Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘पर्दे के पीछे गड़बड़ है…अजित पवार की मौत में बीजेपी का बड़ा हाथ’, संजय राउत ने लगाए सनसनीखेज आरोप

Sanjay Raut Claims Conspiracy: अजित पवार की मौत हादसा या साजिश? संजय राउत ने सिंचाई घोटाले और जस्टिस लोया केस का जिक्र कर उठाए गंभीर सवाल। जानें क्या है पूरा विवाद और राउत का विस्फोटक बयान।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Feb 02, 2026 | 12:01 PM

अजित पवार की मौत पर संजय राउत (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sanjay Raut on Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में मौत की खबरों ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। उनकी मौत पर अब सवाल उठाए जा रहे है और इसे दुर्घटना नहीं बल्कि साजिश की तरह देखा जा रहा है। अजित पवार की मौत पर शिवसेना यूबीटी सांसद और प्रवक्ता संजय राउत का बड़ा बयान सामने आया है, जिससे राजीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

अजित पवार की मौत पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, “अजित दादा के एक्सीडेंट पर सवाल ज़रूर उठेंगे, सवाल उठने भी चाहिए। जिस तरह से महाराष्ट्र के एक बड़े नेता अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत हुई और जो बातें सामने आ रही हैं – उसकी जांच होनी चाहिए, मुझे लगता है कि इसमें कुछ गड़बड़ है।”

एनसीपी ने उठाए सवाल – राउत

अजित पवार की मौत से एनसीपी में भी हलचल मच रही है। उनका कहना है कि अजित पवार की विमान दुर्घटना में हुई मौत पर एनसीपी भी सवाल उठा रही है। इस पर संजय राउत ने कहा, “ये सवाल अजित दादा की पार्टी उठा रही है। उनकी मौत संदिग्ध है। पर्दे के पीछे कुछ तो हुआ है। अजित दादा ने कहा था कि वह ‘घर लौटना’ चाहते हैं, उसके बाद BJP के लोगों ने उन्हें सिंचाई घोटाले की फाइलों से धमकाया।”

सम्बंधित ख़बरें

Online Investment Scam का शिकार बुजुर्ग व्यापारी, फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट से 1.08 करोड़ उड़ाए

लाखांदूर-पवनी के किसानों के लिए राहत, गोसीखुर्द परियोजना से ग्रीष्मकालीन फसलों के लिए पानी छोड़ा गया

Maharashtra Politics: ठाणे मेयर बनीं शर्मिला गायकवाड़, शिंदे के गढ़ में ‘लाड़की बहिण’ राजनीति का असर

BMC चुनाव में गणेश खनकर को चुना गया BJP गुट का नेता, शिंदे सेना 1.25 साल के लिए महापौर पद पर अड़ी

#WATCH | Delhi: Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut says, “Questions will indeed be raised on the accident of Ajit dada, questions should indeed be raised. The manner in which a leader like Ajit Pawar, a tall leader of Maharashtra, died in a plane crash and the facts which are… pic.twitter.com/VfsggVbYtq — ANI (@ANI) February 2, 2026

अजित पवार को मिली धमकी के बारे में संजय राउत ने बताया कि, “अजित पवार ने फिर उन्हीं सिंचाई घोटाले की फाइलों पर उन्हें जवाब दिया। उसके 10 दिन के अंदर ही उनकी रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। इससे हम क्या समझें? यह हमें जस्टिस लोया की याद दिलाता है। क्या यहां किसी ने कुछ किया है?”

यह भी पढ़ें – सुनेत्रा पवार ने यशवंतराव चव्हाण को दी श्रद्धांजलि, PSO के परिवार से करेंगी मुलाकात, सरकार को लेकर कही ये बात

एनसीपी प्रमुख अजित पवार की मौत पर संजय राउत ने बीजेपी का हाथ होने के संकेत दिए। उन्होंने सिंचाई घोटाला और एनसीपी का एनसीपी-एससीपी के साथ विलय पर बीजेपी के रिएक्शन पर प्रकाश डाला। इन आरोपों से एक बार फिर बीजेपी घिरती हुई नजर आ रही है।

Ajit pawar plane crash sanjay raut conspiracy claims investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 02, 2026 | 11:57 AM

Topics:  

  • Ajit Pawar Plane Crash
  • BJP
  • Maharashtra
  • Mumbai
  • Sanjay Raut

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.