महानगर के विविध बालगृह के 141 बालकों की चिखलदरा सैर, जन अभियान फाउंडेशन का उपक्रम

chikhaldara
Published on: 
Updated on: 

अकोला. विगत दो वर्ष से कोविड के कारण बालगृह के बालक बाहर नाहीं जा पाने से घुटन महसूस कर रहे थे. उन्हें कोविड के कारण किसी से भी मिलने नहीं दिया जा रहा था. जिससे बालक एवं बालिकाएं तणाव में थे. ऐसे सभी बच्चों को घुटन से राहत देने एवं उनके चेहरे पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी जन अभियान फाउंडेशन की ओर से सैर का अनोखा उपक्रम साकार किया गया. जिसमें महानगर के सभी बालगृह के 141 बच्चों ने चिखलदरा की सैर की है. जहां उन्हें सैर के साथ वाहन, भोजन, निवास एवं मनोरंजन उपलब्ध करवाकर पिछले दो वर्षों से लगातार जारी तनाव से राहत दिलवायी गयी.

जन अभियान के संस्थापक अध्यक्ष अविनाश देशमुख ने साकार किये इस अनोखे उपक्रम में बाल कल्याण समिति अकोला का सहभाग रहा. समिति ने सूक्ष्म व्यवस्थापन कर विगत कुछ महिनों से बालकों की वैद्यकीय जांच, कोरोना जांच, अधीक्षक, केयर टेकर के कोविड प्रमाणपत्र आदि कार्य किया है. सैर को बिदाई निवासी उप जिलाधिकारी प्रा.संजय खड़से के हाथों खदान पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक श्रीरंग सनस की प्रमुख उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर दी गयी.

वापसी पर सैर आयोजन समिति का पुलिस निरीक्षक सनस ने स्थानीय सिंधी कैम्प परिसर के गायत्री सभागृह में आगमन एवं सत्कार आयोजित किया. इसमें जन अभियान फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष अविनाश देशमुख, सागर कावरे, प्रवीण काले, कार्तिक पोधादे, सागर ढोरे, निरंजन चव्हाण का प्रा.संजय खड़से के हाथों सत्कार कर कृतज्ञता व्यक्त की गयी. गायत्री बालिकाश्रम की अधीक्षिका वैशाली भटकर, आनंद बालिकाश्रम की अधीक्षिका तपोधरा, सूर्योदय बालगृह के शिवराज पाटिल, शासकीय बालगृह के गणेश जीरवनकर एवं सैर प्रमुख सुनील लाडूलकर आदी का भी सम्मान किया गया.

इस उपक्रम में बाल कल्याण समिति अध्यक्षा पल्लवी कुलकर्णी, सदस्या सुनीता कपिले, माहुरे, प्रीति पलसपगार, महिला व बालकल्याण अधिकारी विलास मरसाले शामिल थे. हॉल की व्यवस्था हरीश परवानी एवं कोडूमल चावला ने की थी. संचालन हर्षदा गजभिये, आभार प्रदर्शन नितिन राजवैद्य ने किया. इस अवसर पर विविध बालगृह के 141 बालक एवं बालिकाएं उपस्थित थीं.

Navbharat Live
navbharatlive.com