Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मानसिक रूप से कमजोर लड़कियां बना रही हैं भगवान गणेश की मूर्तियां

  • By दामिनी सिंह
Updated On: Aug 21, 2022 | 01:16 PM

File Pic

Follow Us
Close
Follow Us:

औरंगाबाद : महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में एक आश्रय गृह में रहने वाली मानसिक रूप से कमजोर 12 लड़कियों तथा महिलाओं ने भगवान गणेश (Ganesh) की बेहद मोहक मूर्तियां बनाने की कला सीखी है और वे अपनी इन मूर्तियों को आने वाले गणेश महोत्सव (Ganesh festival) के दौरान बाजार (Market) में बेचने की इच्छा रखती हैं। जिला परिषद के एक अधिकारी ने अल्नी गांव के ‘स्वाधार’ आश्रय गृह की इस पहल की सराहना की और कहा कि यकीनन इससे लड़कियों के जीवन स्तर में सुधार लाने में मदद मिलेगी। आश्रय गृह के प्रमुख शाहाजी चव्हाण ने मीडिया को बताया कि वर्तमान में आश्रय गृह में 110 लड़कियां और महिलाएं हैं और इनमें से अधिकतर को बीमारी की हालत में यहां लाया गया था और वे बिस्तर से उठने की भी हालत में नहीं थीं। 

उन्होंने कहा, ‘वे अनाथ हैं और उन्हें पुणे तथा मुंबई जैसे बड़े शहरों से लाया गया है। वे मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और वे अपने बारे में कुछ बता नहीं सकतीं, और इनमें से 30 ऐसी हैं जिन्हें ये तक नहीं पता चल पाता कि उन्हें शौचालय जाने की जरूरत है।’ आश्रय गृह के प्रमुख ने बताया कि वक्त के साथ लड़कियों ने पढ़ना शुरू किया और इनमें से 60 अब साक्षर हैं। चव्हाण ने कहा, ‘हमने उनकी रुचि वाले क्षेत्रों की पहचान करने की कवायद में उन्हें विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में शामिल करने का निर्णय किया। हमने पाया कि इनमें से 12 लड़कियां मिट्टी को आकार देकर उन्हें अच्छी तरह आकृतियों में ढाल रही हैं और फिर इन्होंने गणेश भगवान की मूर्तियां बनानी शुरू कर दीं।’ 

उन्होंने बताया कि आश्रय गृह के दो लोगों ने इन लड़कियों को मूर्तियां बनाने की कला सिखाई। उन्होंने कहा, ‘हम प्रति वर्ष 400 मूर्तियां बनाने का प्रयास करते हैं, लेकिन उनमें से केवल आधी ही बाजार तक पहुंच पाती हैं।’ उस्मानाबाद जिला परिषद के सामाजिक न्याय विभाग के दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रमुख भरत कांबले ने कहा कि आश्रय गृह में रहने वाली महिलाओं के कोई रिश्तेदार नहीं है। कांबले कहते हैं, ‘उनकी बनाई मूर्तियां उतनी ही खूबसूरत हैं जितनी किसी पेशवर मूर्तिकार की होती हैं।’ उन्होंने कहा, ‘इससे यकीनन उनके जीवन स्तर में सुधार लाने में मदद मिलेगी।’

Mentally weak girls are making idols of lord ganesh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 21, 2022 | 01:16 PM

Topics:  

  • Lord Ganesh Idols

सम्बंधित ख़बरें

1

गणेशोत्सव नजदीक पर मनपा सुस्त, गणेश मंडलों को दिशा-निर्देश का इंतजार, मूर्ति विक्रेता भी असमंजस में

2

6 फीट से ऊंची गणेश प्रतिमाओं का ही समुद्र में होगा विसर्जन, हाई कोर्ट का आदेश

3

बड़ी मूर्तियों का समुद्र में होगा विसर्जन, बॉम्बे हाईकोर्ट में पेश हुआ हलफनामा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.