Mumbai International Airport पर 8 करोड़ की ड्रग्स जब्त, बैंकॉक से लाई जा रही हाइड्रोपोनिक भांग पकड़ी
Mumbai International Airport पर कस्टम ने 8 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की है। बैंकॉक से लौटे मां-बेटे को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने नशीले पदार्थों को खाद्य पैकेट में छिपाया था।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई एयरपोर्ट (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai International Airport Drug Seizure: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया।
अधिकारियों ने लगभग 8 करोड़ रुपये मूल्य की नशीली सामग्री जब्त की है। इस मामले में नालासोपारा निवासी एक मां और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है।
दोनों यात्री बैंकॉक से लौट रहे थे और उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर कस्टम अधिकारियों ने उन्हें रोककर जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान उनके जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए, जिसके बाद उनके सामान की गहन तलाशी ली गई।
सम्बंधित ख़बरें
सतर्कता से टली बड़ी रेल दुर्घटनाएं, Western Railway ने 14 कर्मचारियों को किया सम्मानित
अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली और भाई ठाकुर के मिलन की फोटो हुई वायरल, जानें क्यों चर्चा में आई ये तस्वीर
Navi Mumbai International Airport से अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स में देरी, अब 15 मई से शुरू होने की उम्मीद
Mira Bhayandar के मनपा स्कूलों में लैब का अभाव, बिना प्रयोग के पढ़ रहे छात्र
खाद्य पैकेट में छिपाई गई थी ड्रग्स
तलाशी के दौरान अधिकारियों को खाद्य पदार्थों के पैकेटों में छिपाकर लाई गई नशीली सामग्री मिली। कुल 7,937 ग्राम हाइड्रोपोनिक भांग को 40 अलग-अलग प्लास्टिक पैकेटों में भरकर चतुराई से छिपाया गया था। पैकेट खोलने पर उससे निकलने वाली तीखी गंध ने संदेह को पुख्ता कर दिया।
NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई
जब्त की गई यह सामग्री नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत प्रतिबंधित श्रेणी में आती है। कस्टम विभाग ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें :- शिंदे गुट की रणनीति से विदर्भ में बदल सकते हैं समीकरण, कडू के नाम पर मंथन तेज
तस्करी के नेटवर्क की जांच जारी
प्राथमिक जांच के बाद अब एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुट गई हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तस्करी के पीछे कौन-कौन शामिल है और क्या इसका संबंध किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह से है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।
