कांग्रेस का राय दो अभियान और कार्यकर्ताओ को जारी नोटिस  
इंदौर

सोशल मीडिया पोस्ट पर कांग्रेस में घमासान, अनुशासन बनाए रखने के लिए कांग्रेस ने थमाया नोटिस

Indore Leader Targets City President: इंदौर कांग्रेस में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किए जाने के बाद विवाद और गहरा गया है।

अंशुल मुकाती

Congress Issues Notice: इंदौर कांग्रेस में सोशल मीडिया पर की जा रही बयानबाजी और आंतरिक खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है। पार्टी के कुछ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर संगठन के फैसलों के खिलाफ पोस्ट करने और बिना अनुमति जनमत बनाने का अभियान चलाने को लेकर नोटिस जारी किए गए हैं। मामले ने तूल तब पकड़ लिया जब नोटिस मिलने के बाद संबंधित कार्यकर्ता ने जवाब देते हुए खुद शहर कांग्रेस अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए।

सोशल मीडिया पोस्ट बनी विवाद की वजह

इंदौर कांग्रेस में सन्नी राजपाल और हिमांशु यादव नाम के कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओ ने एक अभियान शुरू किया था, ये दोनों संगठन के द्वारा नियुक्त व्यक्ति को लेकर 4 नम्बर विधानसभा में जनमत संग्रह कर रहे थे, इनके द्वारा नियुक्तियों को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की जा रही थी, पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए संगठन की ओर से नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया।

नोटिस के जवाब में पलटवार

नोटिस मिलने के बाद मामला शांत होने की बजाय और गरमा गया। सन्नी राजपाल ने अपने जवाब में शहर कांग्रेस अध्यक्ष पर ही सवाल खड़े करते हुए नोटिस जारी करने की प्रक्रिया को गलत बता दिया, सन्नी राजपाल की पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है ।

संगठन ने दिया अनुशासन का संदेश

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे का कहना है कि किसी भी कार्यकर्ता को संगठनात्मक मुद्दों को सार्वजनिक मंच या सोशल मीडिया पर उठाने के बजाय पार्टी फोरम पर रखना चाहिए। अनुशासन बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और संगठन विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढें:

बढ़ सकती है अंदरूनी सियासत

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह विवाद केवल सोशल मीडिया पोस्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि इंदौर शहर कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी और असंतोष का संकेत भी है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि नोटिस के जवाब के बाद पार्टी नेतृत्व क्या रुख अपनाता है और इस विवाद का समाधान किस तरह किया जाता है।

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी