- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maratha Community Celebrated In Raigad Raised Slogans Of Ek Maratha Lakh Maratha
रायगढ़ में मराठा समाज ने मनाया जश्न, गूंजे ‘एक मराठा, लाख मराठा’ के नारे
Mumbai News: महाराष्ट्र सरकार के मराठा आरक्षण के ऐतिहासिक फैसले के बाद रायगढ़ में मराठा समाज ने जोरदार जश्न मनाया। ढोल-ताशों, रंगोली और नृत्य के साथ ‘एक मराठा, लाख मराठा’ के नारे गूंजे।
- Written By: सोनाली चावरे

मराठा आरक्षण फैसले पर रायगढ़ में जश्न (pic credit; social media)
Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार द्वारा मराठा समुदाय को आरक्षण देने की ऐतिहासिक घोषणा के बाद राज्यभर में खुशी का माहौल है। इसी क्रम में रायगढ़ जिले के रोहा शहर में मराठा समाज ने जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान गूंजते ढोल और एकता का संदेश देने वाली आवाजें पूरे क्षेत्र में सुनाई दीं और लोग ‘एक मराठा, लाख मराठा’ के नारों के साथ उत्साहित नजर आए।
युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी के चेहरे पर गर्व और आनंद साफ झलक रहा था। लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर, मिठाइयां खिलाकर और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे। जश्न को और रंगीन बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर रंगोलियां बनाई गईं, जबकि युवाओं ने ढोल-ताशों की धुन पर नृत्य कर कार्यक्रम को उत्सव का रूप दिया।
मराठा समाज के लोगों ने इस अवसर पर आंदोलन के नेता मनोज जरांगे-पाटिल को विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि उनकी लंबी लड़ाई और संघर्ष के परिणामस्वरूप सरकार ने मराठा समुदाय के लिए आरक्षण का ऐतिहासिक निर्णय लिया।
सम्बंधित ख़बरें
दादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
विदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
पानी बचाने पर मिलेंगे एक्वाक्रेडिट्स: महाराष्ट्र सरकार का क्रांतिकारी वॉटर बैलेंस शीट प्रोजेक्ट
बांद्रा के बाद अब गोरेगांव-मलाड में रेलवे की कार्रवाई; 1500 वर्ग मीटर जमीन से हटाए गए अवैध निर्माण
राज्य सरकार ने आरक्षण के साथ ही प्रमाणपत्र प्रक्रिया में सुधार का कदम भी उठाया है। नए शासन निर्णय (जीआर) के तहत अब मराठा समुदाय के पात्र व्यक्तियों को ‘कुणबी,’ ‘मराठा-कुणबी’ या ‘कुणबी-मराठा’ के रूप में जाति प्रमाणपत्र जारी करने की स्पष्ट प्रक्रिया लागू की जाएगी। इससे न केवल प्रशासनिक राहत मिलेगी बल्कि पारदर्शिता और तेज़ी भी आएगी।
इस फैसले के पीछे मराठवाड़ा क्षेत्र की ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत को अहम आधार माना गया है। सातवाहन, चालुक्य और यादवों का गढ़ रहे इस क्षेत्र में सामाजिक विविधता को हमेशा अपनाया गया है। रायगढ़ में इस ऐतिहासिक फैसले का जश्न न केवल मराठा समाज की जीत का प्रतीक है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सामाजिक और आर्थिक अवसरों का मार्ग भी खोलेगा।
(News Source; आईएएनएस )
Maratha community celebrated in raigad raised slogans of ek maratha lakh maratha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
May 25, 2026 | 09:23 PMइंदौर हनीट्रैप केस: रेशू चौधरी और श्वेता जैन ही हैं मास्टरमाइंड, पुलिस ने जांच की तेज; 7 आरोपियों को भेजा जेल
May 25, 2026 | 09:17 PMMalmas Rituals : मलमास में ज़रूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, खुशहाल रहेगा घर बार
May 25, 2026 | 09:14 PMउत्तर प्रदेश में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, नदी में डूबे 31 लोग; 7 की मौत से मचा कोहराम
May 25, 2026 | 09:13 PMविदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
May 25, 2026 | 09:06 PMIPL 2026 के प्लेऑफ का पूरा गणित, जानें क्या है क्वालीफायर-1, क्वालीफायर-2 और एलिमिनेटर मैच में अंतर?
May 25, 2026 | 09:03 PMFrench Open: स्वियातेक का धमाकेदार आगाज, जोन्स को सीधे सेटों में मात देकर दूसरे राउंड में मारी एंट्री
May 25, 2026 | 08:48 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM












