Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mumbai: पनवेल-कर्जत रेल कॉरिडोर अंतिम चरण में, 2026 तक दौड़ेंगी ट्रेनें

Mumbai News: पनवेल-कर्जत रेल कॉरिडोर का 79% काम पूरा हो चुका है। मार्च 2026 तक शुरू होने वाले इस रूट से सफर का समय 30 मिनट घटेगा और नवी मुंबई से रायगढ़ तक रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Oct 27, 2025 | 10:06 AM

पनवेल- कर्जत रेल कॉरिडोर (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai News In Hindi: पनवेल से कर्जत के बीच यात्रा करने वालों के लिए जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। लंबे समय से निर्माणाधीन पनवेल-कर्जत रेल कॉरिडोर अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। साथ ही यात्रियों के सुरक्षा के लिए इस रूट पर अन्य रूट के मुकाबले मजबूत और ऊंची लंबाई की फेंसिंग किया जा रहा है।

इस प्रोजेक्ट का 79% काम पूरा हो गया है, और इसे मार्च 2026 तक यात्रियों के लिए शुरू करने की योजना है, अधिकारियों का कहना है कि यह कॉरिडोर तैयार होने के बाद दोनों स्टेशनों के बीच यात्रा का समय करीब 30 मिनट तक घट जाएगा, जिससे यात्रियों को न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि कनेक्टिविटी भी काफी बेहतर हो जाएगी।

यह रेल कॉरिडोर 29.6 किलोमीटर लंचा है और इसकी लागत लगभग 2,782 करोड़ रुपये बताई जा रही है। परियोजना को मुंबई रेल विकास कॉर्पोरेशन के माध्यम से मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट के तहत विकसित किया जा रहा है। यह कॉरिडोर पनवेल और कर्जत के बीच एक महत्वपूर्ण उपनगरीय लिंक प्रदान करेगा, जिससे नवी मुंबई, रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में रेल संपर्क और भी मजबूत होगा।

आखिरी चरण में चल रहा निर्माण

अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल प्रोजेक्ट का काम तेजी से चल रहा है। पनवेल, चिखले, मोहोपे, चौक और कर्जत स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं और ऑपरेशनल बिल्डिंग्स का काम लगभग पूरा हो चुका है। वहीं, ट्रैक के किनारों पर फेंसिंग (सुरक्षा घेराबंदी) का नया डिजाइन लगाया जा रहा है, जो पहले इस्तेमाल किए गए डिजाइनों से अलग और अधिक टिकाऊ है। सिविल कार्यों में पुल, सुरंगे, स्टेशन भवन और पनवेल व कर्जत में रेल फ्लाईओवर जैसे अहम ढांचे का निर्माण अंतिम चरण में है। इस पूरी परियोजना में आधुनिक इंजीनियरिंग डिजाइन और पर्यावरण संवेदनशील तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि आसपास के इकोलॉजिकल जोन पर असर न्यूनतम रहे।

ये भी पढ़ें :- Mumbai: जोगेश्वरी टर्मिनस से रोज चलेंगी 12 ट्रेनें, दिसंबर 2026 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

बढ़ेगा कनेक्टिविटी नेटवर्क

पनवेल-कर्जत कॉरिडोर के शुरू हो जाने के बाद, मुंबई महानगरीय क्षेत्र में उपनगरीय रेल नेटवर्क का दायरा काफी बढ़ जाएगा। अभी तक पनवेल से कर्जत जाने के लिए यात्रियों को ठाणे या कर्जत के रास्ते लंबा सफर तय करना पड़ता था। जिससे लगभग एक घंटे का समय लगता था। लेकिन नई लाइन शुरू होने के बाद यह यात्रा सिर्फ 30 मिनट में पूरी हो सकेगी। यह प्रोजेक्ट न केवल दैनिक यात्रियों को राहत देगा, बल्कि उद्योग, शिक्षा और रियल पस्टेट सेक्टर को भी नई गति देगा, कर्जत और पनवेल दोनों ही क्षेत्रों में नई आबादी और व्यावसायिक विकास की संभावनाएं बढ़ेगी, इससे नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और आसपास के औद्योगिक बेल्ट के बीच बेहतर संपर्क भी बनेगा।

79 percent of the panvel karjat rail corridor project has been completed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 27, 2025 | 10:06 AM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

Yavatmal: रिश्वतखोर थानेदार को 2 दिन का PCR, संपत्ति की भी जांच, PI काले अब अवधूतवाड़ी के इंचार्ज

2

शंकरराव गडाख मामले में बरी, सात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज केस से मिली राहत

3

Thane Traffic Police की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ की 15 गाड़ियां जब्त

4

पुलिस पाटिल के 162 पद खाली, यवतमाल की कानून व्यवस्था रामभरोसे, कई सालों से लटकी प्रक्रिया

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.