कचरे के डिब्बे पर छाने गए मुरमुरे! ठाणे स्टेशन का VIDEO वायरल, नेटिजेन्स बोले तुकाराम मुंढे इन्हें सुधारे

Thane Railway Station Viral Video: ठाणे रेलवे स्टेशन से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वेंडर कचरे के डिब्बे के ऊपर मुरमुरे छानता दिख रहा है। स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ देख नेटिजन्स भड़के हैं।
Railway platform hygiene compromise video
खुले कचरे के डिब्बे के ऊपर मुरमुरे छानता वेंडर(सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Vendor Sifting Murmura Over Dustbin: ठाणे रेलवे स्टेशन जिसे मध्य रेलवे का एक व्यस्ततम केंद्र माना जाता है, वहां से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने रेल यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में हाईजीन की धज्जियां उड़ती साफ देखी जा सकती हैं। यात्रियों के स्वास्थ्य के साथ होने वाले इस खिलवाड़ को देखकर नेटिजेन्स का गुस्सा फूट पड़ा है।

क्या है वायरल वीडियो में?

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ठाणे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर एक वेंडर खुलेआम लापरवाही बरत रहा है। यह वेंडर प्लेटफॉर्म पर रखे एक कचरे के डिब्बे के ठीक ऊपर रखकर मुरमुरे छान रहा है।

चौंकाने वाली बात यह है कि वह कचरे का डिब्बा पहले से ही गंदगी से लबालब भरा हुआ है और खुला है। विक्रेता बिना किसी डर या संकोच के कचरे के ऊपर ही खाद्य सामग्री को साफ कर रहा है, जिससे कचरे के कण और कीटाणु सीधे खाने में मिलने की पूरी संभावना है।

Railway platform hygiene compromise video
ऑटो-टैक्सी चालकों को मराठी सीखने के लिए मिले अतिरिक्त समय, अमीन पटेल ने सरनाईक को लिखा लेटर

आईआरसीटीसी और रेलवे प्रशासन पर उठे सवाल

इस घटना ने भारतीय रेलवे और आईआरसीटीसी के फूड स्टैंडर्ड्स की कलई खोल दी है। यात्रियों का कहना है कि वे भारी कीमत चुकाकर जो भोजन रेलवे स्टेशनों से खरीदते हैं, वह किस हद तक असुरक्षित हो सकता है, यह वीडियो उसका जीता-जागता सबूत है।

सोशल मीडिया पर लोग मांग कर रहे हैं कि ऐसे विक्रेताओं के खिलाफ न केवल भारी जुर्माना लगाया जाना चाहिए, बल्कि उनका लाइसेंस भी तुरंत रद्द किया जाना चाहिए।

नेटिजेन्स का रिएक्शन

वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, क्या हम इसी खाने के लिए पैसे देते हैं? यह सीधे तौर पर लोगों की जान से खिलवाड़ है। एक अन्य नेटिजेन ने तंज कसते हुए कहा, रेलवे प्रशासन को शायद यात्रियों की सेहत से कोई सरोकार नहीं है, उन्हें बस वेंडर से मिलने वाले कमीशन से मतलब है।

कई लोगों ने इस वीडियो को रेल मंत्रालय और रेल मंत्री को टैग करते हुए सख्त कार्रवाई की अपील की है।

Railway platform hygiene compromise video
दिल्ली छात्र प्रदर्शन में गुंडों की एंट्री? रोहित पवार का गंभीर आरोप- छात्रों को बदनाम करने की सोची-समझी साजिश

तुकाराम मुंढे को याद कर रहे हैं लोग

इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प बात यह है कि जनता अब कड़क और ईमानदार अधिकारियों की मांग कर रही है। कई सोशल मीडिया पोस्ट्स में एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंढे का जिक्र किया जा रहा है।

नेटिजेन्स का मानना है कि इस तरह की घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता को केवल तुकाराम मुंढे जैसे सख्त अधिकारी ही ठीक कर सकते हैं। लोगों का कहना है कि मुंढे को जल्दी वहां पहुंचना चाहिए ताकि इन भ्रष्ट और लापरवाह विक्रेताओं को सबक सिखाया जा सके और व्यवस्था में सुधार लाया जा सके।

Navbharat Live
navbharatlive.com