Amit Thackeray का सीएम फडणवीस को भावुक पत्र, सरवदे हत्याकांड के दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
MNS Leader Amit Thackeray ने सोलापुर में पार्टी नेता बालासाहेब सरवदे की हत्या पर मुख्यमंत्री को भावुक पत्र लिखा है। उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा और पीड़ित बेटियों की पूरी जिम्मेदारी लेने की मांग की है
- Written By: अपूर्वा नायक
अमित ठाकरे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Amit Thackeray Appeal To CM Devendra Fadnavis: मनसे के युवा नेता अमित ठाकरे ने सीएम देवेन्द्र फडणवीस को एक भावुक पत्र लिख कर सोलापुर में पार्टी नेता बालासाहेब सरवदे के हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि मैं हाल ही में पीड़ित परिवार से मिल कर आया हूं, सरवदे की हत्या के बाद उनके परिवार की हालत देखकर अभी तक मैं सदमे में हूं। जिन दो छोटी लड़कियों ने अपने हाथों से ‘अपने पिता की अस्थियां विसर्जित’ की, उनका भविष्य सोच कर मैं सिहर उठता हूं। पावर के लिए इस तरह नेता की हत्या करना महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स का पतन है। पॉलिटिक्स अपनी जगह है, लेकिन इंसानियत को नहीं भुलाया जा सकता।
सोलापूरचे आमचे सहकारी बाळासाहेब सरवदे यांच्या हत्येनंतर त्यांच्या कुटुंबाची अवस्था पाहून मन अजूनही अशांत आहे. ज्या दोन चिमुकल्या मुलींनी आपल्या हातांनी वडिलांचे 'अस्थी-विसर्जन' केले, त्यांच्या भविष्याचा विचार करताना अंगावर काटा येतो. pic.twitter.com/cgQ4Spe0Wv — Amit Thackeray (@amitrthackeray) January 8, 2026
सम्बंधित ख़बरें
सेवन हिल्स अस्पताल को निजी हाथों में सौंपने का विरोध, विधायक अमीन पटेल ने बीएमसी कमिश्नर को लिखा पत्र
मीरा रोड में बकरों को लेकर सांप्रदायिक तनाव, बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर हमला, 550 पुलिस तैनात
मुंबई में सीएनजी दाम 84 पर स्थिर, फिर भी बढ़ी ऑटो-टैक्सी किराया वृद्धि की मांग, यूनियनों ने सौंपा प्रस्ताव
मुंबई के होटल में थूक लगाकर रोटी बनाने का घिनौना खेल, ग्राहक ने बनाया वीडियो, यूपी का आरोपी गफ्फार गिरफ्तार
सरकार लड़कियों की जिंदगी की पूरी जिम्मेदारी ले
हमने बालासाहेब के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए देवेंद्र फडणवीस से मिलने की कोशिश की, लेकिन उनके बिजी शेड्यूल की वजह से ऐसा नहीं हो सका।
ये भी पढ़ें :- Mumbai: बिल्डरों और घर खरीदारों को राहत, मोफा-महारेरा के दोहरे कानून का भ्रम हुआ खत्म
इसलिए, हमने एक लेटर के जरिए राज्य के चीफ मिनिस्टर और होम मिनिस्टर से विनम्र आग्रह किया है कि सरकार उन लड़कियों की जिंदगी की पूरी जिम्मेदारी ले और अपराधियों को इतनी कड़ी सजा मिले कि कोई दोबारा ऐसा करने की हिम्मत न करे, इसके साथ ही, शासकों को यह भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए कि भविष्य में पॉलिटिक्स में ऐसे पीड़ित न हाँ। यह लड़ाई सिर्फ पावर की नहीं है, यह लड़ाई इंसानियत और इंसाफ की है।
