Andheri Public Ground Misuse: सार्वजनिक मैदान पर अवैध कार्यक्रम, BMC की अनदेखी पर उठे सवाल
Andheri Public Ground Misuse News: वीरा देसाई रोड पर सार्वजनिक मैदान का निजी आयोजनों में इस्तेमाल हो रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद BMC की कार्रवाई न होने से स्थानीय निवासियों में नाराजगी बढ़ रही।
- Written By: अपूर्वा नायक
अंधेरी पब्लिक ग्राउंड का गलत इस्तेमाल मुंबई (सौ. सोशल मीडिया )
Andheri Public Ground Misuse BMC Action Issue: अंधेरी पश्चिम के वीरा देसाई रोड पर कंट्री क्लब के नजदीक स्थित एक सार्वजनिक मैदान का इस्तेमाल लंबे समय से निजी समारोहों के लिए किया जा रहा है।
यहां खुलेआम शादी-ब्याह और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जबकि यह जमीन मूल रूप से आम लोगों के उपयोग के लिए आरक्षित है।हैरानी की बात यह है कि लगातार शिकायतों के बावजूद बीएमसी ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
स्थानीय निवासियों के मुताबिक पिछले पांच से छह सालों से यह स्थिति बनी हुई है। यह भूखंड डेवलपमेंट प्लान 2034 के तहत सार्वजनिक उपयोग के लिए निर्धारित है। पहले इसे ‘आरई 1.1’ श्रेणी में म्युनिसिपल स्कूल के लिए आरक्षित किया गया था, लेकिन बाद में आसपास पर्याप्त स्कूल होने के कारण इसमें संशोधन किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Sion ROB Reconstruction में बड़ी सफलता, मध्य रेल ने लॉन्च किया 500 टन वजनी स्टील गर्डर
स्वच्छ पेयजल नागरिकों का मौलिक अधिकार, पानी की कमी पर हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से मांगा जवाब
मुंबई में गहराया जल संकट, बीएमसी सदन में उठा मास्टर प्लान और बोरवेल पुनर्जीवन का मुद्दा
महाराष्ट्र के हर गांव में लगेंगे वेदर स्टेशन, किसानों को फसल बीमा मुआवजा दिलाने की नई पहल
रिहायसी क्षेत्र में बदल दी जमीन
बताया जाता है कि संशोधित योजना के तहत आधी जमीन को सार्वजनिक खेल मैदान और बाकी को रिहायशी क्षेत्र में बदल दिया गया। हालांकि, जिस हिस्से को खुले मैदान के रूप में विकसित होना चाहिए था, वहां ‘ग्रैंड हमवी’ नाम से इवेंट वेन्यू चल रहा है।
यहां नियमित रूप से शादी, रिसेप्शन और अन्य निजी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे साफ है कि सार्वजनिक जमीन का व्यावसायिक उपयोग हो रहा है। दूसरी ओर, रिहायशी हिस्से को पूरी तरह घेर कर बंद कर दिया गया है और वहां सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं, जिससे आम लोगों की पहुंच लगभग खत्म हो गई है।
फरवरी 2026 में एक व्यक्ति ने सीपीजीआरएएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन संबंधित विभाग ने बिना किसी कार्रवाई के मामला बंद कर दिया। सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा कई बार उठ चुका है, फिर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
ये भी पढ़ें :- मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में नया रिकॉर्ड, 22 दिन में 5 विशाल पोर्टल बीम लॉन्च
बनी रहती है शोर, ट्रैफिक और भीड़भाड़ की समस्या
नियमों के अनुसार आरओएस 1.5 के तहत आने वाली जमीन का उपयोग केवल सार्वजनिक खुले मैदान के रूप में होना चाहिए, यहां किसी भी तरह की व्यावसायिक गतिविधि या स्थायी निर्माण की अनुमति नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा उपयोग विकास नियंत्रण नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।
