गैस सिलेंडर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Illegal Gas Cylinder Case in Mumbai: देवनार पुलिस ने अवैध गैस सिलेंडर भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इस छापेमारी में कुल 27 कमर्शियल गैस सिलेंडर और एक टेंपो जब्त किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शाहिद अली इमाम हुसैन सैयद के रूप में हुई है, जो बिना किसी वैध दस्तावेज के भारी मात्रा में गैस सिलेंडरों का भंडारण कर रहा था।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने जो 12 चालान पेश किए। वे 2016 से 2018 के बीच के थे, जिनकी समय सीमा काफी पहले समाप्त हो चुकी थी। शेष 11 सिलेंडरों के लिए उसके पास कोई दस्तावेज नहीं थे। इसके अलावा, जिस टेंपो में सिलेंडर रखे थे, उसका फिटनेस सर्टिफिकेट भी 31 दिसंबर 2020 को खत्म हो चुका था।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी आर्थिक लाभ कमाने के लिए, इन सिलेंडरों को अवैध रूप से स्थानीय चाय की दुकानों और होटलों में सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। जब्त किए गए सिलेंडर और वाहन को संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
ये भी पढ़ें :- Mumbai Port ने बनाया रिकॉर्ड, वैश्विक चुनौतियों के बीच 75.15 एमएमटी कार्गो के साथ 9.5% की वृद्धि