Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mumbai News: मुंबई के नागपाड़ा में दम घुटने से 5 मजदूरों की मौत, पानी की टंकी की सफाई करते समय हुआ हादसा

मुंबई में बड़ा हादसा हो गया। रविवार को निर्माणाधीन बिल्डिंग के वाटर टैंक में सफाई कर रहे 5 मजदूरों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Mar 09, 2025 | 04:16 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बड़ा हादसा हो गया। रविवार को निर्माणाधीन बिल्डिंग के वाटर टैंक में सफाई कर रहे 5 मजदूरों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

मुंबई के नागपाड़ा इलाके में रविवार को यह हादसा हुआ, जहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में कुछ मजदूर पानी की टंकी की सफाई कर रहे थे। सफाई करते समय वाटर टैंक में दम घुटने से 5 मजदूरों की जान चली गई। काफी देर तक जब मजदूर बाहर नहीं निकले तो आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

निर्माणाधीन बिल्डिंग में हुआ हादसा

पानी की टंकी में सफोकेशन की वजह से पांचों मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस निर्माणाधीन बिल्डिंग के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है। साथ ही मतृकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

सम्बंधित ख़बरें

Mumbai Weather Update: ठाणे-रायगढ़ में बारिश का येलो अलर्ट, मुंबई में गर्मी से राहत नहीं

Sushma Andhare Target Ritu Tawde: ‘गला ठीक रखने के लिए चमत्कार नहीं, शुद्ध हवा और पानी चाहिए’, अंधारे का तंज

Mumbai Illegal Gas Cylinder: मुंबई में अवैध गैस सिलेंडर का भंडाफोड़, देवनार से 27 सिलेंडर जब्त

Mumbai Port ने बनाया रिकॉर्ड, वैश्विक चुनौतियों के बीच 75.15 एमएमटी कार्गो के साथ 9.5% की वृद्धि

गुड लक मोटर ट्रेनिंग स्कूल, मिंट रोड, नागपाड़ा के पास एक निर्माणाधीन इमारत में पानी की टंकी की सफाई करते समय 5 ठेका मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। बीएमसी से मिली जानकारी के अनुसार मजदूरों को मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB) द्वारा जेजे अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस, वाटर टैंक से शवों को निकाला

घटना की सूचना मिलते ही नागपाड़ा पुलिस आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से पानी की टंकी से मजदूरों के शवों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शवों को अस्पताल भेज दिया। पुलिस की टीम ने मामले की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

पुलिस मामले में ठेकेदार और मकान मालिक से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सफाई करते समय सेफ्टी नियमों का ध्यान रखा गया था कि नहीं। इसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

5 contract workers died while cleaning water tank in a building under construction in mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 09, 2025 | 04:07 PM

Topics:  

  • Accident
  • Mumbai News
  • Mumbai Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.