मंत्री अदिति तटकरे के निजी सचिव पर गंभीर आरोप, महिला अधिकारियों से दुर्व्यवहार का मामला गरमाया
Aditi Tatkare PS Transfer News: महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे के निजी सचिव पर महिला अधिकारियों से दुर्व्यवहार और तबादला रैकेट चलाने के आरोप लगे हैं।मंत्रालय में हलचल बढ़ा दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे (सौ. सोशल मीडिया )
Aditi Tatkare PS Transfer Racket News: महाराष्ट्र की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री अदिति तटकरे के निजी सचिव राजेश गायकवाड इन दिनों गंभीर आरोपों के घेरे में आ गए हैं।
उन पर महिला अधिकारियों से अश्लील भाषा में बात करने और तबादला रैकेट चलाने जैसे संगीन आरोप लगाए गए हैं। इस खुलासे के बाद मंत्रालय के गलियारों में हड़कंप मच गया है और खुद मंत्री अदिति तटकरे के भी मुश्किल में पड़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
अधिकारी संगठन ने की मुख्यमंत्री से शिकायत
महिला एवं बाल विकास, राज्य राजपत्रित अधिकारी संगठन ने एक निवेदन के जरिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को शिकायत भेजी है। इसमें गायकवाड पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। संगठन का कहना है कि गायकवाड अपने पद का दुरुपयोग करते हुए मंत्री की जानकारी के बिना गंभीर अनियमितताएं कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पीएम मोदी की अपील पर अमल, सीएम फडणवीस ने वंदे भारत ट्रेन से किया सफर
Maharashtra Weather: राज्य में आज आंधी और बारिश की चेतावनी, जानें क्या आपके शहर में भी होगी बारिश?
NEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
डिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
कई अधिकारी व्यावसायिक नुकसान के डर से उनके दुर्व्यवहार को चुपचाप सहने पर मजबूर हैं। संगठन ने बताया कि गायकवाड महिला अधिकारियों के साथ अत्यंत अपमानजनक और लज्जास्पद व्यवहार करते हैं। उन्हें बार-बार अश्लील और आपत्तिजनक शब्दों का सामना करना पड़ता है।
गायकवाड का महिलाओं के प्रति नजरिया संकुचित, असंवेदनशील और गैर-जिम्मेदाराना बताया गया है। इसके अलावा, अल्पसंख्यक और सामाजिक रूप से वंचित वर्ग के अधिकारियों के साथ भी वे भेदभावपूर्ण और अपमानजनक व्यवहार करते हैं।
तबादला रैकेट और ब्लैकमेलिंग का गोरखधंधा
शिकायत में सबसे चौंकाने वाला आरोप यह है कि गायकवाड ने विभाग में तबादलों और प्रतिनियुक्ति के मामलों में अपनी एक समानांतर व्यवस्था यानी रैकेट खड़ा कर लिया है। इसके जरिए वे अधिकारियों का आर्थिक शोषण करते हैं, उनके खिलाफ बदनाम करने वाली कहानियां गढ़ते हैं और जो अधिकारी उनकी बात नहीं मानते, उन्हें जानबूझकर अनुचित और प्रतिकूल स्थानों पर तैनात करवाते हैं।
संगठन ने बताया कि इन आरोपों के कागजी और इलेक्ट्रॉनिक दोनों तरह के साक्ष्य उपलब्ध हैं। संगठन ने मांग की है कि गायकवाड को तत्काल पद से हटाया जाए और उनके खिलाफ उच्चस्तरीय जांच बैठाई जाए।
ये भी पढ़ें :- पीएम मोदी की अपील पर अमल, सीएम फडणवीस ने वंदे भारत ट्रेन से किया सफर
राकां (एसपी) की महिला प्रदेशाध्यक्ष रोहिणी खडसे ने इस मामले पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गायकवाड 2019 से इस विभाग में निजी सचिव के तौर पर कार्यरत है और अनेक महिलाओं ने उसकी बार-बार शिकायत की है, लेकिन मंत्री अदिति तटकरे ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। क्या अदिति तटकरे का गायकवाड को संरक्षण प्राप्त है और क्या उनके बीच कोई आर्थिक लेन-देन है। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास जैसे संवेदनशील विभाग में इस तरह की हरकतें होना अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है।
