-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Air India Building To House New Maharashtra Mantralaya
एयर इंडिया बिल्डिंग में बनेगा नया मंत्रालय, CM फडणवीस ने समीक्षा बैठक में दिए स्थानांतरण योजना के निर्देश
- Written By: रूपम सिंह
Maharashtra Air India Building: मुंबई की एयर इंडिया बिल्डिंग में नया मंत्रालय तैयार हो रहा है। सीएम फडणवीस ने समीक्षा कर मुख्य सचिव को विभागों के स्थानांतरण की योजना बनाने का निर्देश दिया।

एयर इंडिया बिल्डिंग (सोर्स- सोशल मीडिया)
Maharashtra Secretariat Air India Building: नरीमन प्वाइंट स्थित मंत्रालय के बाद एयर इंडिया बिल्डिंग में नया मंत्रालय बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को बिल्डिंग के चल रहे मरम्मत व आधुनिकीकरण के कार्य की समीक्षा की। उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी है कि किन सरकारी विभागों को एयर बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाए, जिससे कि प्रशासन व नागरिकों का काम आसान हो सके।
मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास वर्षा बंगले पर संबंधितों की बैठक बुलाई थी। इस दौरान एयर इंडिया बिल्डिंग में चल रहे कार्य का प्रस्तुतीकरण दिया गया। बैठक में लोक निर्माण मंत्री शिवेंद्रसिंहराजे भोसले, राज्य मंत्री इंद्रनील नाईक सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुख्य सचिव को संबंधित पक्षों की बैठक बुलाकर इस पर विस्तार से चर्चा करनी चाहिए और उचित योजना बनानी चाहिए। यह देखा जाना चाहिए कि किन सरकारी विभागों को एयर इंडिया के पुनर्निर्मित इमारत में स्थानांतरित करना प्रशासन और नागरिकों की दृष्टि से सुविधाजनक होगा। यहां प्रशासनिक प्रक्रिया को आसान और जनोन्मुख बनाने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया के 41 राजस्व मंडलों में लगी स्वचालित प्रणाली, अब ग्राम पंचायत स्तर पर मिलेगा मौसम का रियल टाइम डेटा
‘पंक्चर वालों की औलाद’ बयान पर बढ़ा बवाल, AIMIM नेता वारिस पठान बोले- देश का माहौल खराब कर रहे बीजेपी नेता
नवभारत संपादकीय: जंतर-मंतर पर पैलेट गन के इस्तेमाल की होगी पड़ताल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश
E20 पेट्रोल पर कांग्रेस का सरकार पर हमला: हर्षवर्धन सपकाल का बड़ा दावा, नितिन गडकरी के इस्तीफे की मांग
यह भी पढ़ें:- E20 पेट्रोल पर कांग्रेस का सरकार पर हमला: हर्षवर्धन सपकाल का बड़ा दावा, नितिन गडकरी के इस्तीफे की मांग
5,611 वर्ग फीट क्षेत्र में सीएमओ कार्यालय
एयर इंडिया बिल्डिंग के मरम्मत व रिनोवेशन का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। साल 1972 में 7,512 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनी यह 23 मंजिला इमारत राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से 1,601 करोड़ रुपये में खरीदी है। इमारत की मरम्मत और आधुनिकीकरण के लिए 181 करोड़ रुपये का फंड स्वीकृत किया गया है।
इस इमारत की 23वीं मंजिल पर 5,611 वर्ग फीट क्षेत्र में मुख्यमंत्री का एक बड़ा ‘सी-फेसिंग’ कार्यालय बनाया जा रहा है। इमारत की 22वीं मंजिल पर 13,363 वर्ग फुट क्षेत्र में एक स्टेट-ऑफ-द-आर्ट कैबिनेट हॉल बनाया जा रहा है।
यहीं कैबिनेट मीटिंग होंगी। इमारत में दो मंजिला पार्किंग की सुविधा होगी, एक बार में 152 गाड़ियां खड़ी हो सकती हैं। फिलहाल मंत्रालय में जगह की कमी के कारण कई सरकारी विभाग बाहर से काम कर रहे हैं,
Air india building to house new maharashtra mantralaya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
एयर इंडिया बिल्डिंग में बनेगा नया मंत्रालय, CM फडणवीस ने समीक्षा बैठक में दिए स्थानांतरण योजना के निर्देश
Aug 04, 2026 | 10:54 AMगोंदिया के 41 राजस्व मंडलों में लगी स्वचालित प्रणाली, अब ग्राम पंचायत स्तर पर मिलेगा मौसम का रियल टाइम डेटा
Aug 04, 2026 | 10:51 AMAgra: प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका, VIQ-2026 से मिलेंगे छात्रवृत्ति और करोड़ों के कैश रिवार्ड
Aug 04, 2026 | 10:50 AM‘पंक्चर वालों की औलाद’ बयान पर बढ़ा बवाल, AIMIM नेता वारिस पठान बोले- देश का माहौल खराब कर रहे बीजेपी नेता
Aug 04, 2026 | 10:47 AMनवभारत संपादकीय: जंतर-मंतर पर पैलेट गन के इस्तेमाल की होगी पड़ताल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश
Aug 04, 2026 | 10:45 AMकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से लौटे भारतीय बॉक्सरों का भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों से गूंजा माहौल
Aug 04, 2026 | 10:39 AMDelhi Health Scam: धूल फांक रहीं 448 एक्स-रे मशीनें, 650 करोड़ के घोटाले में PMO सख्त, जानिए पूरा मामला
Aug 04, 2026 | 10:26 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM











