अब एयर इंडिया बिल्डिंग में बैठेंगे CM देवेंद्र फडणवीस, जल्द हो सकती है पहली कैबिनेट बैठक

Air India Building Mumbai: नरीमन पॉइंट स्थित एयर इंडिया बिल्डिंग बनेगी महाराष्ट्र का नया मंत्रालय। ₹181 करोड़ से आधुनिकीकरण अंतिम चरण में, जल्द होगी पहली कैबिनेट बैठक।
Iconic Air India building in Mumbai to serve as new Maharashtra Mantralaya; renovation nears completion, first cabinet meeting likely soon.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Air India Building Mumbai New Mantralaya Maharashtra Govt: दक्षिण मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित प्रतिष्ठित एयर इंडिया बिल्डिंग जल्द ही महाराष्ट्र सरकार के नए मंत्रालय के रूप में कार्य करेगी। रिनोवेशन और आधुनिकीकरण का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित सरकार के प्रमुख प्रशासनिक कार्यालय इसी भवन से संचालित किए जाएंगे।

जल्द हो सकती है पहली कैबिनेट बैठक

सरकारी सूत्रों के अनुसार, आगामी दिनों में इस इमारत में राज्य मंत्रिमंडल की पहली कैबिनेट बैठक आयोजित होने की संभावना है। गुरुवार को राज्य के मुख्य सचिव की उपस्थिति में भवन में चल रहे मरम्मत और आधुनिकीकरण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई, जिसमें परियोजना की प्रगति का आकलन किया गया।

1,601 करोड़ रुपये में खरीदी गई इमारत

वर्ष 1972 में निर्मित यह 23 मंजिला इमारत लगभग 7,512 वर्गमीटर क्षेत्र में फैली हुई है। महाराष्ट्र सरकार ने इस भवन को केंद्र सरकार से 1,601 करोड़ रुपये में खरीदा है। सरकार का उद्देश्य इसे आधुनिक प्रशासनिक सुविधाओं से युक्त नए मंत्रालय के रूप में विकसित करना है।

181 करोड़ रुपये से हो रहा आधुनिकीकरण

भवन के व्यापक मरम्मत, नवीनीकरण और आधुनिक सुविधाओं के विकास के लिए राज्य सरकार ने 181 करोड़ रुपये का फंड स्वीकृत किया है। रिनोवेशन पूरा होने के बाद यहां अत्याधुनिक कार्यालय, बैठक कक्ष और प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा

सरकार का मानना है कि नए मंत्रालय के रूप में एयर इंडिया बिल्डिंग के उपयोग से प्रशासनिक कार्यों में अधिक दक्षता आएगी और आधुनिक कार्यस्थल उपलब्ध होगा। नरीमन पॉइंट जैसे प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र में स्थित यह भवन राज्य शासन के महत्वपूर्ण निर्णयों और प्रशासनिक गतिविधियों का नया केंद्र बनने जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com