-
सोम, 22 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Msrtc Bus Conductor Molests Woman Passenger Washim Sambhajinagar Buldhana
रात के समय बस में अंधेरे का फायदा उठा कर कंडक्टर ने की घिनौनी हरकत, MSRTC की चलती बस में महिला से छेड़छाड़
- Written By: गोरक्ष पोफली
MSRTC Conductor Molests Woman: वाशिम से छत्रपती संभाजीनगर जा रही MSRTC बस में महिला यात्री से कंडक्टर ने की छेड़छाड़। पीड़िता ने मेहकर पहुंचकर परिजनों को दी जानकारी, शिकायत दर्ज।

MSRTC की बस के कंडक्टर ने की महिला से छेड़छाड़ (सोर्स: सोशल मीडिया)
MSRTC Bus Conductor Molests Woman Passenger: वाशिम से छत्रपती संभाजीनगर के बीच चलने वाली राज्य परिवहन महामंडल (MSRTC) की एक बस में महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ और विनयभंग का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। रात के समय और बस के भीतर के अंधेरे का फायदा उठाकर बस कंडक्टर द्वारा की गई इस हरकत ने एक बार फिर सरकारी बसों में महिला यात्रियों की सुरक्षा पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस संख्या MH-14 BT 9601 शुक्रवार शाम करीब 6 बजे वाशिम से छत्रपती संभाजीनगर के लिए रवाना हुई थी। इस बस में वाशिम से दो महिलाएं सवार हुई थीं। बस में यात्रियों की भारी भीड़ होने के कारण बैठने की जगह नहीं थी, जिस वजह से एक महिला को विवश होकर कंडक्टर (वाहक) के बगल वाली सीट पर बैठना पड़ा, जबकि उसकी सहेली बस की पिछली सीट पर बैठी थी।
रात का अंधेरा और मजबूरी का फायदा
पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि पूरे सफर के दौरान बस कंडक्टर ने उसके साथ बार-बार अयोग्य और अश्लील व्यवहार किया। चूंकि रात का समय था और बस में अंधेरा था, साथ ही वह महिला अकेली पड़ गई थी, इसलिए उसने बस के भीतर किसी भी तरह का विवाद करना उचित नहीं समझा। अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसने चुपचाप अपमान सहा और मेहकर तक का सफर तय किया।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर मनपा: 3 दिन में फाइल क्लियर, वरना जवाब देना होगा; आयुक्त अमोल येडगे, ई-ऑफिस से प्रशासन में आएगी तेजी
महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर-2 की आहट! सांसदों के बाद अब उद्धव गुट के विधायकों में टूट की अटकलें तेज
‘शुभमंगल सावधान’ की गूंज और व्हाइट थीम का जलवा; देखें सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी का वेडिंग एल्बम
गोंदिया में नए शासकीय कृषि महाविद्यालय को मिलेगी मंजूरी, कृषि मंत्री भरणे के निर्देश
परिजनों को बताई आपबीती, विभाग में शिकायत दर्ज
जैसे ही बस मेहकर पहुंची और महिला सुरक्षित नीचे उतरी, उसने तुरंत अपने परिजनों को फोन कर कंडक्टर की करतूतों के बारे में जानकारी दी। इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने बुलढाणा विभाग नियंत्रक के पास एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में स्पष्ट रूप से मांग की गई है कि संबंधित वाहक के विरुद्ध सखोल गहन जांच की जाए और जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, उसे तुरंत सस्पेंड किया जाए।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर-2 की आहट! सांसदों के बाद अब उद्धव गुट के विधायकों में टूट की अटकलें तेज
सुरक्षा पर उठते सवाल
इस घृणास्पद कृत्य के बाद आम यात्रियों और विशेषकर महिलाओं में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि यदि राज्य परिवहन की बसों में ही महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो वे सफर कैसे करेंगी। प्रशासन से मांग की जा रही है कि ऐसे विकृत मानसिकता वाले कर्मचारियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसी हिम्मत न कर सके। फिलहाल, एसटी महामंडल के प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।
Msrtc bus conductor molests woman passenger washim sambhajinagar buldhana
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रात के समय बस में अंधेरे का फायदा उठा कर कंडक्टर ने की घिनौनी हरकत, MSRTC की चलती बस में महिला से छेड़छाड़
Jun 22, 2026 | 08:25 PMखंडवा हाईवे पर संग्राम: गोवंश वध के आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर भारी चक्का जाम
Jun 22, 2026 | 08:24 PMरिलीज से पहले ‘Welcome To The Jungle’ पर सेंसर बोर्ड का डंडा, कई सीन्स और डायलॉग्स में किया बदलाव
Jun 22, 2026 | 08:20 PMसंभाजीनगर मनपा: 3 दिन में फाइल क्लियर, वरना जवाब देना होगा; आयुक्त अमोल येडगे, ई-ऑफिस से प्रशासन में आएगी तेजी
Jun 22, 2026 | 08:16 PMजान बचाने के लिए कोई छत से कूदा, कुछ बाथरुम में छिपे…लखनऊ अग्निकांड की कलेजा चीरने वाली दास्तान
Jun 22, 2026 | 08:05 PMमहाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर-2 की आहट! सांसदों के बाद अब उद्धव गुट के विधायकों में टूट की अटकलें तेज
Jun 22, 2026 | 08:02 PM‘शुभमंगल सावधान’ की गूंज और व्हाइट थीम का जलवा; देखें सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी का वेडिंग एल्बम
Jun 22, 2026 | 07:35 PMवीडियो गैलरी

धर्म से नहीं, धन से प्यार! राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फूटा अखिलेश का गुस्सा, देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 02:17 PM
मौलाना रजवी ने अखिलेश यादव को दिया अल्टीमेटम, तोड़ दिया सीएम बनने का सपना! देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 12:27 PM
PM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
Jun 21, 2026 | 11:12 PM
वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM











