Mumbai News: मुंबई में 11 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 2 महिलाओं की झुलसकर मौत, 3 की हालत स्थिर
मुंबई से एक अग्नीकांड की खबर सामने आ रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट होकर एक बहुमंजिला बिल्डिंग में आग लगने की यह घटना है। इस घटना में 2 महिलाओं की मौत की बात उजागर हुई है।
- Written By: आंचल लोखंडे
मुंबई में 11 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: मुंबई से एक अग्नीकांड की खबर सामने आ रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट होकर एक बहुमंजिला बिल्डिंग में आग लगने की यह घटना है। इस घटना में 2 महिलाओं की मौत हुई है।
बता दें कि शहर में रविवार सुबह 11 मंजिला एक इमारत में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई और तीन अन्य लोगों का दम घुटने लगा। इन तीनों की हालत अब स्थिर है। आग मुख्य रूप से इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर लगे जनरल मीटर बॉक्स और बिजली की वायरिंग में लगी, जो जल्द ही इमारत के दूसरे हिस्सों में फैल गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ग्राउंड फ्लोर पर मीटर में आग
जानकारी के अनुसार दक्षिण मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में स्थित पन्ना अली मेंशन इमारत में सुबह छह बजकर 11 मिनट पर आग लग गई। अधिकारी ने कहा कि आग भवन के ग्राउंड फ्लोर पर मीटर और तारों में लगी। इस दौरान प्रथम तल पर मौजूद 2 महिलाओं के हाथ-पैरों में चोटें आईं तथा आग लगने से हुए धुएं के कारण उनका दम घुटने लगा।
सम्बंधित ख़बरें
कला में राजनीति बर्दाश्त नहीं, विजय पाटकर को नामांकन से रोकने पर यशोमती ठाकुर ने सरकार को घेरा
IPL मैचों में ‘सलाम मुंबई’ नारे पर बढ़ा विवाद; BJYM ने MCA अध्यक्ष से मिलकर की ‘नमस्कार मुंबई’ लिखने की मांग
संसद रत्न 2026: शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे दूसरी बार होंगे सम्मानित; संसदीय प्रदर्शन में फिर गाड़ा झंडा
समृद्धि हाईवे पर बढ़े हादसे, वर्धा ट्रैफिक पुलिस अलर्ट; तेज रफ्तार और लापरवाही बन रही मौत की वजह
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
3 लोगों की हालत स्थिर
अधिकारी ने बताया कि इस घटना में सिजिया आलम शेख (30) और सबीला खातून शेख (42) की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि करीम शेख (20), साजिया आलम शेख (30) और शाहीन शेख (22) को सांस लेने में दिक्कत के कारण सरकारी जे जे अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई है। अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का पक्का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
