सीएम फडणवीस की तारीफ पर पत्नी अमृता ने अमेरिकी राजदूत का किया धन्यवाद, PM मोदी का भी जताया आभार

Amrita Fadnavis Thanks US Ambassador: CM फडणवीस की अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर द्वारा की गई तारीफ पर पत्नी अमृता फडणवीस ने उनका धन्यवाद किया। उन्होंने इस सराहना का श्रेय पीएम मोदी के नेतृत्व को दिया।
Amrita Fadnavis thanks US Ambassador Sergio Gor Devendra Fadnavis
अमेरिकी राजदूत, देवेंद्र फडणवीस और अमृता फडणवीस(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

US Ambassador Sergio Gor Praise Devendra Fadnavis: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने हाल ही में एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अपने काम को लेकर पैशनेट नेता बताया था। उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र आज दुनिया के नक्शे पर दो वजहों से है, एक मुंबई और दूसरा उसके असाधारण मुख्यमंत्री।

इस तारीफ को लेकर जब फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस से सवाल किया गया, तो उन्होंने अमेरिकी राजदूत को धन्यवाद दिया और मुख्यमंत्री के काम की तारीफ का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को भी दिया।

PM मोदी के नेतृत्व से मिलती है सेवा की प्रेरणा

अमृता फडणवीस ने कहा, मैं सबसे पहले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर को धन्यवाद देना चाहूंगी कि उन्होंने देवेंद्र फडणवीस की तारीफ की और महाराष्ट्र के बारे में भी बढ़-चढ़कर बात की। मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है और इसलिए उसकी तारीफ दुनिया भर में होती है।

जहां तक देवेंद्र फडणवीस की बात है, मैं यही कहूंगी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करने वाले सभी नेता खुद इतने प्रेरित हैं कि वे दिन-रात जनता की सेवा में जुटे रहते हैं। एक तरह से यह प्रधानमंत्री का आशीर्वाद है, जो नेताओं को लोगों के लिए इतनी लगन और समर्पण के साथ काम करने की प्रेरणा देता है।

Amrita Fadnavis thanks US Ambassador Sergio Gor Devendra Fadnavis
ऑटो-टैक्सी चालकों को मराठी सीखने के लिए मिले अतिरिक्त समय, अमीन पटेल ने सरनाईक को लिखा लेटर

समझौते के दौरान हुइ तारीफ

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में मेडिसिटी के लिए अमेरिका के मशहूर क्लीवलैंड क्लीनिक के साथ एक समझौता किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर मौजूद थे। कार्यक्रम में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने को लेकर भी बातचीत हुई। इसी दौरान सर्जियो गोर ने फडणवीस की तारीफ करते हुए अपने अनुभव का जिक्र किया।

अमेरिकी राजदूत ने कहा, फडणवीस ऐसे नेता हैं, जो बहुत डायनैमिक हैं, जिनमें काफी एनर्जी है और जो अपने काम को लेकर पैशनेट हैं। उन्होंने लोगों से फडणवीस के लिए तालियां बजाने को भी कहा।

तमिलनाडु के मैटरनिटी लीव फैसला

इसी बीच अमृता फडणवीस से तमिलनाडु में तीसरे बच्चे के जन्म पर महिला सरकारी कर्मचारियों को एक साल की मैटरनिटी लीव देने के फैसले को लेकर भी सवाल किया गया। उन्होंने कहा, इस फैसले को दो तरह से देखा जा सकता है। एक तरफ देश की बढ़ती आबादी का सवाल है।

ऐसे में यह सोचना जरूरी है कि तीसरे बच्चे को लेकर इस तरह का फैसला कितना सही है। दूसरी तरफ, यह बच्चे को लेकर एक महिला का मजबूत अधिकार भी है। इसलिए इस मुद्दे को केवल एक नजरिए से नहीं देखा जा सकता। इसलिए मैं इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगी।

Amrita Fadnavis thanks US Ambassador Sergio Gor Devendra Fadnavis
कचरे के डिब्बे पर छाने गए मुरमुरे! ठाणे स्टेशन का VIDEO वायरल, नेटिजेन्स बोले तुकाराम मुंढे इन्हें सुधारे

तमिलनाडु सरकार ने बढ़ाई तीसरे बच्चे पर मैटरनिटी लीव

बता दें कि तमिलनाडु सरकार ने हाल ही में महिला सरकारी कर्मचारियों के तीसरे बच्चे के जन्म पर मिलने वाली मैटरनिटी लीव को 84 से बढ़ाकर 365 दिन करने का ऐलान किया है। पहले दो बच्चों के लिए एक साल की छुट्टी का प्रावधान था, जबकि तीसरे बच्चे के लिए 12 हफ्ते की छुट्टी मिलती थी।

अब तीसरे बच्चे के मामले में भी एक साल की छुट्टी देने की घोषणा की गई है। सरकार ने इसे महिलाओं को ज्यादा सुविधा देने और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने वाला कदम बताया है।

तमिलनाडु में मैटरनिटी लीव की व्यवस्था में इससे पहले भी कई बदलाव हो चुके हैं। 2011 में 90 दिन की छुट्टी को बढ़ाकर छह महीने किया गया था। 2016 में इसे नौ महीने किया गया और जुलाई 2021 में पहले दो बच्चों के लिए छुट्टी बढ़ाकर 365 दिन कर दी गई थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com