नवी मुंबई में AI इनोवेशन सिटी परियोजना को गति देगी सरकार, नरेडको समिट में 11 अरब रूपये के निवेश का रोडमैप जारी

Navi Mumbai AI Innovation City: नवी मुंबई एयरपोर्ट के पास 11 अरब डॉलर की लागत से देश की पहली AI इनोवेशन सिटी बनेगी। नरेडको समिट में कौस्तुभ धवसे, प्रणव अदाणी व गौतम सिंघानिया ने रोडमैप साझा किया।
Government to fast-track Navi Mumbai AI Innovation City project
नवी मुंबई एआई इनोवेशन सिटी परियोजना सोर्स- X
Published on
Updated on

Navi Mumbai AI Innovation City Project: महाराष्ट्र सरकार ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास 300 एकड़ में प्रस्तावित देश की पहली एआई इनोवेशन सिटी को तेजी से विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है। करीब 11 अरब डॉलर के निवेश वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए सरकार समयबद्ध रोडमैप तैयार कर रही है। इस इनोवेशन सिटी में बड़े पैमाने पर एआई डेटा सेंटर, हाई परफॉर्मेंस कम्प्यूटिंग, सेमीकंडक्टर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) विकसित किए जाएंगे। यह जानकारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार (निवेश एवं रणनीति) कौस्तुभ धवसे ने गुरुवार को मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में नरेडको के छठे रियल एस्टेट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टर्स समिट में दी।

महाराष्ट्र डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में अग्रणी

कौस्तुभ धवसे ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में मुंबई और महाराष्ट्र में जिस तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर विकास हो रहा है, उससे राज्य का विकास नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है।इस बदलाव में डेटा सेंटर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनके मुताबिक, देश की कुल डेटा सेंटर क्षमता में महाराष्ट्र की हिस्सेदारी करीब 66 प्रतिशत है। इससे राज्य की स्थिति देश के प्रमुख डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर हब के रूप में मजबूत हुई है।

राज्य सरकार एआई आधारित अर्थव्यवस्था के लिए आवश्यक प्रतिभा और संस्थागत ढांचा तैयार करने पर भी जोर दे रही है। इसके तहत नए विश्वविद्यालयों, स्वास्थ्य सुविधाओं और ज्ञान संस्थानों के विकास की योजना है। राज्य में 6 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और एआई इनोवेशन रीजन विकसित करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

दिग्गजों की रही मौजूदगी

इस समिट के उ‌द्घाटन समारोह में कौस्तुभ धवसे के साथ अदाणी समूह के निदेशक प्रणव अदाणी, नरेडको इंडिया के चेयरमैन डॉ। निरंजन हिरानंदानी, रेमंड रियल्टी के चेयरमैन गौतम सिंघानिया, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, एनएमआरडीए के मेट्रोपॉलिटन कमिश्नर डॉ। संजय मुखर्जी, नरेडको इंडिया के पूर्व उपाध्यक्ष राजन बांदेलकर, एसबीआई की मुख्य महाप्रबंधक भुवनेश्वरी ए।, नरेडको महाराष्ट्र के अध्यक्ष कमलेश ठाकुर, नरेडको महाराष्ट्र के पूर्व अध्यक्ष संदीप रुनवाल सहित जाने माने विकासक और निवेशक उपस्थित थे।

रहने योग्य समुदाय तैयार करना जरूरी

नरेडको महाराष्ट्र के अध्यक्ष कमलेश ठाकुर ने कहा कि मुंबई का पुनर्विकास केवल अलग-अलग परियोजनाओं तक सीमित नहीं होना चाहिए। इसके साथ पर्याप्त भौतिक और सामाजिक बुनियादी ढांचा विकसित कर पूर्ण और रहने योग्य समुदाय तैयार करना जरूरी है।

Government to fast-track Navi Mumbai AI Innovation City project
मुंबई में SIR 2026 के लिए राजनीतिक दलों से BMC की अपील, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए चलाएं अभियान

महाराष्ट्र देश की ग्रोथ का सबसे मजबूत केंद्र

अदाणी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अदाणी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और देश इस सदी की सबसे आकर्षक वृद्धि की कहानी बन गया है और महाराष्ट्र देश की ग्रोथ का सबसे मजबूत केंद्र है। धारावी के पुनर्विकास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अदाणी समूह वहां लोगों की आजीविका की रक्षा करने, सामुदायिक नेटवर्क को बनाए रखने तथा पात्र निवासियों को सुरक्षित घर, आधुनिक बुनियादी ढांचा और बेहतर सार्वजनिक स्थान उपलब्ध कराने प्रतिबद्ध है।

'मुंबई 3।0' से बदलेगा महानगरीय क्षेत्र

नरेडको इंडिया के चेयरमैन डॉ. निरंजन हिरानंदानी ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार और बेहतर कनेक्टिविटी के साथ मुंबई महानगरीय क्षेत्र में नए विकास केंद्र उभर रहे हैं। उन्होंने 'मुंबई 3.0' को एमएमआर के पुनर्गठन का बड़ा अवसर बताते हुए कहा कि इससे आवासीय, वाणिज्यिक, लॉजिस्टिक्स और डेटा सेंटर जैसे नए क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं बढ़ेगी।

2047 तक 10 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी

रेमंड रियल्टी के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने कहा कि भारत का रियल एस्टेट क्षेत्र 2047 तक 10 ट्रिलियन डॉलर से अधिक की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। उन्होंने संस्थागत पूंजी बढ़ाने, शुरुआती विकास लागत के लिए आसान वित्तपोषण, किराये के आवास के लिए विशेष नीति, जीएसटी में तर्कसंगतता और शहरी पुनर्विकास में तेजी की जरूरत बताई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com