Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Andheri BEST Bus Accident: अंधेरी में 4 बेस्ट बसों की टक्कर, कंडक्टर की दर्दनाक मौत

Andheri BEST Bus Accident News: अंबोली नाका में पेड़ गिरने के कारण रुकी बेस्ट बसों में पीछे से एक बस टकरा गई। हादसे में 52 वर्षीय कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि ट्रैफिक लंबे समय तक प्रभावित रहा।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: May 15, 2026 | 11:20 AM

अंधेरी बेस्ट बस एक्सीडेंट (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Andheri BEST Bus Accident Updates: गुरुवार दोपहर अंधेरी पश्चिम के अंबोली नाका के पास 4 बेस्ट बसों की आपस में टक्कर होने से 52 वर्षीय बेस्ट कंडक्टर की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार सड़क पर पेड़ गिरने के कारण रुकी हुई तीन बसों से एक बेस्ट बस पीछे से जा टकराई, जिससे यह हादसा हुआ।

मृतक कंडक्टर की पहचान शेखर बाबूराव रावत के रूप में हुई है। यह दुर्घटना दोपहर करीब 1.15 बजे अंबोली नाका और राजकुमार बस स्टॉप के बीच हुई, अधिकारियों के मुताबिक दोपहर में पहले सड़क पर एक पेड़ गिर गया था, जिससे इलाके में भारी ट्रैफिक जाम लग गया और तीन बेस्ट बसों को सड़क पर ही रुकना पड़ा।

इनमें रूट नंबर 266/32 (बस नंबर 7783), रूट नंबर 242/32 (बस नंबर 7774) और रूट नंबर 249/33 (बस नंबर 7778) शामिल थीं। इसी दौरान अंधेरी स्टेशन पश्चिम से वर्सोवा जा रही रूट नंबर 251 की एक वेट-लीज बेस्ट बस समय पर नहीं रुक सकी और पीछे से खड़ी बसों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार बसें आपस में भिड़ गईं।

सम्बंधित ख़बरें

Mumbai Ahmedabad Bullet Train की सुरक्षा होगी हाईटेक, RPF को मिल सकती है जिम्मेदारी

Mira Bhayandar East Post Office: मीरा-भाईंदर में पोस्ट ऑफिस बंद, लाखों नागरिकों को हो रही भारी परेशानी

मुंबई में पेड़ गिरने की घटनाओं के बाद BMC का बड़ा कदम, शुरू हुआ विशेष ग्रीष्मकालीन अभियान

अजित पवार का अधूरा सपना पूरा करेंगे शरद पवार! 20 मई को बुलाई बैठक, NCP के विलय पर लगेगी मुहर?

Mumbai public transport in a mess. Four BEST buses collide with each other, bus conductor injured. pic.twitter.com/gQtA4FLRHN — Rajendra B. Aklekar (@rajtoday) May 14, 2026

पेड़ गिरने के कारण रूका हुआ था ट्रैफिक

एक वरिष्ठ बेस्ट अधिकारी ने बताया कि पेड़ गिरने के कारण ट्रैफिक बाधित था और सभी बसें रुकी हुई थी। टक्कर के दौरान कंडक्टर दो बसों के बीच आ गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई। बताया गया कि रावत रूट 266/32 की सबसे आगे खड़ी बस से जुड़े थे और हादसे के समय रुकी हुई बसों के पीछे पैदल चल रहे थे। इसी दौरान टक्कर होने से वह बस नंबर 7778 और पीछे से आ रही बस के बीच फंस गए। हादसे के तुरंत बाद उन्हें कूपर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज शुरू होने से पहले ही करीब 1.35 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है।

ये भी पढ़ें :- Mira Bhayandar East Post Office: मीरा-भाईंदर में पोस्ट ऑफिस बंद, लाखों नागरिकों को हो रही भारी परेशानी

कुछ समय तक ट्रैफिक रहा जाम

दुर्घटना के कारण अंबोली नाका-अंधेरी पश्चिम मार्ग पर कुछ समय तक भारी ट्रैफिक जाम रहा। बाद में पुलिस और मनपा अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त बसों को हटाकर तथा गिरे हुए पेड़ को सड़क से साफ कर यातायात सामान्य किया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी और बस कर्मचारियों व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। टक्कर मारने वाली बेस्ट बस का ड्राइवर नशे में था इसकी पुष्टि खबर लिखे जाने तक नहीं हुई है।

Andheri best bus accident conductor death amboli naka

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 15, 2026 | 11:20 AM

Topics:  

  • Accident
  • BEST Bus
  • Maharashtra
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.