AAI ने एन. प्रेम प्रसाद को वेस्टर्न रीजन का नया क्षेत्रीय कार्यपालक निदेशक किया नियुक्त
Mumbai News: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने एन. प्रेम प्रसाद को वेस्टर्न रीजन का क्षेत्रीय कार्यपालक निदेशक नियुक्त किया है। तीन दशकों के अनुभव के साथ वे मुंबई को नई दिशा देंगे।
- Written By: सोनाली चावरे
एन. प्रेम प्रसाद (pic credit; social media)
Maharashtra News: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने अनुभवी अधिकारी एन. प्रेम प्रसाद को मुंबई स्थित वेस्टर्न रीजन का क्षेत्रीय कार्यपालक निदेशक नियुक्त किया है। उन्होंने हाल ही में अपना कार्यभार संभाल लिया है। विमानन क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव रखने वाले प्रसाद की नियुक्ति से पश्चिमी क्षेत्र में परिचालन उत्कृष्टता, अधोसंरचना विकास और क्षमता विस्तार को नई गति मिलने की उम्मीद है।
एन. प्रेम प्रसाद ने वर्ष 1994 में दिल्ली हवाई अड्डे से एएआई में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक और प्रचालन (ऑपरेशंस) में एमबीए की डिग्री प्राप्त की है। अपने लंबे करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण हवाई अड्डों पर काम किया और अधोसंरचना से जुड़ी बड़ी परियोजनाओं का सफल नेतृत्व किया।
विभिन्न हवाई अड्डों पर सेवाएँ
प्रसाद ने चेन्नई, त्रिची, तूतीकोरिन, लेह, कन्नूर और मैंगलोर जैसे कई अहम हवाई अड्डों पर सेवाएँ दी हैं। इन स्थानों पर रहते हुए उन्होंने नए टर्मिनल भवनों, रनवे विस्तार और यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण जैसी परियोजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया। खासतौर पर मैंगलोर हवाई अड्डे पर उन्होंने कई बड़े पैमाने की परियोजनाओं को समय पर पूरा कर एएआई के विकास में अहम योगदान दिया।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे टीडीआर विवाद गरमाया, आव्हाड बोले- 2,800 करोड़ नहीं, 4,000 करोड़ की जमीन का मामला
तिरोड़ा फ्लाईओवर पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर घायल
गोंदिया में फिर लौट रहा मौत का मानसून! फाइलों में बंद हुई जर्जर पुलों की सुध, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल
वर्धा के वायगांव में एफडीए और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 हजार का प्रतिबंधित गुटखा व सुगंधित तंबाकू जब्त
वेस्टर्न रीजन को नई दिशा
वर्तमान में प्रसाद को पश्चिमी क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें मुंबई समेत कई अहम हवाई अड्डे शामिल हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व से इस क्षेत्र में सुविधाओं का आधुनिकीकरण, क्षमता वृद्धि और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की संभावना है।एएआई के अधिकारियों का कहना है कि प्रसाद की नियुक्ति से न केवल पश्चिमी क्षेत्र, बल्कि संपूर्ण भारतीय विमानन क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। उनका व्यापक अनुभव और प्रबंधन कौशल आने वाले वर्षों में संगठन के लिए नई ऊंचाइयां तय करेगा।
