Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mumbai Ranibaug Zoo Visitors: रानीबाग चिड़ियाघर में घटे पर्यटक, तीन साल में आय में बड़ी गिरावट

Mumbai Ranibaug Zoo Visitors: मुंबई के रानीबाग चिड़ियाघर में पिछले तीन वर्षों से पर्यटकों की संख्या घट रही है। इसके चलते आय में भी कमी आई है, जिससे प्रशासन के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो गई हैं।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: May 05, 2026 | 11:01 AM

रानी बाग जू (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai Ranibaug Zoo Visitors Decline Revenue: शहर के मशहूर रानीबाग चिड़ियाघर में पर्यटकों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। बीते तीन वर्षों के आंकड़े इस गिरावट की स्पष्ट तस्वीर पेश करते हैं, जिसका असर सीधे तौर पर चिड़ियाघर की आय पर भी पड़ा है।

आंकड़ों के अनुसार, साल 2022-23 में लगभग 29.56 लाख लोग यहां पहुंचे थे, जिससे करीब 11.59 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। 2023-24 में आगंतुकों की संख्या घटकर 28.97 लाख रह गई और आय भी मामूली गिरावट के साथ 11.46 करोड़ तक सीमित रही। 2025-26 में स्थिति और बिगड़ गई, जब विजिटर्स की संख्या गिरकर 25.42 लाख तक आ गई और कमाई भी घटकर करीब 9.85 करोड़ रह गई।

गिरावट के पीछे कई कारण

विशेषज्ञों का मानना है कि शहर में बढ़ते नए मनोरंजन साधन, डिजिटल प्लेटफॉर्म की ओर लोगों का झुकाव, गर्म मौसम और भीड़भाड़ जैसी समस्याएं इस कमी की प्रमुख वजह है।

सम्बंधित ख़बरें

डंपिंग तक बंद वाहनों से कचरा ट्रांसपोर्ट अनिवार्य, BMC की नई टेंडर प्रक्रिया शुरू

‘ड्रग-फ्री नवी मुंबई’ अभियान के बीच खुलासा, विदेशी गैंग और पंजाब कनेक्शन से बढ़ी चिंता

मुंह में ठूंसा मोजा, सीने पर वार के निशान, नसरापुर हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Maharashtra Food Traders License: महाराष्ट्र में खाद्य व्यापारियों को बड़ी राहत, लाइसेंस की अनिवार्यता खत्म

इसके अलावा, रानीबाग चिड़ियाघर में नए आकर्षणों और गतिविधियों की कमी भी लोगों की दिलचस्पी घटा रही है। कभी परिवारों और बच्चों के लिए पहली पसंद रहने वाला यह चिड़ियाघर अब धीरे-धीरे अपनी लोकप्रियता खोता नजर आ रहा है।

एशियाटिक शेर लाने का हो रहा प्रयास

  • पहले जहां छुट्टियों और सप्ताहांत पर भारी भीड़ उमड़ती थी, वहीं अब लोगों का रुख अन्य मनोरंजन स्थलों की ओर बढ़ रहा है।
    स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि यहां नई सुविधाएं, आधुनिक आकर्षण और ज्यादा गतिविधियां शुरू की जाए, तो फिर से भीड़ लौट सकती है।
  • बता दें कि रानी बाग में एशियाटिक शेर पिछले कई वर्षों से लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में महापौर रितू तावडे ने गुजरात सरकार को पत्र भी लिखा है। दरअसल, बीएमसी इजरायल देश से जेब्रा लाने वाली थी जिसमे से एक जोड़ी जेब्रा गुजरात वन विभाग को सौंपकर बदले में एशियाटिक शेर लेने का प्रस्ताव था। वहीं अब रॉयल बंगाल टाइगर लाने की चर्चा जारी है।

ये भी पढ़ें :- डंपिंग तक बंद वाहनों से कचरा ट्रांसपोर्ट अनिवार्य, BMC की नई टेंडर प्रक्रिया शुरू

प्रशासन के सामने चुनौती

लगातार घटती संख्या प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गई है। यदि समय रहते सुधार के कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में चिड़ियाघर की पहचान और आय दोनों पर और नकारात्मक असर पड़ सकता है।

Mumbai ranibaug zoo visitors decline revenue drop report

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 05, 2026 | 11:01 AM

Topics:  

  • BMC
  • Maharashtra
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.