Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मोर्णा सिंचाई परियोजना बदहाल,अकोला के किसानों को नहीं मिल पा रहा पानी, प्रशासनिक दावों पर सवाल

Akola News: अकोला पातुर तहसील की मोर्णा सिंचाई परियोजना जर्जर हालत में है। नहरों में गाद, रिसाव और दीवार क्षरण से किसान परेशान हैं, जबकि विभाग पानी की कमी से इनकार कर रहा है।

  • By रूपम सिंह
Updated On: Jan 13, 2026 | 03:13 PM

अकोला मोर्णा सिंचाई परियोजना(सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akola Morna Irrigation Project: अकोला पातुर तहसील के किसानों की जीवनरेखा मानी जाने वाली मोर्णा सिंचाई परियोजना आज भीषण दुरवस्था में है। लगभग 5 हजार हेक्टेयर सिंचाई क्षमता वाला यह प्रकल्प लगातार अपनी कार्यक्षमता खो रहा है, जिससे किसानों को सीधा नुकसान हो रहा है। पानी की कमी से खेती संकट में फंसने लगी है।

मोर्णा सिंचाई परियोजना की एकमात्र मुख्य नहर गाद से भर गयी है और जगह-जगह दरारें पड़ चुकी हैं। पानी के भारी रिसाव के कारण अंतिम छोर तक किसानों को पानी नहीं मिल रहा है। इसी तरह परियोजना की दीवार पर उगे वृक्ष काटे गए, लेकिन उनके अवशेष और जड़ें वहीं पड़ी हैं, जिससे दीवार की मजबूती पर खतरा मंडरा रहा है। इसके अलावा सुरक्षा दीवार का क्षरण, माप यंत्रों की खराबी, रस्तों की दुरवस्था और साफ-सफाई का अभाव जैसी समस्याएं परियोजना को निष्क्रय बना रही हैं।

मोर्णा परियोजना में सिंचाई क्षमता पूरी, पानी की कोई कमी नहीं

इस संदर्भ में मोर्णा परियोजना के उप अभियंता आदित्य कासार का कहना है कि, मोर्णा परियोजना की सिंचन क्षमता में कहीं भी कमी नहीं है। इस परियोजना से 5 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो रही है और इसकी जलसंचय क्षमता 75 दलघमी है। इस वर्ष परियोजना 100 प्रतिशत भरी हुई है, इसलिए पानी की कमी का प्रश्न ही नहीं उठता। परियोजना की दीवारों पर वृक्ष उग आए थे।

सम्बंधित ख़बरें

13 जनवरी का इतिहास: साम्प्रदायिक उन्माद के खिलाफ ‘बापू’ का ऐतिहासिक अनशन

तबादले के बाद भी 120 शिक्षक बिना पोस्टिंग, पदस्थापना की मांग को लेकर शिक्षकों का जिप CEO को ज्ञापन

PMPML Bus: 14–15 जनवरी को बस सेवाएं प्रभावित, चुनाव ड्यूटी में लगेंगी 1056 बसें

सोलापुर में रिमांड होम से 16 वर्षीय नाबालिग लापता, पहले भी भाग चुका है, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जिन्हें हर वर्ष की तरह इस बार भी काटा गया है। कुछ स्थानों पर शाखाएं दिखाई देती हैं, जिन्हें हटाने और परियोजना क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाने का कार्य जारी है। समय-समय पर देखभाल और दुरुस्ती की जाती है। किसानों को सिंचन में कोई परेशानी नहीं है और पर्याप्त पानी छोड़ने का समयबद्ध कार्यक्रम भी तैयार है।

यह भी पढ़ें: अकोला मनपा चुनाव: 11 निर्णायक सीटों पर सबकी नजर, त्रिकोणीय संघर्ष ने बढ़ाई धड़कनें

किसानों की नाराजगी और मांग

स्थानीय किसानों ने तीव्र रोष प्रकट करते हुए कहा है कि, उन्हें पानी होते हुए भी सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है, बांध है पर इसका उपयोग नहीं हो पा रही है। किसानों ने प्रशासन से केवल निरीक्षण और आश्वासन देने के बजाय तात्कालिक दुरुस्ती, नहर की सफाई करने और चांध की दीवार से अवशेष हटाने की मांग की है। व्यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो मोर्णा सिंचाई परियोजना की शेष क्षमता भी इतिहास बन जाएगी।

 

 

Morna irrigation project in shambles farmers struggle for water as official claims face scrutiny 2

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 13, 2026 | 03:13 PM

Topics:  

  • Akola
  • Akola News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.