अमृता फडणवीस ने बैंक से दिया इस्तीफा, सामने आई बड़ी वजह, नवभारत को बताया अपना फ्यूचर प्लान
Amruta Fadnavis Resignation: अमृता फडणवीस का एक्सिस बैंक से इस्तीफा। 23 साल के करियर के बाद छोड़ा सीनियर वाइस प्रेसिडेंट का पद। अब पालघर के विकास और सामाजिक कार्यों पर रहेगा फोकस।
- Written By: प्रिया जैस
अमृता फडणवीस ने दिया इस्तीफा (सौजन्य-एक्स)
Amruta Fadnavis Axis Bank Career: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी और मशहूर गायिका अमृता फडणवीस ने एक्सिस बैंक में अपनी 23 साल की लंबी सर्विस से इस्तीफा दे दिया। बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाली अमृता ने सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर रहते हुए इस्तीफा दिया है।
अमृता ने खुद एक्स पर पोस्ट करके उक्त जानकारी दी है। उन्होंने 23 साल पहले एक्सिस बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। बाद में अपनी कड़ी मेहनत और वर्क स्किल्स के दम पर उन्होंने बैंक में अलग अलग पदों पर काम किया और तरक्की की।
अमृता फडणवीस ने एक्स पर किया पोस्ट
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “3 साल पहले, मैं एक युवा मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर एक्सिस बैंक में आयी थी। आज, मैं सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर, पूरे दिल से शुक्रगुजार होकर साइन ऑफ कर रही हूं। ब्रांच ऑपरेशन से लेकर कॉर्पोरेट बैंकिंग, ट्रेजरी से लेकर कस्टमर रिलेशन तक के अनुभव के साथ साइन ऑफ कर रही हूं। यह इंस्टीट्यूशन मेरा परिवार, टीचर और दूसरा घर रहा है।”
सम्बंधित ख़बरें
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
राज्य में ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ अभियान को मिली नई रफ्तार, 5,010 स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण
महाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नई पॉलिसी, 1 अगस्त से ‘डोमिसाइल सर्टिफिकेट’ हुआ अनिवार्य
SRPF जवान आत्महत्या मामले में नया मोड़: प्रेमिका और महिला कांस्टेबल को कौस्तुभ सांगले ने दी थी सुसाइड की चेतावन
23 years ago, I walked into Axis Bank as a young Management Trainee. Today, I sign off as Senior Vice President, with a heart full of gratitude. With experience spanning branch operations to corporate banking , treasury to customer relations , this institution has been my family,… pic.twitter.com/Mo2171NBi2 — AMRUTA FADNAVIS (@fadnavis_amruta) February 19, 2026
अमृता फडणवीस ने अपने सहयोगियों का शुक्रिया किया। उन्होंने लिखा, “अपने कलीग्स और लीडर्स, खासकर MD और CEO अमिताभ चौधरी का, सभी के सपोर्ट के लिए शुक्रगुजार हूं। जैसे-जैसे यह खूबसूरत चैप्टर खत्म हो रहा है, मैं ज़िंदगी भर के सबक और दोस्ती लेकर जा रही हूं।”
यह भी पढ़ें – सुनील गावस्कर और कपिल देव की बढ़ीं मुश्किलें, दर्ज हुई FIR, इमरान खान के लिए लिखी थी चिट्ठी
नवभारत से की खास बातचीत
अमृता फडणवीस ने अपने भविष्य के प्लान बताए। त्यागपत्र देने के बाद ‘नवभारत’ से चर्चा करते हुए अमृता फडणवीस ने कहा कि आगे क्या करना है, इसके बारे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से विस्तार से चर्चा करूंगी। सामाजिक कार्य पर अब पूरा फोकस होगा। पालघर के जव्हार में जो प्रोजेक्ट है, उस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। फायनांस के क्षेत्र में कुछ अपना काम करने की इच्छा है।
