-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- 3 Teachers Sexually Abused A Minor In A Coaching Centre For 2 Years
कोचिंग सेंटर में 3 शिक्षकों ने 2 साल तक किया नाबालिग का यौन शोषण, जल्दी बुलाकर देर से जाने को करते थे मजबूर
- Written By: आकाश मसने
मुंबई के एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन में कोचिंग सेंटर चलाने वाले तीन भाइयों के खिलाफ 16 वर्षीय लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुंबई: मुंबई के एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन में कोचिंग सेंटर चलाने वाले तीन भाइयों के खिलाफ 16 वर्षीय लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। पीड़िता ने बताया कि भाइयों ने उसे कोचिंग सेंटर में जल्दी आने और देर तक रुकने के लिए मजबूर किया और बार-बार उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने गौतम और तरुण राजपुरोहित को शनिवार को गिरफ्तार किया, जबकि तीसरे आरोपी सत्य राज को रविवार गिरफ्तार किया गया।
मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एलटी मार्ग पुलिस ने तीनों आरोपियों गौतम, सत्य राज और तरुण राजपुरोहित के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 376(2) (एन), 377, 509 और पोक्सो की धारा 12, 4, 8 के तहत मामला दर्ज किया।
मुंबई के एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन में कोचिंग सेंटर चलाने वाले तीन भाइयों के खिलाफ 16 वर्षीय लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि भाइयों ने उसे कोचिंग सेंटर में जल्दी आने और देर तक रुकने के लिए मजबूर किया और बार-बार उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस… — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 29, 2024
पुलिस के अनुसार लड़की ने बताया कि उसे सेंटर पर जल्दी पहुंचने और देर से जाने के लिए मजबूर किया जाता था, जहां तीनों आरोपियों ने कई दिन तक उसका यौन शोषण किया। बाल विकास केंद्र के अधिकारियों ने शुक्रवार को पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया। वहीं ने के बाद पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया वहीं तीसरे आराेपी को रविवार को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, अपने माता-पिता के तलाक के बाद पीड़ित लड़की अपनी मां के साथ रहने लगी थी। इस दौरान उसने एक नए स्कूल में एडमिशन लिया। पीड़िता ने 2022 से इस कोचिंग सेंटर में जाना शुरू किया था। पीड़िता ने इस बारे में किसी से बात नहीं की।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में सुस्त पड़ी मानसून की रफ्तार! बारिश पर ब्रेक लगने से बढ़ी गर्मी-उमस, काेंकण में येलो अलर्ट जारी
Google Drive और iCloud की छुट्टी? WhatsApp ला रहा अपना Cloud Backup, 2GB फ्री स्टोरेज के साथ बड़ी राहत
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
टीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
यह भी पढ़ें:– ‘महाराष्ट्र को अडानी के हाथों बेचने की तैयारी’, सरकार के इस निर्णय पर विपक्ष ने बोला हमला
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
पीड़िता की मां ने पहली बार 2022 के अंत में उसके व्यवहार में बदलाव देखा और जनवरी 2023 में, उसने बाल विकास केंद्र से संपर्क किया और अपनी बेटी को वहां भर्ती कराया। वह करीब चार महीने तक विकास केंद्र में गई, लेकिन मई 2023 में उसने जाना बंद कर दिया।
इसके बाद इस साल फरवरी में फिर से विकास केंद्र में शामिल हो गई और मार्च में पीड़िता ने एक काउंसलर को बताया कि तीन भाइयों द्वारा उसका बार-बार यौन उत्पीड़न किया जा रहा है। इस दौरान पीड़िता ने काउंसलर से अनुरोध करते हुए कहा कि सामाजिक कलंक के डर से अपनी मां को यह बात न बताए।
यह भी पढ़ें:– अपनी ही सरकार के विरोध में आंदोलन करेंगे डिप्टी स्पीकर झिरवल, धनगर आरक्षण को लेकर बढ़ा विवाद
बाल विकास केंद्र के पुलिस से किया संपर्क
हालांकि, काउंसलर ने उसकी मां को इसकी जानकारी दी, परंतु मां और बेटी दोनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। जिसके बाद बाल विकास केंद्र के अधिकारियों ने शुक्रवार देर रात पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया हैं।
3 teachers sexually abused a minor in a coaching centre for 2 years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में सुस्त पड़ी मानसून की रफ्तार! बारिश पर ब्रेक लगने से बढ़ी गर्मी-उमस, काेंकण में येलो अलर्ट जारी
Jul 15, 2026 | 06:01 AMGoogle Drive और iCloud की छुट्टी? WhatsApp ला रहा अपना Cloud Backup, 2GB फ्री स्टोरेज के साथ बड़ी राहत
Jul 15, 2026 | 04:57 AMAaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM










