उद्धव ठाकरे का पार्टी टूटना तय! 6 सांसद दिल्ली पहुंचे, ऑपरेशन टाइगर को पूरा करने एकनाथ शिंदे भी राजधानी रवाना
6 Shiv Sena UBT MPs Reach Delhi: महाराष्ट्र की सियासत में 'ऑपरेशन टाइगर' के तहत बड़ा उलटफेर होने वाला है। उद्धव ठाकरे के 6 सांसद पाला बदलकर एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं।
- Written By: आकाश मसने
एकनाथ शिंदे व उद्धव ठाकरे (सोर्स: AI)
Operation Tiger Impact On Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस से ठीक पहले उद्धव ठाकरे को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अब तक का सबसे बड़ा झटका देने की तैयारी में हैं। उद्धव गुट के 9 में से 6 लोकसभा सांसद बगावत कर दिल्ली पहुंच चुके हैं।
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। डिप्टी सीएम और शिवसेना शिंदे गुट प्रमुख एकनाथ शिंदे भी दिल्ली रवाना हो गए। वहीं उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद दिल्ली पहुंच गए हैं। ये सांसद आज यानी बुधवार को स्पीकर से मुलाकात कर सकते हैं।
एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे मंगलवार शाम लीगल टीम के साथ दिल्ली पहुंचे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि 19 को जून को आने वाले शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस से पहले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तरफ से उद्धव ठाकरे को ये झटका दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
एकबार फिर टूटी ठाकरे की सेना, ऑपरेशन टाइगर, मां-बाप की कसम और रात एक बजे का खेला
ठाणे में मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर एकनाथ शिंदे सख्त; सड़कों की मरम्मत और क्लस्टर पुनर्विकास के निर्देश
उद्धव ठाकरे के 9 में से 6 सांसद बदलेंगे पाला! आनन-फानन में संजय राउत भी पहुंचे दिल्ली, देखें बागियों की लिस्ट
नागपुर की राजनीति में बड़ा बदलाव, उद्धव गुट से शिंदे सेना में गए नितिन तिवारी, समर्थक भी साथ
स्पेशल प्लेन से शिंदे पहुंचे
सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार रात साढ़े 9 बजे एकनाथ शिंदे स्पेशल प्लेन से मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुए। कैसे स्पीकर के साथ संपर्क करना है और क्या लीगल कार्रवाई है? इस पर श्रीकांत शिंदे के साथ बैठक में बातचीत होगी। बगावत करने वाले 6 सांसद अपना समर्थन शिवसेना शिंदे गुट को देंगे। शिंदे इन सांसदों के साथ बुधवार को स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात करेंगे।
पाला बदलने वाले 6 सांसद कौन ?
- नागेश आष्टीकर (हिंगोली)
- संजय देशमुख (यवतमाल वाशिम)
- संजय जाधव (परभणी)
- संजय दिना पाटील (मुंबई नॉर्थ ईस्ट)
- राजाभाऊ वाजे (नासिक)
- भाऊसाहब वाकचौरे (शिरडी)
शिवसेना (यूबीटी) से पाला बदलकर एकनाथ शिंदे गुट में वाले सांसद (डिजाइन फोटो)
सावंत ने स्पीकर को लिखा पत्र
शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को एक जरूरी पत्र सौंपा। इस पत्र में स्पीकर से औपचारिक रूप से अनुरोध किया गया है कि वे सदन में शिवसेना का प्रतिनिधित्व करने का दावा करने वाले किसी भी कथित अलग हुए गुट को कोई अलग मान्यता, दर्जा या विशेषाधिकार न दे। पत्र में कहा गया है कि पार्टी एक एकजुट इकाई बनी हुई है और मांग की गई है कि बिना सुनवाई के बैठने की व्यवस्था या मान्यता में कोई बदलाव न किया जाए।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; रश्मि शुक्ला लोकायुक्त सदस्य नियुक्त, विजय सिंघल समेत 12 IAS के तबादले
दल-बदल के लिए 6 जरूरी
दरअसल, बगावत का पूरा खेल आंकड़ों का था। 9 में से 6 सांसद अगर अलग होते हैं तो दल बदल का कानून लागू नहीं होगा। लीगल टीम दांव-पेंच पर काम कर रही थी। इधर ऑपरेशन टाइगर यानी उद्धव ठाकरे गुट में टूट की आशंका को देखते हुए शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत और सांसद अनिल देसाई आनन फानन में मंगलवार देर रात दिल्ली पहुंच गए हैं। कहा जा रहा है कि पार्टी ने डैमेज कंट्रोल का काम राउत को सौंपा है।
