Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई: गणेश उत्सव की धूम के बीच गृह मंत्री शाह ने किए लालबागचा राजा के दर्शन, रिकॉर्ड 66,000 से अधिक मूर्तियों का विसर्जन

मुंबई में गणेश उत्सव की मची धुम के दूसरे दिन विभिन्न जलाशयों में 66,000 से अधिक मूर्तियों का विसर्जन किया गया। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कई गणेश पंडाल में दर्शन किए।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Sep 10, 2024 | 08:48 AM

(डिज़ाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मुंबई में गणेश उत्सव की मची धुम के दूसरे दिन विभिन्न जलाशयों में 66,000 से अधिक मूर्तियों का विसर्जन किया गया। वहीं इससे पहले महाराष्ट्र में नवंबर में संभावित विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीते सोमवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार से मुंबई हवाई अड्डे पर संक्षिप्त बैठक की और कई गणेश पंडाल में दर्शन किए।

गृह मंत्री शाह ने मुंबई में प्रसिद्ध लालबागचा राजा गणेश पंडाल पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। मुंबई के लालबाग इलाके में सबसे प्रसिद्ध गणेश पंडाल में भगवान गणेश के दर्शन के दौरान शाह के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े भी थे।

Blessed to have offered prayers at Lalbaugcha Raja, Mumbai. pic.twitter.com/PCtYeR6Ulm — Amit Shah (@AmitShah) September 9, 2024

सम्बंधित ख़बरें

32 घंटे के जाम ने हिलाई सरकार, शिंदे ने ‘मिसिंग लिंक’ प्रोजेक्ट को मई 2026 तक पूरा करने का दिया अल्टीमेटम

एकनाथ शिंदे नहीं मनाएंगे जन्मदिन, बोले- अजित दादा की मौत से नहीं उभरा महाराष्ट्र, कार्यकर्ताओं से की ये अपील

जुन्नर सभा में एकनाथ शिंदे का बड़ा ऐलान, किसानों की कर्जमाफी और ग्रामीण विकास पर फोकस

मालेगांव में मेयर चुनाव के लिए ओवैसी से हाथ मिलाएंगे एकनाथ शिंदे! शिवसेना मंत्री और AIMIM की हुई मीटिंग

अमित शाह बाद में बांद्रा वेस्ट गणेश पंडाल भी गए, जो भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार से संबद्ध है। इससे पहले सुबह, शाह यहां मुख्यमंत्री शिंदे और फडणवीस के आधिकारिक आवास पर गए और उनके घरों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं के दर्शन किए।

यहां पढ़ें- जेल या बेल! CM केजरीवाल की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला

जानकारी दें कि गणेश उत्सव बीते शनिवार को आरंभ हुआ जिसमें बड़ी संख्या में शहर में लोगों और ‘सार्वजनिक मंडलों’ (जन समूहों) ने घरों तथा सामुदायिक पंडालों में भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित कीं। मूर्तियों का विसर्जन डेढ़ दिन बाद रविवार दोपहर से शुरू किया गया। नवी मुंबई में 10 दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 4,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के अधिकारियों ने बताया कि रविवार तड़के तीन बजे तक समुद्र, अन्य जलाशयों और कृत्रिम तालाबों में 66,339 मूओं का विसर्जन किया गया। बीएमसी ने कहा, ‘‘विसर्जन के दौरान कहीं से भी कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आयी है।”

यहां पढ़ें – नागपुर: महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष के बेटे की बेकाबू ऑडी का सड़क पर आतंक

BMC ने बताया कि बीते रविवार को घरों में स्थापित 65,894 मूर्तियों, सार्वजनिक रूप से स्थापित 420 मूर्तियों और 25 ‘हरतालिका’ मूर्तियों का विसर्जन किया गया। प्राकृतिक जलाशयों में प्रदूषण से बचने के लिए बनाए गए कृत्रिम तालाबों में करीब 30 हजार मूर्तियों का विसर्जन किया गया। दस दिवसीय गणपति उत्सव के दौरान श्रद्धालु डेढ़ दिन, पांच दिन, सात दिन और आखिरी दिन (अनंत चतुर्दशी) पर गणपति को विदाई देते हैं।

More than 66000 idols immersed on the second day of ganesh utsav in mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 10, 2024 | 08:47 AM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Eknath Shinde

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.