मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे ‘मिसिंग लिंक’ मई 2026 तक खुलेगा, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने दी जानकारी
Mumbai Pune Expressway की बहुप्रतीक्षित ‘मिसिंग लिंक’ परियोजना मई 2026 तक यातायात के लिए खोली जा सकती है। एकनाथ शिंदे ने विधान परिषद में बताया कि तकनीकी चुनौतियों के कारण परियोजना की अवधि बढ़ाई गई।
- Written By: अपूर्वा नायक
Mumbai Pune Expressway Missing Link Project (फोटो क्रेडिट-X)
Mumbai Pune Expressway Missing Link Opening: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधान परिषद में जानकारी दी कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बन रही बहुप्रतीक्षित ‘मिसिंग लिंक’ परियोजना को मई 2026 तक यातायात के लिए खोलने की संभावना है। उन्होंने यह जानकारी परिषद में एक लिखित जवाब के माध्यम से दी।
प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक सतेज बंटी पाटिल और भाई जगताप ने इस परियोजना की प्रगति और संभावित समयसीमा को लेकर तारांकित प्रश्न उठाया था। इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री ने परियोजना की वर्तमान स्थिति और आगे की योजना के बारे में जानकारी दी।
तकनीकी और भौगोलिक चुनौतियों से बढ़ी समयसीमा
उपमुख्यमंत्री शिंदे ने बताया कि परियोजना के निर्माण के दौरान कई तकनीकी और भौगोलिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। इन चुनौतियों के कारण ‘मिसिंग लिंक’ परियोजना की कार्य अवधि को बढ़ाना पड़ा, जिससे इसके पूरा होने में अतिरिक्त समय लग रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
सोलापुर में RPF की बड़ी कार्रवाई, सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में डकैती की साजिश नाकाम, 9 महिला आरोपी गिरफ्तार
संजय गायकवाड़ के खिलाफ मामला दर्ज करने से पुलिस का इनकार, पुलिस के रवैये से नाराज प्रशांत अम्बी
पुणे में 83 किमी PMRDA Ring Road के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू, ट्रैफिक समस्या को मिलेगी राहत
मराठी का सम्मान करें, पर सख्ती न करें, संजय निरुपम ने अपनी ही सरकार के मराठी टेस्ट पर उठाए सवाल
ये भी पढ़ें :- यातायात भीड़ कम करने के लिए बड़ा फैसला, राज्य में नए ऑटो परमिट जारी करना बंद
यात्रा समय कम करने में मिलेगी मदद
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बन रहा यह ‘मिसिंग लिंक’ प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद दोनों शहरों के बीच यात्रा को और तेज तथा सुरक्षित बनाएगा। इस परियोजना से घाट क्षेत्र के खतरनाक मोड़ों और यातायात दबाव को कम करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है। साथ ही इससे यात्रियों का यात्रा समय भी कम होगा और एक्सप्रेसवे पर यातायात सुगम हो सकेगा।
