Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फुल स्विंग में एमटीएचल का काम, अक्टूबर 2023 तक खुलेगा ब्रिज

  • By सूर्यप्रकाश मिश्रा
Updated On: May 17, 2022 | 03:27 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मुंबई (Mumbai) से नवी मुंबई (Navi Mumbai) को जोड़ने वाले देश के सबसे लंबे समुद्री ब्रिज एमटीएचएल (MTHL) का काम फुल स्विंग में है। शिवड़ी (Sewri) से न्हावा शेवा के बीच लगभग 22 किलोमीटर का मुंबई ट्रान्स हार्बर लिंक (Mumbai Trans Harbor Link) आकार ले रहा है।

एमएमआरडीए के कमिश्नर एसवीआर श्रीनिवास ने बताया कि पैकेज 1, 2 और 3 का 76% से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। सितंबर या अक्तूबर 2023 तक इस बहुउद्देशीय ब्रिज पर यातायात शुरू करने का लक्ष्य है। एमएमआरडीए के अनुसार, कोविड के बाद की परिस्थिति में तेजी से बदलाव आया है। इस परियोजना को वित्तीय मदद करने वाली जापान इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन एजेंसी (जेआईसीए) को भेजी गई नवीनतम तिमाही रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले कुछ माह से काम में अभूतपूर्व तेजी आई है।

…तो 2025 तक खींचती परियोजना

जेआईसीए को भेजी रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविडकाल की विपरित स्थिति में जिस तरह परियोजना प्रभावित हुई, उससे लगा कि यह 2025 तक भी पूरी नहीं होगी, लेकिन पिछली जुलाई से ही काम बहुत तेजी से हुआ। कार्य मोर्चे पर कई बदलाव के साथ रणनीतिक योजना, निरंतर निगरानी और समीक्षा के चलते एमटीएचएल काम तेजी से हो रहा है।

24 घंटे चल रहा है काम

एमटीएचएल पर दो शिफ्टों की बजाय 3 शिफ्ट में काम हो रहा है। “त्वरित कार्य”  योजना के तहत  परियोजना को क्रमिक रूप से पूरा करने के बजाय समानांतर रूप से कई मोर्चों पर एक साथ काम शुरू हुआ। निर्माण स्थलों पर दैनिक औसत जनशक्ति की तुलना में चार गुना अधिक मानव शक्ति लगाईं गई है। उल्लेखनीय है कि इस दौरान आयुक्त ने स्वयं 20 से अधिक साइट बिजिट और लगभग 40 समीक्षा बैठकें की हैं।

तीन पैकेज में काम

एमटीएचएल का वास्तविक निर्माण तीन पैकेजों में चल रहा है। पहले पैकेज में पुल का लगभग 50 प्रतिशत शामिल है, जिसमें शिवड़ी में इंटरचेंज सहित बंदरगाह के पार 10.38 किलोमीटर पुल का निर्माण शामिल है। दूसरे पैकेज में 7.8 किलोमीटर पुल का निर्माण शामिल है, जबकि तीसरे पैकेज में नवी मुंबई में इंटरचेंज सहित शेष 3.6 किलोमीटर पुल का निर्माण शामिल है। जेआईसीए को भेजी एमएमआरडीए की त्रैमासिक रिपोर्ट के अनुसार, एमटीएचएल के पहले पैकेज पर 31 मार्च, 2022 तक कुल मिलाकर 4.4 करोड़ मानव घंटे दर्ज किए गए हैं। इसमें से 31 प्रतिशत केवल 9 महीनों में मार्च 2022 तक दर्ज किए गए थे। दूसरे पैकेज के लिए दैनिक औसत जनशक्ति 2,295 के संचयी औसत के मुकाबले 10,806 रही है।

90 प्रतिशत पायलिंग वर्क

तीन चरणों में होने वाले पाइलिंग वर्क का लगभग 90 प्रतिशत कार्य हो चुका है।  जिसमें पहले पैकेज में 80 प्रतिशत पाइल कैप और दूसरे पैकेज में 93 प्रतिशत शामिल हैं। तीसरे पैकेज के  पाइल कैप का कार्य 80 प्रतिशत हो गया है। मुंबई और नवी मुंबई दोनों तरफ से काम चल रहा है।

पहली बार ओएसडी तकनीक

देश में किसी भी ब्रिज निर्माण के लिए पहली बार ऑर्थोट्रोपिक स्टील डेक स्पैन की लांचिंग की गई। 70 से लेकर 120 मीटर वाले ऑर्थोट्रोपिक स्टील डेक एक सुपरस्ट्रक्चर है जो तीन पैन के बीच वाहनों का भार अधिक कुशलता वहन करता है। यह स्टील पैन जापान, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, ताइवान और म्यांमार में तैयार किए गए हैं।

18,300  करोड़ रुपए की परियोजना

वर्ष 2018 में शुरू हुई इस परियोजना पर लगभग 18,300 करोड़ रुपए खर्च होंगे। एमएमआरडीए इसे 2022 तक पूरा करने की उम्मीद कर रहा था। कोविड-19 की चुनौतियों, मजदूरों की कमी और अन्य रुकावटों के बावजूद एमएमआरडीए ने अब वर्ष 2023 में ही पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

Mthl work in full swing bridge will open by october 2023

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 17, 2022 | 03:27 PM

Topics:  

  • Mumbai
  • Navi Mumbai
  • Quarterly Report

सम्बंधित ख़बरें

1

PM मोदी ‘इंडिया वन’ विमान से नवी मुंबई एयरपोर्ट पर करेंगे लैंडिंग, दिखेगा वीवीआईपी जेट का शाही जलवा

2

महाराष्ट्र में 30-40 साल के युवा भी हार्ट पेशेंट, बढ़ती गलत जीवनशैली बना रही खतरा

3

महाराष्ट्र के सभी स्कूलों में बनेंगे एलुमनाई एसोसिएशन, पूर्व छात्र करेंगे स्कूल विकास में मदद

4

पेंच में फंसी मुंबई मनपा की परियोजना, डॉ. ई मोसेस रोड से वर्ली तक पुल योजना रद्द

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.