- Hindi News »
- Maharashtra »
- Medicines Bought In Bmc Hospitals Will Be Investigated Cm Eknath Shinde Announced In The Assembly
BMC अस्पतालों में दवा खरीदी की होगी जांच, विधानसभा में CM एकनाथ शिंदे ने की घोषणा
- Written By: अखिलेश मिश्रा

मुंबई: मुंबई महानगरपालिका (BMC) के अस्पतालों (Hospitals) और दवाखानों के लिए दवा खरीदने बाबत कथित भ्रष्टाचार की जांच कराई जाएगी। इस तरह की घोषणा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने मंगलवार को विधानसभा (Assembly) में की। उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छता दूत की ही तरह मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में 5,500 आशा वर्कर्स की नियुक्ति की जाएगी।
नागपुर में शुरु राज्य विधान मंडल के शीतकालीन अधिवेशन के दूसरे दिन बीजेपी विधायक आशीष शेलार ने कांदिवली स्थित भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर महानगरपालिका शताब्दी अस्पताल का मुद्दा तारांकित प्रश्न के तहत उठाया। उन्होने सवाल किया कि सरकार अस्पतालों में रिक्त पदों को भरने, दवा खरीदी में बरती गई अनियमितता की जांच के संदर्भ में कार्रवाई करेगी क्या?।
सेव्हन हिल्स रुग्णालया संदर्भात महापालिकेला सूचना करण्यात येतील, असे मुख्यमंत्री @mieknathshinde यांनी सांगितले. pic.twitter.com/bkYJ2QHvF2 — ॲड. आशिष शेलार ( MODI KA PARIVAR ) (@ShelarAshish) December 20, 2022
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में पार्किंग महंगी करने की तैयारी, बीएमसी 40% तक बढ़ा सकती है पे-एंड-पार्क शुल्क
मुंबई में बनेगा 910 एमएलडी क्षमता का नया जलशुद्धीकरण केंद्र, बीएमसी खर्च करेगी 1685 करोड़ रुपये
मुंबई बीएमसी बजट के बाद नगरसेवकों पर निधि की बारिश, भाजपा नेताओं को करोड़ों का अतिरिक्त फंड
अरब सागर में जाने से हर साल रुकेगा 200 टन कचरा, माहुल नाले में लगाया गया 57 मीटर लंबा ट्रैस बूम
अस्पतालों में रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी
तारांकित प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दवा खरीदी में बरती गई अनियमितता की जांच की मांग को मान्य करते हुए आश्वस्त किया कि अस्पतालों में रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री शिंदे ने यह भी कहा कि जिस तरह 5,000 स्वच्छता दूतों की नियुक्ति की जाने वाली है, उसी तरह 5,500 आशा वर्कर्स की भी नियुक्ति की जाएगी। मुख्यमंत्री शिंदे ने विधायक अतुल भातखलकर की उस मांग को भी स्वीकार करते हुए कहा कि अस्पतालों को लेकर विस्तृत चर्चा के लिए अलग से एक बैठक की जाएगी। उन्होंने कहा कि सेवन हिल्स अस्पताल महानगरपालिका को सुपूर्द करने बाबत प्रशासन को निर्देश दिया जाएगा। मनपा अस्पतालों के संदर्भ में हुई चर्चा में पराग अलवणी, योगेश सागर सहित अन्य विधायकों ने हिस्सा लिया।
Medicines bought in bmc hospitals will be investigated cm eknath shinde announced in the assembly
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मकर को मिलेगी नौकरी में तरक्की और धनु की पूरी होगी तलाश, जानें अपनी राशि का हाल
May 12, 2026 | 12:34 AMIPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल
May 11, 2026 | 11:34 PMIPL 2026: मैच के दौरान ‘अश्लील इशारा’ पड़ा भारी, RCB के बल्लेबाज टिम डेविड पर लगा जुर्माना
May 11, 2026 | 11:14 PMट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PMरेलवे पेंशनभोगियों की मौज! DR में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान, जानें 1 जनवरी से कितनी बढ़ जाएगी आपकी पेंशन
May 11, 2026 | 11:03 PMमोदी सरकार युवाओं के सपनों के लिए सबसे बड़ा खतरा…NEET-UG पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
May 11, 2026 | 10:54 PMक्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
May 11, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM














