‘अभी ना जाओ छोड़ कर…’, जब सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आशा भोसले के साथ गाया गाना; बोले- रेडियो अभिव्यक्ति की आवाज
मशहूर गायिका आशा भोसले के सामने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में महाराष्ट्र रेडियो महोत्सव और महाराष्ट्र आशा रेडियो गौरव पुरस्कार समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने 'अभी ना जाओ...' गाया।
- Written By: प्रिया जैस
देवेंद्र फडणवीस ने गाया गाना (सौजन्य-एक्स)
मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में महाराष्ट्र रेडियो महोत्सव और महाराष्ट्र आशा रेडियो गौरव पुरस्कार समारोह में ‘अभी ना जाओ छोड़ कर कि दिल अभी भरा नहीं…’ गाना गुनगुनाया। इस दौरान मशहूर गायिका आशा भोसले भी मौजूद रहीं। इससे पहले फडणवीस ने कहा कि ऑडियो-विजुअल माध्यम से अभिव्यक्ति करना आसान है, क्योंकि यह दृश्यमान है।
उन्होंने कहा कि रेडियो की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें सब कुछ अभिव्यक्त हो जाता है, तब भी जब कोई दिखाई नहीं देता। नई तकनीक हमें 3डी, 4डी और 17डी का अनुभव करा रही है, लेकिन जब केवल 1डी था, केवल संगीत था, उस समय रेडियो ने हमारी अभिव्यक्ति को आवाज दी और हमारी सांस्कृतिक विरासत को आकार दिया।’
सीएम फडणवीस ने गुनगुनाया गाना
मशहूर गायिका आशा भोसले के सामने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में महाराष्ट्र रेडियो महोत्सव और महाराष्ट्र आशा रेडियो गौरव पुरस्कार समारोह में ‘अभी ना जाओ…’ गाया।
सम्बंधित ख़बरें
ऐतिहासिक पनचक्की परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 3 टन कचरा हटाया
गोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
Political Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
Bullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
#WATCH | Maharashtra CM Devendra Fadnavis sings ‘Abhi na jao…’ at the Maharashtra Radio Festival and Maharashtra Asha Radio Gaurav Awards, in Mumbai. Legendary singer Asha Bhosle also present. pic.twitter.com/S0sXEH4yLw — ANI (@ANI) June 21, 2025
आलंदी में बूचड़खाने नहीं बनने दिए जाएंगे: फडणवीस
इस बीच पुणे में एक अन्य कार्यक्रम में फडणवीस ने कहा कि जिले के मंदिरों वाले इलाके आलंदी में बूचड़खाने नहीं बनने दिए जाएंगे। यह इलाका, जिसमें कवि-संत ज्ञानेश्वर का मंदिर है, उन स्थानों में से एक है, जहां से हर साल पंढरपुर के विट्ठल मंदिर के लिए ‘वारकरी’ या तीर्थयात्रियों के जुलूस निकलते हैं। ‘वारकरी भक्ति योग’ कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि उन्होंने आलंदी की विकास योजना में बूचड़खाने के लिए भूमि के आरक्षण को हटाने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर और सांगली जिलों में बांधों से पानी के निर्वहन को प्रबंधित करने के लिए उचित व्यवस्थाएं मौजूद हैं, ताकि बाढ़ से बचा जा सके।
शिंदे के साथ संजय राउत भी आना चाहते थे गुवाहाटी, सनसनीखेज खुलासे से मचा सियासी बवाल
देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘हमने इस बारे में स्पष्ट प्रोटोकॉल स्थापित किए हैं कि किस उद्देश्य से बांधों से पानी छोड़ा जाना चाहिए और कब इसे रोका जाना चाहिए। प्रभावी बांध जल प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए पड़ोसी राज्यों के साथ अच्छा समन्वय है। मानसून के दौरान बेहतर समन्वय के लिए हमारे इंजीनियरों को इन राज्यों में तैनात किया गया है।
