‘अजित पवार शकुनि…फडणवीस दुर्योधन’, सामना में संजय राउत ने महायुति पर बोला हमला, कहा- कौन किसको निगलेगा
Maharashtra politics: महाराष्ट्र में महायुति की अंदरूनी तकरार छिपी नहीं है। महायुति में रोजाना उठ रही कलह पर सामना मुखपत्र में संजय राउत ने सरकार पर हमला बोला है और कहा है कि अब ये देखना है कि कौन किसको निकलेगा।
- Written By: प्रिया जैस
देवेंद्र फडणवीस-संजय राउत-अजित पवार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति में अनबन की खबरें किसी से भी छिपी नहीं है। महायुति गठंबधन में अंदर ही अंदर कलह चल रही है, जो कि साफ तौर पर सामने आने लगी है। इस समय महायुति में अजित पवार बनाम एकनाथ शिंदे का मामला चल रहा है। अजित पवार के रवैये से एकनाथ शिंदे भी उन पर हमला बोलने का कोई कसर नहीं छोड़ रहे है।
हाल ही में उपमुख्मंत्री अजित पवार, जो कि वित्त मंत्री भी है, उन्होंने लाडली बहन योजना के लिए बाकि विभागों की फंडिग में कटौती कर दी है। उनसे इस फैसले से शिवसेना नाखुश है और इस बात का विरोध भी कर रही है। एनसीपी प्रमुख अजित पवार पर हाल ही में एकनाथ शिंदे गुट के नेता संजय शिरसाट ने हमला बोला था। संजय शिरसाट ने अजित पवार से नाराजगी जताते हुए उपमुख्यमंत्री को शकुनि करार दिया। संजय शिरसाट के इस बयान पर अब शिवसेना यूबीटी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अजित पवार शकुनि
शिवसेना यूबीटी के मुखपत्र सामना में संजय राउत ने महाराष्ट्र में महायुति की तीनों पार्टियों में चल रही कलह पर कहा है यहां प्रॉक्सी वॉर चल रहा है। यहां तीनों पार्टियां एक-दूसरे को आजमा रही है। संजय राउत ने लिखा कि आज अजित पवार को शकुनि कहा जा रहा है कि कल पार्टी देवेंद्र फडणवीस तो दुर्योधन कहने से भी नहीं चुकेगी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर चिंतन परिषद में बडोले की चेतावनी, ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति से रहें सावधान; सामाजिक एकता पर जोर
नागपुर MLC चुनाव: अब भी सस्पेंस में BJP उम्मीदवारों के नाम, नेताओं की बढ़ी बेचैनी
शिंदे बनाम ठाकरे: नासिक दौरे पर आदित्य ठाकरे का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, कमजोर संगठन में फूंकेंगे नई जान
Thane Palghar MLC Election सीट पर BJP-शिवसेना में टकराव, महायुति में बढ़ी सियासी हलचल
कौन किसको निगलेगा – संजय राउत
सामना के संपादकीय में संजय राउत ने लिखा आंबेडकर कहते हैं, ‘वो निगलने’ का समय करीब आ रहा है। कौन किसको निगलेगा, बस यही देखना बाकी है! केवल इतना ही नहीं उद्धव ठाकरे गुट ने सवाल उठाया कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने वाली महायुति के पास बहुमत का आंकड़ा तो है लेकिन क्या ये सरकार स्थिर भी है? इस बात पर अभी भी संदेह है।
सौतेले भतीजे को क्यों बनाएंगे सीएम?
हाल ही में उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने की चाहत रखी थी। इस पर जवाब देते हुए संजय राउत ने लिखा रोज हो रही घटनाओं से देखा जा रहा है कि सरकार का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। देवेंद्र फडणवीस वर्तमान में मुख्यमंत्री हैं। अजित पवार भी मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं और उन्होंने खुलकर ये बात जाहिर भी कर दी। अजित पवार इससे पहले 6 बार डिप्टी सीएम बन चुके हैं, जो एक रिकॉर्ड है।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
हालांकि, इतने मजबूत दावेदार होने के बाद भी वे अब तक मुख्यमंत्री नहीं बन पाए। अगर वे बीजेपी के साथ रहेंगे तो आगे भी कभी मुख्यमंत्री बनने की उनकी इच्छा पूरी नहीं होगी। संजय राउत ने तंज कसते हुए सवाल किया है कि अमित शाह अपने सौतेले भतीजे को सीएम क्यों बनाएंगे?
