Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ना गम, ना पछतावा… मुंबई लोकल में युवक की हत्या के बाद बेखौफ घूमता दिखा कातिल, रोंगटे खड़े कर देगा ये VIDEO

Mumbai Local Train Murder: मुंबई लोकल ट्रेन में दरवाजा बंद करने को लेकर हुए मामूली विवाद में मयंक लोहार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी बिना किसी डर के स्टेशन पर बेखौफ घूमता नजर आया।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Jun 24, 2026 | 05:20 PM

रेलवे स्टेशन पर घूमता आरोपी (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Local Train Murder Accused CCTV Video: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। महज एक मामूली विवाद ने इतना उग्र रूप ले लिया कि एक 22 वर्षीय युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। लेकिन इस पूरी घटना में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात आरोपी का वो बर्ताव है, जो हत्या के बाद सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी के चेहरे पर न तो कोई पछतावा था और न ही पुलिस का डर; वह बोरीवली स्टेशन पर किसी राजा की तरह आराम से टहलता हुआ बाहर निकल गया।

यह रूह कंपा देने वाली घटना 23 जून की रात की है। विरार का रहने वाला मयंक लोहार (22), जो अंधेरी के एक शोरूम में सेल्समैन के तौर पर काम करता था, रोज की तरह काम खत्म कर घर लौट रहा था। वह रात करीब 10:30 बजे चर्चगेट-विरार फास्ट लोकल ट्रेन नंबर 90663 के फर्स्ट क्लास डिब्बे में सवार हुआ। उस समय तेज बारिश हो रही थी, जिसके कारण मयंक ने डिब्बे का दरवाजा बंद करने को कहा।

इसी बात को लेकर डिब्बे में मौजूद एक अन्य व्यक्ति के साथ मयंक का विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते यह मामूली बहस हाथापाई में बदल गई। चश्मदीदों और पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने अचानक अपनी बैग से एक धारदार हथियार निकाला और मयंक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अंधेरी से बोरीवली के बीच हुए इस हमले में मयंक लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रात 11:04 बजे जब ट्रेन बोरीवली स्टेशन पहुंची, तब तक मयंक दम तोड़ चुका था।

सम्बंधित ख़बरें

मौत के कुएं बनते जा रहे हैं मेनहोल, BMC अधिकारी के साथ हुई घटना को लेकर ठेकेदारों पर भड़के अमोल मातोले

राज्य में बाल विवाह रोकने के लिए अपनायी जाएगी राजस्थान मॉडल, मंत्री अदिती तटकरे ने बताया सरकार का प्लान

पुणे मनपा की 5 अंग्रेजी स्कूलें 9 साल के लिए आकांक्षा फाउंडेशन को सौंपी जाएंगी, विपक्ष का जोरदार विरोध

कुपोषण के खिलाफ नागपुर जिला परिषद की महा-मुहिम; अब सरकारी अधिकारी गोद लेंगे कुपोषित बच्चे, खुद रखेंगे हर अपडेट

सीसीटीवी में कैद आरोपी का ‘अंदाज’

इस जघन्य अपराध के बाद का जो वीडियो सामने आया है, उसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि हत्या करने के बाद आरोपी बोरीवली स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर ट्रेन रुकने से पहले ही बड़े आराम से उतरा।

उसने काले रंग के कपड़े पहने थे, कंधे पर काला बैग था और उसकी दाढ़ी बढ़ी हुई थी। वीडियो में वह स्टेशन परिसर में बिना किसी हड़बड़ाहट के घूमता नजर आ रहा है। वह लिफ्ट का इस्तेमाल करता है और किसी सामान्य यात्री की तरह स्टेशन से बाहर निकल जाता है। पुलिस के अनुसार, उसके चलने के तरीके से ऐसा लग रहा था जैसे वह नशे में हो। न तो वह भाग रहा था और न ही उसके चेहरे पर कोई शिकन थी। भारी बारिश के बीच वह स्टेशन से बाहर निकलकर गायब हो गया।

CCTV footage has surfaced showing the accused leaving Borivali station after the attack; the accused is seen wearing black clothing.#Mumbai #Borivali #Kandivali #MumbaiRain #Mumbaikars #Mumbairain https://t.co/hWscyKKbFa pic.twitter.com/yydED3mTTD — Siraj Noorani (@sirajnoorani) June 24, 2026

यह भी पढ़ें: मेयर रितु तावडे के सामने ही मैनहोल में गिरा बीएमसी का कर्मचारी, वायरल VIDEO में खुली प्रशासन की पोल

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और बोरीवली जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें गठित की हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि आरोपी बोरीवली इलाके में ही कहीं छिपा हो सकता है।

महज ‘दरवाजा बंद करने’ जैसे मामूली विवाद पर एक हंसते-खेलते युवक की हत्या ने मुंबईकरों के मन में डर पैदा कर दिया है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और रेल यात्रा के दौरान सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। मयंक के परिवार में इस समय मातम पसरा है, जो हर रोज उसके सुरक्षित घर लौटने का इंतजार करते थे।

Mumbai local train murder accused cctv video borivali station mayank lohar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 24, 2026 | 05:20 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.