरें कई सवाल खड़े करती हैं। सियासी जानकारों का दावा है कि महाराष्ट्र सहित देश की – राजनीति में लगातार बढ़ते देवेंद्र – फडणवीस के कद पर लगाम लगाने के लिए शाह ने शिंदे का कदम बढ़ाने खेल खेला है।
इसी पृष्ठभूमि में दमानिया ने पूछा कि चार्टर्ड फ्लाइट का खर्च किसने उठाया। यदि सांसद केवल शिंदे गुट में शामिल होने जा रहे हैं तो उन्हें पहले अमित शाह से मिलने की जरूरत क्या है। उनके अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम के पीछे किसी बड़े राजनीतिक समीकरण की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
सम्बंधित ख़बरें
अमित शाह बोले- छोटे कर्जदार सबसे सुरक्षित, 2.5 लाख तक बिना गारंटी लोन की 99.78% रिकवरी
मुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
मुंबई लोकल में महिला को बेल्ट से डराने वाला हैवान गिरफ्तार, वायरल VIDEO के 12 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा
PM मोदी से मिलेंगे शरद पवार गुट के 8 सांसद, सुप्रिया सुले ने खोला राज! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज
सुप्रीम कोर्ट की देरी पर नाराजगी दमानिया ने सुको की कार्यवाही में हो रही देरी पर भी चिंता जताते हुए, कहा कि लोकतंत्र से जुड़े मामलों में विलंब उचित नहीं है। ऐसा हुआ तो संस्थाओं पर लोगों का विश्वास प्रभावित हो सकता है।
लोकतंत्र पर हमला बंद होना चाहिए
- दमानिया ने कहा कि वह किसी राजनीतिक दल की समर्थक नहीं हैं, बल्कि लोकतंत्र की समर्थक हैं।
- उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने उम्मीदवारों को एक विचारधारा, चुनाव चिह्न और उन पर भरोसा करके चुना था।
- ऐसे में बार-बार होने वाला दल-बदल मतदाताओं के विश्वास पर सीधा आघात है।
ये भी पढ़ें :- ‘बच्चों को पढ़ाएं या चुनाव ड्यूटी करें?’ शिक्षकों की याचिका पर हाई कोर्ट सख्त, फिलहाल कार्रवाई पर रोक
जनादेश के साथ हुआ घात
दमानिया ने आरोप लगाया कि जिन नेताओं को मतदाताओं ने शिंदे गुट के उम्मीदवारों के खिलाफ चुनकर संसद भेजा वही यदि बाद में उसी गुट में शामिल हो जाते हैं तो -यह मतदाताओं के जनादेश का अपमान है। दमानिया ने कहा कि इससे जनता का – लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भरोसा कमजोर होता है।
