-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Those Applying For Mhada Flats Should Be Careful Fraud Is Happening Through Fake Websites
म्हाडा फ्लैट के लिए आवेदन करने वाले रहे सावधान! फेक वेबसाइट से हो रहा फर्जीवाड़ा
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) ने कुछ दिनों पहले मुंबई लॉटरी के 2030 घरों का ऐलान किया है, जिसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। लेकिन म्हाडा की आधिकारिक वेबसाइट https://mhada.gov.in के नाम के समान ही एक फेक वेबसाइट बनाई गई है, जो लोगों को ठग रही है।

म्हाडा (फाइल फाेटो)
मुंबई: महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) ने कुछ दिनों पहले मुंबई लॉटरी के 2030 घरों का ऐलान किया है, जिसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ म्हाडा के नाम का इस्तेमाल करके और फेक वेबसाइट बनाकर लोगों को ठगा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, म्हाडा की आधिकारिक वेबसाइट https://mhada.gov.in के नाम के समान ही एक फेक वेबसाइट बनाई गई है, जो लोगों से पैसा ले रही है और लोगों को ठग रही है। म्हाडा के उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव जायसवाल ने इस विषय को लेकर लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा है। क्योंकि म्हाडा का फ्लैट किसी अन्य तरीके से वितरित नहीं किया जा सकता है।
फेक वेबसाइट पर सीधे भुगतान का विकल्प
अधिकारी ने बताया कि फर्जी वेबसाइट का होम पेज, पता और फ्रंट पेज वेबसाइट का डिज़ाइन म्हाडा की आधिकारिक वेबसाइट के समान है। यह फर्जी वेबसाइट आवेदन प्रक्रिया से गुजरे बिना सीधे भुगतान का विकल्प प्रदान करती है।
यह भी पढ़ें:- अजित तलाश रहे घर वापसी की राह, सुप्रिया सुले को लेकर दिया बयान
सम्बंधित ख़बरें
नितिन गडकरी के शहर में 27 साल से लटका 3 KM का रोड, तारीख पर तारीख से जनता बेहाल
Lord Shiva: जुलाई में किस दिन पड़ रहा है दूसरा रवि प्रदोष? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
अहिल्यानगर के कोतुल में 2,000 साल पुरानी सातवाहन कालीन बस्ती मिली, डेक्कन कॉलेज की खुदाई में ऐतिहासिक खुलासा
सनकी किरदार निभाने की ख्वाहिश, कृति सेनन बोलीं- सेफ खेलने का समय गया, अब साइकोलॉजिकल रोल्स करना चाहती हूं
म्हाडा का घर दिलाने का वादा करते हुए, उक्त अज्ञात व्यक्तियों ने ठगे गए व्यक्ति को फर्जी वेबसाइट और उस पर उपलब्ध भुगतान लिंक के बारे में बताया और रुपए का भुगतान करवाया। इस फर्जी वेबसाइट द्वारा दिए गए लिंक के माध्यम से 50,000 रुपए का ऑनलाइन भुगतान किया गया है। साथ ही उसी फर्जी वेबसाइट से एक फर्जी रसीद भी उपलब्ध कराई गई है।
नहीं ली गई है तीसरे पक्ष की मदद
मुंबई बोर्ड द्वारा फ्लैटों की बिक्री या किसी काम के लिए किसी भी सोशल मीडिया, तीसरे पक्ष, संगठन या अन्य मध्यस्थों की मदद नहीं ली गई है। इसके अलावा किसी को भी प्रतिनिधि/सलाहकार/संपत्ति एजेंट/मध्यस्थ/दलाल के रूप में नियुक्त नहीं किया गया है। आवेदकों को किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के साथ पारस्परिक वित्तीय लेनदेन में शामिल नहीं होना चाहिए। म्हाडा ने लोगों से अनुरोध किया है कि यदि उन्हें कोई ऐसा व्यक्ति/दलाल प्रलोभन देकर ठगता है तो वे म्हाडा मुंबई मंडल के सतर्कता एवं सुरक्षा अधिकारी और उप मुख्य अधिकारी (पणन) को सूचित करें।
Those applying for mhada flats should be careful fraud is happening through fake websites
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नितिन गडकरी के शहर में 27 साल से लटका 3 KM का रोड, तारीख पर तारीख से जनता बेहाल
Jul 17, 2026 | 04:13 PMLord Shiva: जुलाई में किस दिन पड़ रहा है दूसरा रवि प्रदोष? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Jul 17, 2026 | 04:05 PMअहिल्यानगर के कोतुल में 2,000 साल पुरानी सातवाहन कालीन बस्ती मिली, डेक्कन कॉलेज की खुदाई में ऐतिहासिक खुलासा
Jul 17, 2026 | 04:02 PMसनकी किरदार निभाने की ख्वाहिश, कृति सेनन बोलीं- सेफ खेलने का समय गया, अब साइकोलॉजिकल रोल्स करना चाहती हूं
Jul 17, 2026 | 04:01 PMवर्धा में लोक निर्माण विभाग विवाद गहराया, वायरल ऑडियो को लेकर अभियंता ने पुलिस में दी शिकायत
Jul 17, 2026 | 04:00 PMबहन के लिए परफेक्ट Rakhi Gift Ideas, ब्यूटी से लेकर गैजेट्स तक, हर बजट में है फिट
Jul 17, 2026 | 04:00 PMउज्जैन: चलती मेमू ट्रेन में सीट को लेकर भिड़े दो यात्री, हाथापाई करते-करते दरवाजे से नीचे गिरे- देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 03:56 PMवीडियो गैलरी

‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM
पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:44 PM
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:24 PM
रोज 17 घंटे पढ़ाई, फिर बने NEET-UG 2026 के टॉपर; आर्यन ने बताया सक्सेस पाने का मंत्र- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:02 PM










