Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

धन और जाति की राजनीति से आगे बढ़े कांग्रेस, अनंत गाडगिल ने पार्टी को दी कड़ी नसीहत

Anant Gadgil: निकाय चुनावों में हार के बाद कांग्रेस नेता अनंत गाडगिल ने 'आत्मावलोकन' की मांग की। बीएमसी में सिर्फ 24 सीटें जीतने पर जताई चिंता, कार्यकर्ताओं को दी चेतावनी।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jan 25, 2026 | 04:12 PM

अनंत गाडगिल (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Congress: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनंत गाडगिल ने हाल ही में हुए महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर तत्काल “आत्मावलोकन” करने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अस्तित्व बनाए रखने के लिए पार्टी को अपने मूल कार्यकर्ताओं और ग्रामीण आधार से फिर से जुड़ना होगा।

गाडगिल ने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस को ऐसे समय में आत्मावलोकन करने की जरूरत है जब राजनीतिक चर्चा भाजपा की जीत और सत्तारूढ़ महायुति के भीतर महापौर पदों को लेकर जारी आंतरिक कलह से प्रभावित है।

कांग्रेस की सीटें

हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनावों में, वंचित बहुजन अघाडी (वीबीए), आरएसपी और आरपीआई (गवई) के साथ गठबंधन करने वाली कांग्रेस ने ऐतिहासिक रूप से सबसे कम सीट हासिल कीं और 227 सदस्यीय बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) में केवल 24 सीट ही जीत पाई। पूर्व विधायक ने एक बयान में नेतृत्व और जमीनी हकीकत के बीच “असंतुलन” का हवाला दिया।

सम्बंधित ख़बरें

जाधववाड़ी एपीएमसी में अवैध प्लॉटिंग का भंडाफोड़, चार अधिकारियों को नोटिस; रजिस्ट्रार ने मांगा जवाब

संजय राउत की ना और सोपल की हां! सोलापुर में ‘लोकल’ राजनीति ने राज्य के समीकरणों को किया फेल

25 जनवरी कोMumbai Local Trains पर असर, सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे में मेगा ब्लॉक

छाबड़ा अस्पताल विवाद: प्रसव के बाद महिला की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

उन्होंने कहा कि चिंता के चार प्रमुख क्षेत्र-वफादारों को दरकिनार करते हुए “पार्टी-बदलने वालों” को प्राथमिकता देना, विचारधारा पर “धन शक्ति” का बढ़ता प्रभाव, एक गैर-पारदर्शी उम्मीदवार चयन प्रक्रिया और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए चुनाव पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रमों का बंद होना- हैं। गाडगिल ने कहा, “किसी एक व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराने के बजाय, पार्टी को एक व्यापक आंतरिक संवाद में जुटना चाहिए।”

ऐसे नेताओं को दें बढ़ावा

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महाराष्ट्र में तेजी से हो रहे शहरीकरण के साथ, कांग्रेस को ऐसे नेताओं को बढ़ावा देना चाहिए जो जनता का वास्तविक सम्मान और मध्यम वर्ग का समर्थन प्राप्त करते हों, और “धन एवं जाति” के पारंपरिक गणित से आगे बढ़कर काम करना चाहिए।

यह भी पढ़ें – संजय राउत की ना और सोपल की हां! सोलापुर में ‘लोकल’ राजनीति ने राज्य के समीकरणों को किया फेल

आगामी जिला परिषद चुनावों को देखते हुए, उन्होंने चेतावनी दी कि पार्टी के लिए ग्रामीण और किसान वोट बैंक को बरकरार रखना आवश्यक है। उन्होंने नेतृत्व से राज्य में पार्टी के पुनरुद्धार के लिए एक कार्ययोजना तैयार करने के वास्ते ‘चिंतन शिविर’ आयोजित करने का आग्रह किया।

महाराष्ट्र में हुए 29 नगर निगम चुनावों में कांग्रेस ने 324 सीट जीतकर विपक्षी गठबंधन में बढ़त हासिल कर ली है, जबकि सत्तारूढ़ भाजपा 1,425 सीटों के साथ काफी आगे है। 246 नगर परिषद और 42 नगर पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को 2,431 सीट मिली हैं, जबकि कांग्रेस को 824 सीट मिली हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Anant gadgil congress introspect maharashtra local polls defeat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 25, 2026 | 04:12 PM

Topics:  

  • Congress
  • Maharashtra
  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.