Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महायुति में सीट बंटवारे पर घमासान: नासिक में गणेश गिते, रायगढ़ में जुइली दलवी की बगावत से बढ़ी टेंशन

Maharashtra MLC Election: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में महायुति में दरार बढ़ गई है। नासिक से गणेश गिते और रायगढ़ से विधायक महेंद्र दलवी की बेटी जुइली ने बगावत कर नामांकन दाखिल किया।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: May 31, 2026 | 11:11 AM

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra MLC Election Mahayuti Seat Sharing: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने में अब महज 2 दिन का समय शेष रह गया है, लेकिन सत्ताधारी महायुति गठबंधन में उम्मीदवारों के नामों को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। गठबंधन के भीतर कई सीटों पर मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं। यद्यपि भाजपा ने सीट बंटवारे में 12 सीटों पर अपना दावा ठोका है, लेकिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना भी कुछ सीटों के लिए अड़ी हुई है। इसके चलते महायुति में साफ तौर पर तनाव देखा जा रहा है।

रायगढ़ में शिवसेना विधायक महेंद्र दलवी की बेटी द्वारा निर्दलीय पर्चा भरने के बाद अब नाशिक सीट पर भी नया राजनीतिक मोड़ आ गया है। गणेश गिते ने दाखिल किया पर्चा नासिक विधान परिषद चुनाव के लिए शनिवार को संकटमोचक माने जाने वाले कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन के बेहद करीबी और कट्टर समर्थक गणेश गिते ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

गिते के इस अचानक उठाए गए कदम से महायुति के प्रमुख घटक दल भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के भीतर भारी राजनीतिक असमंजस और संभ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। गणेश गिते को नासिक के स्थानीय राजनीतिक समीकरणों में एक रसूखदार और मजबूत नेता माना जाता है। मंत्री गिरीश महाजन के साथ उनकी नजदीकी जगजाहिर है। ऐसे में उनका नाशिक विधान परिषद चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करना महायुति के सीट-शेयरिंग फॉर्मूले और आंतरिक तालमेल पर कई सवाल खड़े कर रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

तंबाकू से दोस्ती नहीं, जिंदगी से कीजिए: हर साल 80 लाख मौतों की वजह तंबाकू, डॉक्टर ने किया सतर्क

अकोला के गीता नगर में आधी रात भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी; दमकल ने टाला बड़ा हादसा

मुंबई में पत्नी को बंधक बनाकर 4 घंटे तक दी यातनाएं, 19 मामलों वाला आरोपी गिरफ्तार

तुमसर के खरबी में कलयुगी बेटे ने फावड़े से वार कर 60 वर्षीय पिता की हत्या, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर

इस कदम के बाद दोनों ही पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं में अंदरूनी कलह और बगावत की आशंका गहरा गई है। फिलहाल इस विषय पर महायुति के आधिकारिक खेमे से कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है, जिससे सस्पेंस और ज्यादा बढ़ गया है।

दलवी की बेटी जुइली ने निर्दलीय भरा पर्चा

रायगढ़ सीट पर शिवसेना विधायक महेंद्र दलवी की बेटी जुइली दलवी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरकर महायुति की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नामांकन के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि हम तटकरे राकांपा के खिलाफ हैं, उन्होंने हमेशा हमारे साथ अन्याय किया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के रुख पर आगे विचार किया जाएगा। इस बीच, कैबिनेट मंत्री और शिवसेना नेता उदय सामंत ने स्थिति को संभालने का प्रयास करते हुए कहा कि वे इस संबंध में महेंद्र दलवी से चर्चा करेंगे और दलवी खुद मुख्यमंत्री से इस विषय पर बात करेंगे। इस घटनाक्रम से स्पष्ट है कि रायगढ़ सीट को लेकर महायुति में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

यह भी पढ़ें:- तुमसर के खरबी में कलयुगी बेटे ने फावड़े से वार कर 60 वर्षीय पिता की हत्या, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर

सांगली-सातारा में शिंदे सेना का दांव

  • सातारा-सांगली विधान परिषद सीट पर एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने अपना दावा मजबूत कर दिया है।
  • इस स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र से सांगली जिला बैंक के निदेशक और आटपाडी से शिंदे सेना के नेता तानाजीराव पाटील ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल कर दिया है।
  • अब उनके नामांकन दाखिल करने से सांगली-सातारा का सियासी पारा चढ़ गया है और यह मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है।
  • इस कदम पर भाजपा क्या रुख अपनाती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं। इससे एक बात तो तय है कि इस बार विधान परिषद चुनाव दिलचप्स होंगे।

चुनाव कार्यक्रम पर एक नजर

चरण तिथि
अधिसूचना जारी 25 मई
नामांकन की अंतिम तिथि 1 जून
नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) 2 जून
नाम वापसी की अंतिम तिथि 4 जून
मतदान (सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक) 18 जून
मतगणना 22 जून

Mlc nashik election mahayuti rift ganesh gite files nomination maharashtra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 31, 2026 | 11:11 AM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Election
  • Maharashtra News
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.