Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘काश! मैं लोकल में…’,मुंबई ब्लास्ट में बचे चिराग का झलका दर्द, बयां की दास्तां

Mumbai Train Blast: 2006 मुंबई में हुए ट्रेन धमाकों में बाल बाल बचे चिराग चौहान आज भी लोकल ट्रेन का नाम सुनकर खुश हो जाते है। ट्रेन में हुए एक बम धमाके ने उनके जीवन को हमेशा के लिए बदल कर रख दिया था।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Jul 13, 2025 | 07:49 PM

चार्टर्ड अकाउंटेंट चिराग चौहान (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: साल 2006 मुंबई में हुए ट्रेन धमाकों में जीवित बचे चिराग चौहान का शहर की जीवनरेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेन में सफर करने का मोह आज तक नहीं छूट पाया है। 11 जुलाई 2006 को, चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) के 21 वर्षीय छात्र रहे चौहान अपने घर जा रहे थे, तभी उनकी ट्रेन में एक बम विस्फोट हुआ, जिसने उनके जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया।

विस्फोट के कारण उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई, जिसकी वजह से उन्हें ‘व्हीलचेयर’ पर रहना पड़ा। एक ओर उनके कई मित्रों और परिवार के सदस्यों ने इसे एक बड़ी त्रासदी के रूप में देखा, तो वहीं दूसरी ओर अब एक सफल ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट’ बन चुके और एक कंपनी चला रहे चौहान ने इसे एक अलग और कई मायनों में अधिक संतुष्टिदायक यात्रा की शुरुआत के रूप में देखा।

मौत के मुंह में कूदे लोग! जलगांव में एक अफवाह से हुई 12 की मौत, जानें हादसे से जुड़ी सभी बातें
जो नियति में लिखा है, वही होता है

चिराग चौहान ने PTI से कहा, मैं सोचता था कि काश उस दिन मेरी ट्रेन छूट जाती, लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि जो नियति में लिखा है, वही होता है। उस दिन वह किसी काम से घर से जल्दी निकल गए थे जबकि आमतौर पर ऐसा नहीं करते थे। यह एक असामान्य निर्णय था जिसकी वजह से वह एक ऐसी ट्रेन में चढ़ गए, जिसमें बम उनसे सिर्फ दो-तीन फुट की दूरी पर था।

15 मिनट में हुए थे सात विस्फोट

बम खार और सांताक्रूज स्टेशनों के बीच फटा। उस दिन ट्रेन में सवार कई लोग तो बच नहीं पाए, लेकिन चौहान किसी तरह बच गए। 11 जुलाई 2006 को शहर की लोकल ट्रेनों की पश्चिमी लाइन पर विभिन्न स्थानों पर 15 मिनट में सात विस्फोट हुए, जिनमें 180 से अधिक लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

वे यादें जो आज भी जहन में ताजा है

मुंबई की लोकल ट्रेनों की आवाज चौहान के लिए एक ऐसा गीत है, जो उन्होंने लगभग दो दशकों से नहीं सुना। जब उन्होंने बताया कि उन्हें लोकल ट्रेनों में सफर करना कितना याद आता है, तो उनकी आंखों में चमक साफ देखी जा सकती थी। ब्रेक लगने की तेज आवाज, दरवाजों का जोर से बंद होना, और हजारों लोगों को जान बचाने की जुगत में एक साथ इधर-उधर भागना – ये वे यादें हैं जो आज भी उनके जेहन में ताजा हैं।

काश! मैं लोकल ट्रेन में यात्रा कर पाता

चौहान कहते हैं, काश! मैं लोकल ट्रेन में यात्रा कर पाता। वह कहते हैं कि उनके लिए दोबारा ट्रेन में सफर करना किसी डर पर विजय पाने के बजाय पुरानी यादें ताजा करना होगा। वह वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करना चाहते हैं, जिसके बारे में उन्होंने सुना है कि वह ज्यादा आरामदायक है। उन्होंने कहा, मैंने सुना है कि वह ज्यादा आरामदायक है। मैं सोच रहा हूं कि अगर मुझे मौका मिला, तो मैं जरूर वंदे भारत में यात्रा करूंगा।

जिंदगी की नई शुरुआत

साल 2009 में, सीए की परीक्षा पास करने के बाद, गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें सम्मानित करने के लिए मुंबई में एक रैली में आमंत्रित किया था। उन्होंने कहा, ये मेरे लिए सम्मान की बात थी। इसके बाद मैंने अपने निजी जीवन पर ध्यान केंद्रित किया, अपनी ही दुनिया में रम गया। एक बहुराष्ट्रीय कंपनी और एक बैंक में काम कर चुके चौहान का ध्यान अपनी नयी यात्रा यानी एक व्यवसाय स्थापित करने, एक स्टार्टअप शुरू करने और अन्य उद्यमों का प्रबंधन करने पर है।

Mumbai train blast chirag chauhan fasinate about local train

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2025 | 06:43 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai Attack

सम्बंधित ख़बरें

1

मुंबई मोनोरेल हादसे से यात्रियों में दहशत, डिप्टी CM शिंदे ने दिलाया भरोसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

2

Mumbai Monorail Breaks Down: मोनोरेल की तरह फंस सकती है दिल्ली मेट्रो? जानें दोनों में क्‍या है अंतर

3

खिड़की को तोड़ा तब मिला ऑक्सीजन, मोनोरेल में फंसे यात्रियों ने बयां किया खौफनाक मंजर

4

…तो इस वजह से मोनोरेल में आई खराबी, सामने आई बड़ी वजह, जानिए किसने की गड़बड़?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.