Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अजीत चव्हाण के एक ही रेड में 6 अंक, यू मुंबा ने बेंगलुरू बुल्स को 20 अंकों से दी करारी मात

Mumbai News: यू मुंबा ने बेंगलुरू बुल्स को 48-28 से हराया। अजीत चव्हाण ने एक ही रेड में 6 अंक लेकर इतिहास रचा दिया। रिंकू ने 200 टैकल प्वाइंट्स पूरे किए। बुल्स को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 08, 2025 | 10:37 AM

6 अंक बुल्स पर यूं मुंबा ने दर्ज की जीत (pic credit; Pro Kabaddi League)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pro Kabaddi League 2025: प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन का 15वां मैच एक ऐतिहासिक लम्हा लेकर आया। यू मुंबा और बेंगलुरू बुल्स के बीच खेले गए इस मुकाबले में मुंबा ने शानदार खेल दिखाते हुए 48-28 के बड़े अंतर से जीत हासिल की। लेकिन यह मुकाबला सिर्फ जीत की वजह से नहीं, बल्कि यू मुंबा के स्टार रेडर अजीत चव्हाण की जादुई रेड की वजह से हमेशा याद किया जाएगा।

मैच के दौरान अजीत ने एक ही रेड में बेंगलुरू बुल्स के 6 खिलाड़ियों को आउट कर दिया और स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। चव्हाण ने इस मैच में कुल 13 अंक अपने नाम किए और कबड्डी के इतिहास में एक नया कीर्तिमान बना दिया।

मुंबा की दमदार शुरुआत

विजाग में खेले गए इस मैच में शुरुआत से ही यू मुंबा ने दबदबा बनाया रखा। कप्तान सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम ने पहले हाफ में ही बुल्स को बैकफुट पर धकेल दिया। बुल्स की डिफेंस लाइन मुंबा के रेडर्स के आगे बिल्कुल फीकी नजर आई।

इसे भी पढ़ें-PKL 11 Points Table: पुनेरी पलटन जीत के साथ टॉप पर पहुंची, बेंगलुरु को भी हुआ फायदा, देखें अंक तालिका में किसकी है धाक

रिंकू और डिफेंस का कमाल

डिफेंस में रिंकू ने शानदार खेल दिखाते हुए 200 टैकल प्वाइंट्स पूरे किए और हाई-5 हासिल किया। उनके शानदार टैकल्स ने बुल्स के रेडर्स की कमर तोड़ दी। वहीं लोकेश और प्रवेश ने क्रमशः 4 और 3 अंक लेकर टीम की जीत में योगदान दिया।

बुल्स की लगातार तीसरी हार

बेंगलुरू बुल्स की ओर से अलीरेजा मीरजाइन और आशीष ने 6-6 अंक बटोरे, जबकि डिफेंस में दीपक सोनकर ने 3 अंक बनाए। इसके बावजूद बुल्स का प्रदर्शन फीका रहा और टीम को लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी।

सीजन की तीसरी जीत

यू मुंबा ने इस जीत के साथ सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली और अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत की। दूसरी ओर बुल्स को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा, जिससे उनकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें और मुश्किल हो गई हैं। कुल मिलाकर, यह मुकाबला अजीत चव्हाण के उस ऐतिहासिक रेड की वजह से हमेशा याद किया जाएगा, जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया और कबड्डी इतिहास में सुनहरा अध्याय जोड़ दिया।

 

 

Ajit chavan scores 6 points in a single raid u mumba beats bengaluru bulls by 20 points

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 08, 2025 | 10:09 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

ठाणे विसर्जन घाटों पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, 9861 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

2

आर्थिक तंगी में गोंदिया के 27,500 किसान, 4 माह से कर रहे बोनस का इंतजार

3

भिवंडी में दरिंदगी, पति ने पत्नी की हत्या कर शव के 17 टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंके

4

गोंदिया ZP ऑफिस में स्वास्थ्य विभाग का छापा, तंबाकू खाने वाले 14 कर्मचारियाें पर ठोका जुर्माना

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.