Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में कला, स्वास्थ्य और पर्यावरण का महासंगम, MAHF 2026 में युवाओं ने दिखाई जबरदस्त सक्रियता

MAHF Mumbai: मुंबई में आयोजित 5 दिवसीय MAHF 2026 महोत्सव में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वन सिटी, वन पल्स थीम पर आधारित इस इवेंट में मानसिक स्वास्थ्य और पर्यावरण पर विशेष चर्चा हुई।

  • Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: गोरक्ष पोफली
Updated On: May 10, 2026 | 07:50 PM

मुंबई आर्ट्स एंड हेल्थ फेस्टिवल (सोर्स: फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Mumbai Arts and Health Festival 2026: महानगर मुंबई एक बार फिर कलात्मक और सामाजिक चेतना का केंद्र बन गया है। मुंबई आर्ट्स एंड हेल्थ फेस्टिवल (MAHF) 2026 ने कला, मानसिक स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के बीच एक अनूठा समन्वय स्थापित किया है। पांच दिनों तक चले इस महोत्सव की सबसे बड़ी विशेषता युवाओं की बड़े पैमाने पर भागीदारी रही, जिन्होंने ‘वन सिटी, वन पल्स’ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया।

वन सिटी, वन पल्स

वन सिटी, वन पल्स थीम पर आधारित यह महोत्सव शहर में कला, स्वास्थ्य और पर्यावरणीय जागरूकता के समन्वय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। महोत्सव के दौरान आर्ट्स एंड हीलिंग में समुदाय की भूमिका, मानसिक स्वास्थ्य के लिए कला” एवं “आर्ट्स एंड क्वीयर आइडेंटिटीज जैसे विषयों पर चर्चा और कार्यशालाएं आयोजित हुईं। साथ ही विभिन्न स्थलों पर “कम्युनिटी आर्ट आवर्स के माध्यम से जनसहभागिता सुनिश्चित की गई।

नानावटी से बांद्रा तक आयोजनों की धूम

महोत्सव का शुभारंभ नानावटी मैक्स हॉस्पिटल में आर्ट्स फॉर रिहैबिलिटेशन विषय पर पैनल चर्चा से हुआ। नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में सात मई को मस्त महिला मंडली फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग हुई। इस महोत्सव में महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को इको-फ्रेंडली पार्टनर बनाया गया। प्रदूषण के खतरे एवं पर्यावरण सरंक्षण को लेकर एनजीएमए में 8 मई को क्लाइमेट, केयर एंड क्रिएटिविटी विषय पर सार्थक चर्चा हुई। संजय गांधी नेशनल पार्क और सेंट्रल पार्क (ठाणे) में ‘ईको आर्ट एंड योग गतिविधियां और दादर बीच पर सामुदायिक सफाई अभियान चलाया गया।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI

सपना रह गया अधूरा: दिल्ली जा रहे छत्रपति संभाजीनगर के 4 मोबाइल व्यापारियों की सड़क हादसे में गई जान, 2 गंभीर

किडनी बिक्री रैकेट: रोशन कुले किडनी बिक्री केस में बड़ा मोड़, दिल्ली के डॉक्टर ने किया आत्मसमर्पण

छत्रपति संभाजीनगर की New Water Supply Project से 10 दिन में 1500 MM और 15 दिन में 2000 MM पाइपलाइन होगी शुरू

यह भी पढ़ें: स्याही कांड के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में उबाल, जानें विकास लवांडे और संग्रामबापू के विवाद की पूरी कहानी

मदर्स डे और समापन

इसी तरह 10 मई को मदर्स डे के अवसर पर गोरेगांव में विशेष कला कार्यक्रम भी हुआ। महोत्सव का समापन बांद्रा स्थित सेंट स्टीफेंस स्टेप्स पर भव्य कार्यक्रम के साथ होने जा रहा है। संस्था अध्यक्ष देविका मेहता कदम ने इसे कला और स्वास्थ्य के माध्यम से जनजागरूकता का महत्वपूर्ण प्रयास बताया। महोत्सव में बड़ी संख्या में युवाओं की सक्रिय भागीदारी से आयोजन सफल रहा।

Mumbai arts and health festival 2026 highlights youth participation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 10, 2026 | 07:49 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.