-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Indias Foreign Exchange Reserves Hits All Time High Data Update
इतिहास रचने की ओर भारतीय अर्थव्यवस्था, विदेशी मुद्रा भंडार पहुंचा ‘ऑल-टाइम हाई’ पर
- Written By: नवभारत डेस्क | Edited By: उज्जवल सिन्हा
मध्य पूर्व के तनाव के बावजूद भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.885 अरब डॉलर बढ़कर 728.494 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुँच गया है। जानिए क्या है भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए इसके मायने।

आरबीआई (फोटो-सोशल मीडिया)
India Foreign Exchange Reserves Record: मध्य पूर्व के अस्थिर भौगोलिक और राजनीतिक हालातों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था ने मजबूती का एक नया उदाहरण पेश किया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार 27 फरवरी, 2026 को समाप्त हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.885 अरब डॉलर की भारी बढ़त के साथ 728.494 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर (All-Time High) पर पहुंच गया है। इससे पहले फरवरी के मध्य में यह भंडार 725.727 अरब डॉलर के पिछले रिकॉर्ड स्तर पर था।
गोल्ड और फॉरेन करेंसी एसेट्स में उछाल
विदेशी मुद्रा भंडार में इस ऐतिहासिक उछाल के पीछे मुख्य रूप से इसके प्रमुख घटकों में हुई वृद्धि है। डेटा के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे अहम हिस्सा ‘गोल्ड रिजर्व’ है, जिसकी वैल्यू 4.141 अरब डॉलर बढ़कर 131.630 अरब डॉलर हो गई है। इसके अलावा, भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा ‘फॉरेन करेंसी एसेट्स’ (FCA) भी 56.1 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 573.125 अरब डॉलर पर पहुँच गया है। उल्लेखनीय है कि एफसीए में डॉलर के अलावा यूरो, पाउंड और येन जैसी वैश्विक मुद्राएं शामिल होती हैं, जिनकी वैल्यू को डॉलर के संदर्भ में आंका जाता है।
RBI का है दावा
आरबीआई के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार के अन्य हिस्सों में भी सुधार देखा गया है। 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह में एसडीआर (SDR) की वैल्यू 2.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.866 अरब डॉलर हो गई है। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत की ‘रिजर्व पॉजिशन’ भी 15.8 करोड़ डॉलर की बढ़त के साथ 4.873 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: लौटेगी तेजी या फिर गिरावट की मार, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल
नेपाल में ₹200 और ₹500 के भारतीय नोटों को मिली मंजूरी, NRB ने तय की 25,000 रुपये की सीमा, जानें कौन से नोट बैन
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जुलाई से होगी 3% बढ़ोतरी, जानें पूरी डिटेल
Gold-Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम बढ़े, जानिए आज का ताजा भाव
अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है यह जरूरी?
किसी भी देश का विदेशी मुद्रा भंडार उसकी आर्थिक सेहत का सबसे बड़ा पैमाना माना जाता है। यह न केवल देश की साख को मजबूत करता है, बल्कि मुद्रा की विनिमय दर (Exchange Rate) को स्थिर रखने में केंद्रीय बैंक को बड़ी शक्ति प्रदान करता है। यदि कभी डॉलर के मुकाबले रुपये पर दबाव बढ़ता है, तो आरबीआई इसी भंडार का उपयोग कर रुपये को अधिक गिरने से बचा सकता है और बाजार में स्थिरता सुनिश्चित कर सकता है। बढ़ता हुआ विदेशी मुद्रा भंडार इस बात का भी प्रमाण है कि देश में विदेशी मुद्रा (डॉलर) की आवक प्रचुर मात्रा में बनी हुई है, जिससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार सुगम होता है और देश की अर्थव्यवस्था वैश्विक झटकों को सहने के लिए अधिक सक्षम बनती है।
Indias foreign exchange reserves hits all time high data update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन खत्म…अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी? राजनीति में एंट्री करेंगे दीपके! जानें अगला कदम
Jul 26, 2026 | 10:13 PMThane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
Jul 26, 2026 | 09:57 PM‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, कई फिल्मों को छोड़ा पीछे
Jul 26, 2026 | 09:56 PMस्कूल वाला साइकिल रिक्शा देख लौट आई बचपन की यादें, वायरल वीडियो ने लोगों को कर दिया भावुक
Jul 26, 2026 | 09:54 PMTamil Nadu Politics: TVK को बड़ा झटका, चेन्नई में 25 से अधिक स्थानीय नेताओं ने छोड़ी पार्टी और थामा DMK का हाथ
Jul 26, 2026 | 09:52 PMCM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PMसोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। ग्रेटर नोएडा वेस्
Jul 26, 2026 | 09:46 PMवीडियो गैलरी

जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM














