मुंबई के फ्लाईओवर्स होंगे कलरफुल, पक्षियों, जंगलों और पहाड़ों के थीम के अनुसार रंगे जाएंगे
- Written By: प्रभाकर दुबे
मुंबई: मुंबई (Mumbai) की सड़कों के फ्लाईओवर्स (Flyovers) अब जल्द ही नए रंग में रंगे नजर आएंगे। शहर के फ्लाईओवर पर स्थानीय जगह के प्रसिद्ध (Famous) और उस उस क्षेत्र की खास पहचान का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतीकों के चित्रों की कलाकृति की जाएगी। जिससे सड़कों पर यात्रा के दौरान लोगों को बेहतरीन चित्रों के साथ नए नज़ारे देखने को मिलेंगे। नए रंग में रंगे जाने के बाद फ्लाईओवर कलरफुल (Flyovers Colorful) हो जाएंगे, जहां रंग बिरंगी चमकती रोशनी में चित्रों की छवि आकर्षक और मनमोहक हो जाएगी।
शुरूआती दिनों में पहले भायखला (Byculla) के वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान के पास फ्लाईओवर और धमनी डॉ बी ए अंबेडकर रोड़ पर चिड़ियाघर (भायखला चिड़ियाघर) पर तेंदुआ, बाघ और पेंगुइन चित्रित होंगे, जबकि बोरीवली में संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के पास जंगली जानवर और हरे बगीचे होंगे। समुद्र के पास बने फ्लाईओवर को पानी और लहरों की तस्वीरों से रंगा जाने का काम किया जाएगा। जिसका उद्देश्य पर्यटकों और निवासियों को उस क्षेत्र का अनुभव देना हैं, जहां से वे गुजर रहे हैं।
थीम-आधारित पेंटिंग के प्रस्ताव को मिली मंजूरी
थीम-आधारित पेंटिंग के प्रस्ताव को हाल ही में लोक स्थायी समिति की बैठक में रखा गया था, जिसमें प्रस्तावित किया गया था कि शहर के 33 पुलों को 6 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से सुंदर बनाने का काम किया जाएगा। वहीं इस काम को मानसून समेत 18 महीने में पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। उल्लेखनीय है कि महानगरपालिका की ओर से जारी टेंडर में 16 कंपनियों ने हिस्सा लिया था। हालांकि सुमति सॉल्यूशंस प्रा. लिमिटेड को अधिकारियों ने टेंडर के लिए योग्य मानते हुए सुमति द्वारा मीरा-भायंदर महानगरपालिका के अंतर्गत किए गए कार्यों का उल्लेख किया। जिसे ध्यान में रख कर सुमति सॉल्यूशंस प्रा. लिमिटेड को टेंडर देने का फैसला किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
IPL मैचों में ‘सलाम मुंबई’ नारे पर बढ़ा विवाद; BJYM ने MCA अध्यक्ष से मिलकर की ‘नमस्कार मुंबई’ लिखने की मांग
‘झूठा निकला किरण रिजिजू का दावा’, पाकिस्तानी नहीं 94% भारतीय हैं कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोवर्स
महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक; ब्रह्मपुरी में पारा 47.1°C पार, लू से मौतें, कोंकण-पुणे में बारिश से तबाही
नागपुर ट्रैफिक को मिलेगी राहत, सालों की देरी के बाद मोमिनपुरा फ्लाईओवर ने पकड़ी रफ्तार; 70% काम पूरा
रंगे जाएंगे लोकप्रिय फ्लाईओवर्स
शहर में कुल 300 से ज्यादा फ्लाई ओवर्स हैं फिलहाल इनमें से चुनिंदा फ्लाईओवर्स को थीम के आधार पर रंगा जाएगा। इसके साथ ही प्रिंसेस स्ट्रीट (मरीन ड्राइव), भायखला के ग्लोरिया चर्च, परेल टीटी ब्रिज, महालक्ष्मी ब्रिज, लोअर परेल ब्रिज और हिंदमाता ब्रिज पर कुछ अन्य फ्लाईओवर पर विचार किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य पुल अभियंता सतीश थोसर ने कहा कहा कि थीम आधारित चित्रों को चरणबद्ध तरीके से रंगा जाएगा। अभी केवल उन्हीं फ्लाईओवर्स को रंगा जाएगा जो शहर के लोकप्रिय जगहों पर हैं।
मनोरंजक जगह के रूप में हो सकते हैं फ्लाईओवर्स
वहीं, फैसले का समर्थन करते हुए कांग्रेस नेता रवि राजा ने कहा कि यह एक अच्छा कदम है। फ्लाईओवर के नीचे के क्षेत्र को न केवल चित्रित किया जाना चाहिए, बल्कि उन्हें इस तरह से भी नया रूप दिया जाना चाहिए कि स्थानीय लोग इसे एक मनोरंजक स्थान के रूप में उपयोग कर सकें। माटुंगा फ्लाईओवर इस बात का एक बहुत अच्छा उदाहरण है कि कैसे समुदाय के लाभ के लिए फ्लाईओवर के नीचे की जगहों का उपयोग किया जा सकता है। कई स्थानीय लोग फ्लाईओवर के नीचे बनाए गए क्षेत्र में पैदल मार्ग और अन्य गतिविधियों के लिए उस जगह का उपयोग करते हैं।
