-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- 10000 Electric Buses Will Run By 2026 Best Will Be The Journey Of Mumbaikars
2026 तक दौड़ेंगी 10 हजार इलेक्ट्रिक बसें, ‘BEST’ होगा मुंबईकरों का सफर
- Written By: अमन दुबे

मुंबई : वर्ष 2026 तक ‘बेस्ट’ (Best) की 10 हजार अपडेट इलेक्ट्रिक बसें (Electric Buses) मुंबईकरों की सेवा में होंगी। बेस्ट प्रशासन (Best Administration) ने समयबद्ध तरीके से दुनिया के सबसे बड़े सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क को नुकसान से बाहर लाने की योजना तैयार की है। महाप्रबंधक लोकेश चंद्रा (General Manager Lokesh Chandra) का मानना है, कि बेस्ट की बढ़ी हुई बस सेवाओं, बेहतर यात्री सुविधाओं, कम जनशक्ति, रखरखाव और ईंधन की लागत में कमी लाकर यात्रियों को आकर्षित करने में सफलता मिल रही है।
बेस्ट के जीएम लोकेश चंद्रा के अनुसार कोरोना काल के बाद मुंबई और आसपास रूट को घटाकर 590 मार्गों को घटाकर 490 कर दिए जाने के बावजुद यात्रियों की संख्या 35 लाख तक पहुंच गई है। बसों की सही स्थिति जानने के लिए लाइव ट्रैकिंग ऐप बनाया गया इसके अलावा डिजिटल भुगतान विकल्प के कारण चिलर को संभालने के लिए बैंक को 6 से 7 करोड़ का कमीशन कम हो गया है। लोकेश चंद्रा ने कहा कि कुल 37 लाख लोगों ने बेस्ट का ऐप डाउनलोड किया है।
पास की नई व्यवस्था
डेली पास सिस्टम में मामूली बदलाव किया गया है। पास 7, 14, 21 दिनों के लिए डिजाइन किया गया है। यह दुनिया का सबसे सस्ता परिवहन है। दैनिक टिकट खरीदकर, बेस्ट यात्रा की लागत एक रुपए 20 पैसे प्रति किलोमीटर है, तो पास धारक केवल 60 पैसे में यात्रा कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
BEST हड़ताल से फीका पड़ा सार्वजनिक परिवहन सर्विस, कुर्ला-बीकेसी मार्ग पर यात्रियों से वसूला गया मनमाना किराया
नवभारत विशेष: पानी भरे इंजेक्शन से महिलाओं की मौत, राजस्थान की चिकित्सा व्यवस्था निकृष्ट
वर्धा उपचुनाव: 27 ग्राम पंचायतों में प्रचार थमा, कल होगा मतदान; 3 सरपंच और 38 सदस्य पदों के लिए कड़ा मुकाबला
मुंबई BEST में कामगारों की भारी कमी! क्या अब 60 साल में रिटायर होंगे कर्मचारी? प्रशासन ने सरकार से लगाई गुहार
ई-बाइक के माध्यम से कनेक्टिविटी
बेस्ट की बसों के साथ मुंबई में 1000 ई-बाइक लॉन्च की गई। ये बाइकें बस स्टॉप पर खड़ी रहती हैं। इस सुविधा का लाभ डिजिटल पेमेंट कर उठाया जा सकता है। जीएम चंद्रा के अनुसार इस योजना को अच्छा रिस्पॉन्स है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मुंबईकरों के लिए 5000 ई-बाइक उपलब्ध होंगी।
दौड़ेंगी 900 डबल डेकर
फरवरी के अंत तक ‘बेस्ट’ के बेड़े में 900 डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। 2100 सिंगल डेकर इलेक्ट्रिक बसों में से 26 चल रहीं हैं, बाकी बसें आ रही हैं। वैश्विक मानकों के मुताबिक प्रति एक लाख यात्रियों पर 60 बसें होनी चाहिए। ‘बेस्ट’ में प्रति लाख 20 से 21 बसें हैं। अधिक यात्रियों को ले जाने के लिए डबल डेकर बेहतर विकल्प होगा। साथ ही 175 नए रूट बनाए गए हैं। ‘बेस्ट’ ने निजी वाहन या एसी टैक्सी से यात्रा करने वालों को भी विकल्प दिया है। ठाणे से बीकेसी के लिए एक प्रीमियम बस सेवा शुरू की गई है। बस में मोबाइल चार्जिंग समेत कई सुविधाएं होंगी। जनवरी में ऐसी 30 प्रीमियम बसें चलेंगी और मार्च तक विभिन्न रूटों पर 200 प्रीमियम बसें चलेंगी।
चार्जिंग स्टेशन
इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए जनवरी अंत तक बेस्ट स्टॉप और डिपो के पास 55 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन शुरू किए गए हैं। आने वाले समय में 330 चार्जिंग स्टेशनों का लक्ष्य है। महिलाओं के लिए विशेष बसें चल रही हैं। ‘बेस्ट’ में फिलहाल तीन महिला ड्राइवर हैं। आने वाले समय में महिलाओं के लिए 137 विशेष बसें शुरू की जाएंगी। महिला चालकों और महिला वाहकों के रूप में भर्ती ठेकेदारों के माध्यम से की जा सकती है। विश्व बैंक से कुछ फंड के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
बदलेगा घरेलू मीटर
‘बेस्ट’ सार्वजनिक परिवहन के साथ-साथ बिजली आपूर्ति का काम करता है। ब्रिटिश काल के दौरान बेस्ट को परिवहन के साथ कोयले से चलने वाली ट्रामों को विद्युतीकृत करने के लिए एक समानांतर लाइसेंस दिया गया था। जीएम लोकेश चंद्र ने बताया कि अगले डेढ़ साल में बिजली के सभी मीटर बदल दिए जाएंगे। ऑनलाइन बिजली बिल से बिजली उपभोक्ताओं को सुविधा मिली है।
10000 electric buses will run by 2026 best will be the journey of mumbaikars
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कॉकरोच कहने वाले से नहीं चाहिए डिग्री…CJI सूर्यकांत को हैदराबाद की यूनिवर्सिटी में बुलाने पर भड़के छात्र
Aug 09, 2026 | 05:32 PMशेयर बाजार में बड़ा उलटफेर, टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केटकैप ₹1.43 लाख करोड़ बढ़ा; देखें पूरी लिस्ट
Aug 09, 2026 | 05:28 PMपैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PMमुरैना में उफान पर क्वारी नदी, पानी में डूबे रपटे, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
Aug 09, 2026 | 05:19 PMपरसेंटेज के खेल में अटका हैं विकास.. राज ठाकरे की कोंकण के लोगों को चेतावनी, बोले- परियोजनाओं में बनें पार्टनर
Aug 09, 2026 | 05:13 PMरवि किशन की बेटी रीवा का पूरा हुआ सपना, सलमान खान संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- ये एक यादगार रात थी
Aug 09, 2026 | 05:06 PMसालों बाद झलका गोविंदा का दर्द, आत्महत्या के ख्यालों पर अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा
Aug 09, 2026 | 05:04 PMवीडियो गैलरी

नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM














