Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई मेट्रो 2B का स्टील स्ट्राइक, 70 टन का पहला सेगमेंट फिट, बांद्रा के केबल-स्टे ब्रिज पर निर्माण की शुरुआत

Mumbai Metro Project: मुंबई मेट्रो 2बी के बांद्रा केबल-स्टे ब्रिज पर 70 टन का पहला स्टील सेगमेंट सफलतापूर्वक लगाया गया। इससे परियोजना को नई गति मिलेगी और पूर्व-पश्चिम कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jul 23, 2026 | 11:10 PM

मुंबई मेट्रो 2B बांद्रा केबल स्टे ब्रिज (सोर्स: AI)

Follow Us
Follow Us:

Mumbai Metro Project 2B Bandra Cable Stayed Bridge: मुंबई मेट्रो लाइन 2बी ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एक और बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके तहत बांद्रा के प्रस्तावित केबल-स्टे रेलवे ओवर ब्रिज पर 70 टन वजनी पहले बैक-स्पैन स्टील सेगमेंट को सफलतापूर्वक फिट कर दिया गया।

इस उपलब्धि के साथ स्टील सुपरस्ट्रक्चर निर्माण का शुभारंभ हो गया है। पश्चिम रेलवे के व्यस्त रेल कॉरिडोर और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के ऊपर बिना रेल व सड़क यातायात प्रभावित किए इस जटिल कार्य को अंजाम देना परियोजना की सबसे बड़ी तकनीकी सफलता माना जा रहा है। इससे मुंबई की अहम पूर्व-पश्चिम संपर्क परियोजना मेट्रो लाइन 2बी के निर्माण को नई गति मिली है।

49 कंपोजिट स्टील सेगमेंट लगेंगे

करीब 200 मीटर लंबा यह केबल-स्टे पुल बांद्रा रेलवे स्टेशन के निकट वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और पश्चिम रेलवे कॉरिडोर के ऊपर बनाया जा रहा है। यह क्षेत्र मुंबई के सबसे व्यस्त व जटिल परिवहन मार्गों में शामिल है, जहां प्रतिदिन लाखों वाहन और हजारों रेलगाड़ियां गुजरती हैं। ऐसे स्थान पर बिना रेल और सड़क यातायात प्रभावित किए भारी-भरकम स्टील संरचना स्थापित करना इंजीनियरिंग की दृष्टि से बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। एमएमआरडीए के अनुसार पुल का मुख्य स्पैन 104 मीटर लंबा होगा, जिसे 43 मीटर और 53 मीटर लंबे बैक स्पैन का सहारा मिलेगा।

सम्बंधित ख़बरें

छात्रों पर दमन बंद हो, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो… हिंदी विश्वविद्यालय के छात्रों ने जमकर जताया विरोध

महाराष्ट्र को 2030 तक No.1 बनाने की तैयारी, सह्याद्री में CM देवेंद्र फडणवीस ने ली वॉर रूम समीक्षा बैठक

कैंसर मरीजों को घर के पास मिलेगी कीमोथेरेपी, सितंबर से मुंबई के कांदिवली शताब्दी अस्पताल में शुरू होगी सेवा

छात्रों के भविष्य का राजनीतिकरण न हो… शिवसेना नेता संजय शिरसाट का राहुल गांधी और विपक्ष पर हमला

पूरी संरचना में कुल 49 कंपोजिट स्टील सेगमेंट लगाए जाएंगे। इनमें 24 सेगमेंट बैक स्पैन और 25 सेगमेंट मुख्य स्पैन के लिए निर्धारित किए गए हैं। एमएमआरडीए ने इस उपलब्धि का श्रेय परियोजना से जुड़े इंजीनियरों, तकनीकी विशेषज्ञों, श्रमिकों और सभी निर्माण टीमों को दिया है। प्राधिकरण ने कहा कि उनकी सूक्ष्म योजना, तकनीकी दक्षता और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के कारण यह चुनौतीपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो सका।

तैयार किए जा रहे दो पाइलन

परियोजना के तहत 20.1 मीटर ऊंचे दो पाइलन भी तैयार किए जा रहे हैं। दोनों पाइलनों पर छह में से चार कास्टिंग लिफ्ट का कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा नींव, पियर और अन्य सभी सब-स्ट्रक्चर का निर्माण भी पूर्ण कर लिया गया है। पहले 70 टन वजनी स्टील सेगमेंट की सफल स्थापना के बाद अब स्टील सुपरस्ट्रक्चर के अगले चरण का कार्य तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा।

यातायात बाधित हुए बिना जारी है निर्माण

इस परियोजना की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि इसका निर्माण एक सक्रिय रेलवे कॉरिडोर और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के ऊपर किया जा रहा है। इसके बावजूद पूरी प्रक्रिया के दौरान रेल और सड़क यातायात को बिना बाधित किए निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके लिए अत्याधुनिक तकनीक, सटीक योजना और उच्च सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ेः- कैंसर मरीजों को घर के पास मिलेगी कीमोथेरेपी, सितंबर से मुंबई के कांदिवली शताब्दी अस्पताल में शुरू होगी सेवा

चार मेट्रो, मोनोरेल और रेलवे से होगा सीधा कनेक्शन

मुंबई की महत्वपूर्ण पूर्व-पश्चिम संपर्क परियोजना मेट्रो लाइन 2बी डी.एन. नगर से महाराष्ट्र नगर-मंडाले तक विकसित की जा रही है। इसके शुरू होने के बाद यात्रा समय में लगभग 75 प्रतिशत तक कमी आने का अनुमान है। साथ ही सड़क यातायात का दबाव कम होगा, प्रदूषण में कमी आएगी और यात्रियों को चार मेट्रो लाइनों, मोनोरेल व मध्य और पश्चिम रेलवे से निर्बाध संपर्क की सुविधा मिलेगी।

Mumbai metro project 2b bandra cable stayed bridge first steel segment installed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 11:10 PM

Topics:  

  • bridge construction
  • Development Project
  • Flyover Bridge
  • Maharashtra News
  • Ministry of Road Transport and Highways
  • MMRDA
  • Mumbai Metro
  • Mumbai News
  • Public transport service

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.