Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

म्हाडा और SRA में फ्लैट दिलाने के नाम पर 40 लोगों से ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

नेहरू नगर पुलिस ने म्हाडा और एसआरए योजनाओं में सस्ती दरों पर फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक यूसुफ सौदागर के अनुसार आरोपियों के खिलाफ मुंबई के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में कई मामले दर्ज हैं।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Aug 16, 2024 | 08:47 PM

पुलिस गिरफ्त में ठगी के आरोपी

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: नेहरू नगर पुलिस ने म्हाडा और एसआरए योजनाओं में सस्ती दरों पर फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक यूसुफ सौदागर के अनुसार आरोपियों के खिलाफ मुंबई के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में कई मामले दर्ज हैं, जो आपराधिक व्यवहार के पैटर्न को दर्शाता है। इसके अलावा, एक लोकप्रिय रियल एस्टेट वेबसाइट “99 एकड़ प्लेटफॉर्म” के माध्यम से भी लोगों को ठगा है।

पुलिस के अनुसार, जून 2023 में नेहरू नगर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया था। जिन्होंने फ्लैट दिलाने के नाम पर पांच लोगों से 40.96 लाख रुपए लिया था। डीसीपी हेमराज सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक शाहीन देसाई और उनकी टीम ने हाल ही में दो आरोपियों प्रीतम ओसवाल (40) और एस पॉल सिंह (54) को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें:– म्हाडा फ्लैट के लिए आवेदन करने वाले रहे सावधान

सम्बंधित ख़बरें

इग्नाईट-2026: मुंबई के निर्यात उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, मुंबई शहर को निर्यात हब बनाने की पहल

अमेरिकी टैरिफ कम होने से योगी सरकार को बड़ा फायदा, यूपी की अर्थव्यवस्था पकड़ेगी रफ्तार

Solapur News: आम जनता की एक भी योजना बंद नहीं होगी, बार्शी में उपमुख्यमंत्री शिंदे की बड़ी घोषणा

बिना ‘प्लान’ के ₹25,000 करोड़ का दांव, नासिक सिंहस्थ कुंभ 2027 में महाघोटाले की आहट! आरटीआई में हुआ खुलासा

पुलिस ने बताया कि आरोपी लगातार अपना ठिकाना और मोबाइल फोन बदल कर पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे थे। इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पता चला कि इन्होंने इस तरह से 40 से अधिक लोगों को ठगा है। हालांकि दलवी और इमरान की तलाश की जा रही है जो फरार हैं।

अपराधियों का मोडस ऑपरेंडी

पुलिस ने बताया कि आरोपी लोगों को सस्ते दामों पर फ्लैट देने का वादा करते थे, ताकि वे किफायती आवास के लिए उनकी बेताबी का फायदा उठा सकें। पुलिस जांच के दौरान यह पाया गया कि, मास्टरमाइंड ओसवाल एमबीए पास है, उसका काम है अख़बारों और विभिन्न प्लेटफार्मों पर विज्ञापन देना। जबकि सिंह और दलवी पीड़ितों के सामने खुद को म्हाडा और एसआरए अधिकारी बताते थे। इमरान का काम सस्ते दामों पर फ्लैट ढूंढना और प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन के लिए इसका इस्तेमाल करना था।

यह भी पढ़ें:–  मुख्यमंत्री पद को लेकर MVA में रस्साकशी शुरू, उद्धव ठाकरे बाेले पहले हो फैसला

म्हाडा ने सावधानी बरतने कहा

बता दें कि महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) ने कुछ दिनों पहले मुंबई लॉटरी के 2030 घरों का ऐलान किया है, जिसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ म्हाडा के नाम का इस्तेमाल करके और फेक वेबसाइट बनाकर लोगों को ठगा जा रहा है। म्हाडा के उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव जायसवाल ने इस विषय को लेकर लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा है। क्योंकि म्हाडा का फ्लैट किसी अन्य तरीके से वितरित नहीं किया जा सकता है।

40 people were cheated in the name of getting flats in mhada and sra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 16, 2024 | 08:47 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.