Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में बेस्ट की हड़ताल से मुंबईकर बेहाल, छठे दिन 786 बसें सड‍़कों पर नहीं उतरीं

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Aug 07, 2023 | 01:35 PM

Representative Image

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर चल रही निजी बस चालकों की हड़ताल छठे दिन भी जारी रही जिससे बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (BEST) द्वारा पट्टे पर ली गई 1600 में से 796 बसें सोमवार को सड़कों पर नहीं उतरीं। बेस्ट के प्रवक्ता सुनील वैद्य ने बताया कि परिवहन निकाय ने विभिन्न बस मार्गों पर स्वयं के चालकों के जरिए 603 पट्टे वाली बसें संचालित कीं और साथ ही अपनी लगभग 1,390 बसों का भी संचालन किया। उन्होंने बताया कि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए छह अलग-अलग डिपो से महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की 122 बसों का भी संचालन किया गया। 

बेस्ट को पट्टे पर बस देने वाले सात निजी बस संचालकों के अधिकांश बस चालक वेतन वृद्धि और बेस्ट की बसों में मुफ्त यात्रा सहित अन्य मांगों को लेकर दो अगस्त से हड़ताल पर हैं। बेस्ट के अधिकारियों के अनुसार, हड़ताल के चलते उनकी बस सेवा काफी प्रभावित है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की भीड़ अधिक हो जाने के कारण स्टॉप पर बसों को अधिक समय के लिए रोका जा रहा है। वैद्य ने बताया कि बस संचालकों को अपने कर्मचारियों से बात करके इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए कहा गया है।

बेस्ट भी अनुबंध की शर्तों और नियम के अनुसार बस संचालकों पर कार्रवाई कर रहा है। मुंबई और पड़ोसी क्षेत्रों में सार्वजनिक बस सेवाएं प्रदान करने वाली बेस्ट ने कुछ ठेकेदारों से पट्टे पर 1,600 से अधिक बसें किराए पर ली हुई हैं, जिसके तहत वाहन का स्वामित्व, रखरखाव, ईंधन और ड्राइवर का प्रबंधन निजी निजी संचालक की जिम्मेदारी है। ‘बेस्ट’ की लगभग 3,100 बसों की मदद से मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और मीरा-भायंदर शहरों में प्रतिदिन 30 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं। इन 3,100 बसों में से बेस्ट की अपनी 1,340 बसें हैं। (एजेंसी)

सम्बंधित ख़बरें

MNS छोड़ने की खबरों पर संदीप देशपांडे का बड़ा बयान, बताया पार्टी में रहेंगे या नहीं

‘विपक्ष को खत्म करने की साजिश’, सपा नेता अबू आजमी का तीखा हमला बोले- नफरत की राजनीति कर रही भाजपा

नवी मुंबई चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई: फ्लाइंग स्क्वाड ने जांच के दौरान कार से जब्त किए 16 लाख रुपए

मुंबई-UP से कंबोडिया तक… सिम कार्ड से हाे रहा फ्रॉड, 100 करोड़ की ठगी का आरोपी कोलाबा से अरेस्ट

Mumbai 786 best buses off the roads due to drivers strike

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 07, 2023 | 01:35 PM

Topics:  

  • Bus Drivers Strike
  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.