-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Customs Seizes 1330kg Hydroponic Weed Csmia Airport Arrests
मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम का बड़ा एक्शन, 1330 किलो ‘हाइड्रोपोनिक वीड’ जब्त, 244 मामलों में 286 गिरफ्तार
- Written By: आकाश मसने
Mumbai News: मुंबई कस्टम्स ने वित्त वर्ष 2025-26 में तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए और अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया।

हाइड्रोपोनिक वीड जब्त (सोर्स: सोशल मीडिया)
Hydroponic Weed Seized In Mumbai Airport: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर मुंबई कस्टम्स जोन-III ने तस्करी के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान चलाते हुए नशीले पदार्थों के काले कारोबार पर कड़ी चोट की है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के दौरान सीमा शुल्क विभाग ने रिकॉर्ड 1,330 किलोग्राम से अधिक ‘हाइड्रोपोनिक वीड’ जब्त की है।
244 मामलों में 286 तस्कर गिरफ्तार
कस्टम विभाग की एयरपोर्ट कमिश्नरेट टीम ने इस साल कुल 244 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें न केवल ड्रग्स बल्कि सोना, विदेशी मुद्रा और हीरे भी शामिल हैं। इन कार्रवाइयों के तहत अब तक 286 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकारियों के मुताबिक, पकड़े गए तस्करों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं जो अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के लिए ‘कूरियर’ के रूप में काम कर रहे थे।
थाईलैंड और बैंकॉक बने तस्करी के नए केंद्र
जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि अधिकांश नशीले पदार्थों की खेप थाईलैंड, विशेषकर बैंकॉक से भारत लाई जा रही थी। तस्करों ने ड्रग्स छिपाने के लिए अनोखे तरीके अपनाए थे। वैक्यूम-सील्ड पैकेट, ट्रॉली बैग के गुप्त खाने, चॉकलेट के डिब्बे और यहां तक कि खाने-पीने की वस्तुओं के बीच नशीले पदार्थों को छिपाकर लाया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल: बरसात में संक्रामक रोगों से बचाव की अपील, स्वास्थ्य अधिकारी ने नागरिकों को दी सावधानी बरतने की सलाह
मीरारोड को मिली नई धार्मिक पहचान, जरीमरी झील पर स्थापित हुई 51 फीट ऊंची भगवान विट्ठल की प्रतिमा
विधानसभा में गूंजा खाद्य मिलावट का मुद्दा, सुधीर मुनगंटीवार ने FDA में रिक्त पद भरने की उठाई मांग
Mira Road: बिना एक्सीडेंट अचानक खुला कार का एयरबैग, 25 साल के युवक की मौत, बैठे-बैठे घुट गया दम
क्या है हाइड्रोपोनिक वीड?
हाइड्रोपोनिक वीड सामान्य गांजे का एक बेहद आधुनिक और महंगा रूप है। इसे मिट्टी के बजाय पोषक तत्वों से भरपूर पानी (Water-based solution) में वैज्ञानिक तरीके से उगाया जाता है। इसमें THC (Tetrahydrocannabinol) की मात्रा बहुत अधिक होती है, जिस कारण इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत काफी ज्यादा होती है। मुंबई कस्टम्स ने इस साल जो 1330 किलो वीड पकड़ी है, उसकी बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है।
यह भी पढ़ें:- ट्रेन में खाने की शुद्धता की गारंटी! अब वेंडरों के पास होगा QR कोड, अवैध फेरीवालों पर रेलवे कसेगा शिकंजा
कस्टम्स की कड़ी निगरानी
मुंबई कस्टम्स जोन-III के अधिकारियों ने बताया कि यह सफलता ‘एडवांस पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम’ (APIS) प्रोफाइलिंग और इंटेलिजेंस इनपुट के सटीक इस्तेमाल से मिली है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नार्कोटिक्स कंट्रोल के लिए एयरपोर्ट पर जांच और भी सख्त कर दी गई है। न केवल ड्रग्स, बल्कि सोने की तस्करी को रोकने के लिए भी बॉडी स्कैनर्स और स्निफर डॉग्स की मदद ली जा रही है।
Mumbai customs seizes 1330kg hydroponic weed csmia airport arrests
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में 200 रुपये के नकली नोट बनाने वाले रैकेट का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार; ऐसे हुआ मामले का खुलासा
Jun 26, 2026 | 07:07 PMभारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 1 अरब डॉलर की उछाल, $672.5 अरब के पार पहुंचा फॉरेक्स रिजर्व; देखें ताजा अपडेट
Jun 26, 2026 | 07:06 PMगोवा के बागा बीच पर दर्दनाक हादसा, तेज लहर चट्टान पर बैठे टूरिस्ट को बहाकर ले गई; वीडियो वायरल
Jun 26, 2026 | 07:00 PMरोहित शेट्टी ने किया ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की प्रीमियर डेट का ऐलान, जानें कब और कहां देख पाएंगे नया सीजन
Jun 26, 2026 | 07:00 PMबांधवगढ़ में बाघ का कहर! ग्रामीण को मौत के घाट उतारने वाले नर बाघ को किया गया रेस्क्यू
Jun 26, 2026 | 06:50 PMJyeshtha Purnima: ज्येष्ठ पूर्णिमा की रात करें ये दीपक उपाय, घर में बढ़ सकती है सुख-समृद्धि और धन की आवक
Jun 26, 2026 | 06:43 PMभीषण गर्मी में कार के अंदर बंद मिला पालतू कुत्ता, वीडियो देख भड़के लोग; मालिक की लापरवाही पर उठे सवाल
Jun 26, 2026 | 06:42 PMवीडियो गैलरी

होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM














