Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई-आगरा हाईवे पर भीषण हादसा, पेट्रोलिंग वैन पलटने से एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Mumbai-Agra Highway Accident: दहिवद पुलिस सहायता केंद्र की वैन (MH 18 BX 0232) हाईवे पर तेज गति से गश्त कर रही थी, तभी अचानक उसका अगला टायर फट गया। इस हादसे में एक की मौत हुई है।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Sep 02, 2025 | 05:52 PM

मुंबई-आगरा हाईवे पर पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस वैन पलटी

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News: मुंबई-आगरा राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 3 पर मंगलवार दोपहर गश्त के दौरान दहिवद पुलिस सहायता केंद्र की वैन भीषण हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में एक पुलिसकर्मी की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दहिवद पुलिस सहायता केंद्र की वैन (MH 18 BX 0232) हाईवे पर तेज गति से गश्त कर रही थी, तभी अचानक उसका अगला टायर फट गया। टायर फटते ही चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और वैन सड़क किनारे पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन में सवार सभी पुलिसकर्मी घायल हो गए।

एक की मौत

घायलों को तत्काल शिरपूर उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पुलिस अमलदार नवलिंसिंग वसावे को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य दो जवान—अनिल पारधी और प्रकाश जाधव—की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद धुले जिला अस्पताल रेफर किया गया।

प्रशासन पर सवाल: कब सुधरेंगे सरकारी वाहन?

इस हादसे ने एक बार फिर सरकारी वाहनों की मरम्मत, रखरखाव और घटिया टायरों की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। जान जोखिम में डालकर ड्यूटी निभा रहे पुलिसकर्मियों को ऐसी लापरवाही का शिकार नहीं होना चाहिए। विभागीय सूत्रों के अनुसार, इस मामले में उच्चस्तरीय जांच और जवाबदेही तय करने की मांग उठ रही है।

सोलापुर में हादसा

इससे एक दिन पहले सोलापुर शहर के अहिल्या नगर (लोधी गली, लष्कर क्षेत्र) में रविवार को घटित हुई एक घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। एक ही परिवार के पांच सदस्य अपने ही घर में बेहोशी की हालत में मिले, जिनमें से दो मासूम बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- चंद्रपुर में 5-6 सितंबर को ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, ईद और गणपति विसर्जन में राहगीरों को सुविधा

मृतकों में हर्ष बलरामवाले (6 वर्ष) और अक्षरा बलरामवाले (4 वर्ष) शामिल हैं। वहीं विमल मोहनसिंह बलरामवाले (60 वर्ष) और रंजनाबाई युवराज बलरामवाले (35 वर्ष) की हालत गंभीर बनी हुई है। युवराज मोहनसिंह बलरामवाले (40 वर्ष) को होश आ गया है और उनका उपचार जारी है।

Mumbai agra highway police van accident

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 02, 2025 | 05:52 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Maharashtra News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘अब मेरे पति को न्याय मिला’, हत्यारे को फांसी की सजा पर राम गोपाल मिश्रा की पत्नी- VIDEO

2

बाबरी मस्जिद के जवाब में राम मंदिर, बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत तेज- VIDEO

3

‘बिहार में ‘जीरो’ के बाद UP-बंगाल में हीरो बनने की तैयारी’, हार के बाद तेजप्रताप यादव का बड़ा ऐलान

4

‘भूकंप का खतरा है तो क्या सबको चांद पर भेज दें?’ सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट का सवाल, याचिका खारिज

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.