मनोज जरांगे (फोटो सौजन्य- पीटीआई)
हिंगोली: मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे शनिवार (6 जुलाई) को हिंगोली से मराठा आरक्षण शांति रैली की शुरुआत करने वाले है। जो 13 जुलाई तक चलेगी। यह रैली सुबह 11.30 बजे से शुरु होगी। इस रैली के लिए जोरदार तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है बड़ी संख्या में मराठा समाज इस रैली में भाग लेने वाला है। मनोज जरांगे ने कहा कि मैं अपनी मांगो पर अडिग हूं। हम अपना भुमिका 13 जुलाई के बाद स्पष्ट करेंगे।
मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने 6 जुलाई से 13 जुलाई तक करेंगे। यह शांतिपूर्ण रैलियां महाराष्ट्र के हर जिले में अलग अलग चरणों में आयोजित की जाएगी। जरांगे हिंगोली से शांति रैली निकालने वाले है। इस रैली में बड़ी संख्या में मराठा समाज के लोग भाग लेने वाले है। मनोज जरांगे शांति रैली में शामिल होने के लिए जालना जिले के अपने गांव अंतरवाली सारथी से अपने कार्यकर्ताओं के साथ निकल चुकें है। जरांगे 10 बजे हिंगोली पहुचेंगे।
बताया जा रहा है कि मनोज जरांगे का बलसोंड में सुबह 10.30 क्रेन की मदद से 30 फुट का गुलाब का हार पहनाकर भव्य स्वागत किया जाएगा। जिसके बाद जरांगे 11 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज परिसर में शिवाजी महाराज के प्रतिमा को अभिवादन करेंगे। इसके बाद 11.30 बजे रैली शुरू होगी और 3 बजे खत्म होगी। रैली का समापन मनोज जरांगे के भाषण के साथ होगा।
मनोज जरांगे के हिंगोली दौरे के पहले भाजपा सांसद अशोक चव्हाण और शिंदे गुट के सांसद संदिपान भूमरे ने उनसे जालना जिले के अंतरवाली सारती में मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने मनोज जरांगे से अलग अलग विषयों पर 3 घंटे चर्चा की।
बताया जा रहा है कि मनोज जरांगे के रैली शुरू होने से पहले ही सरकार ने अपनी तैयारी में लगी हुई है। शिंदे सरकार की कमेटी 8 जुलाई को हैदराबाद के दौरे पर जाने वाली है। यह दौरा चार दिन का रहनेवाला है। शिंदे कमेटी हैदराबाद राजपत्र लागू करने की मनोज जरांगे की मांग के संबंध में साक्ष्य जुटाएगी। इस दौरे पर 8 लोग जा रहे है। कमिटी का यह दौरा हैदराबाद गजट के माध्यम से मराठा-कुनबी और कुनबी-मराठा के सभी ऐतिहासिक सबूत इकठ्ठा करेगी।